किंग ऑफ़ कांसेप्टस का [समय] लखनऊ में धूम मचाने को तैयार
आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
किंग ऑफ़ कांसेप्टस का कांसेप्ट ( समय ) पूरी तरह से तैयार है लखनऊ को हिलाने के लिए। अभिषेक इस से पहले भी शह और मात, महफिल और किरदार सीजन 1 जैसे कांसेप्टस उतार कर लखनऊ मे अपना एक अलग ही प्रभाव स्थापित कर चुके हैं इस बार समय - दा पावर ऑफ़ टाईम के शीर्षक का ये प्रोजेक्ट मुख्य चर्चा का विषय बना हुआ है। सबके दिमाग मे बस ये एक ही विचार है की इस बार अभिषेक जी क्या नया लेकर आने वाले है। शो मे अलग अलग शक्सियत पर समय का अलग अलग प्रभाव देखने को मिलेगा पर इसका सबसे मुख्य हिस्सा द्रोपदी चीर हरन का मार्मिक चित्रण होगा जिसमे भारत मे महिलाओ की स्थिति भूत से वर्तमान तक तक शोचनीय है इस बात को दर्शाया जायेगा। अभिषेक जी अपनी टीम को अपनी ताकत बताते हुए (समय) की पूरी टीम को इस कांसेप्ट का आधार बताते हैं।
आमिर इद्रिसी, मिलाप शर्मा, आलिया सिंह, शुभम शास्त्री, लकी खान, करिश्मा गुप्ता, विनीत आदि सभी अहम हिस्सा हैं
मॉडल्स का चयन जारी हैं, जो भी इस कांसेप्ट का हिस्सा बनना चाहे वो आस्था ग्रुप की टीम से 8700212041 सम्पर्क करके इस अनोखे कांसेप्ट का हिस्सा बन सकता है। 23 फरवरी को लखनऊ में ये शो सम्पंन होगा जिसमे बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना शिरकत करेंगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.