Showing posts with label FASHION. Show all posts
Showing posts with label FASHION. Show all posts

मर्डरबाद: इमोशन, थ्रिल और रहस्य की चक्रव्यूह में फंसी एक रोमांचक कहानी


 विशाखा पाल छजलाना यकीनन आप यह जानकर हैरान होंगे कि इस हफ्ते रिलीज हुई मर्डरबाद के निर्माता , निर्देशक , लेखक अर्नब चटर्जी ने अपनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर करीब 14 साल की उम्र ने काम शुरू किया और 18 साल के होने पर फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू की , राजस्थान, वेस्ट बंगाल की कई आउटडोर लोकेशन पर शूट अपनी इस फिल्म के लिए साठ की उम्र पार कर चुके अंजन श्रीवास्तव , अमोल गुप्ते के साथ साथ अनुभवी एक्टर मनीष चौधरी को भी निर्देशित किया 

इस फिल्म की मीडिया स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म का शो खत्म होने के बाद क्रिटिक्स का रिस्पॉन्स लेने दिल्ली के लग्जरी डिलाइट डायमंड सिनेमा में अर्नब खास तौर से कोलकाता से दिल्ली आए उनका यहीं जुनून बताता है कि आने वाले दिनों में उनका नाम बॉलीवुड के नामी निर्देशकों की लिस्ट में शामिल होगा , यहां उनसे विशेष बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि 8 साल की उम्र से ही शार्ट फिल्मे बनाने का ऐसा शिक्षा लगा कि मर्डरबाद जैसी फीचर बनाई , अर्नब कहते है मैने फिल्म को किसी स्टूडियो में सेट लगवाकर  आराम से शूट करने की बजाय रियल लोकेशन पर शूट किया , राजस्थान के जयपुर शहर से यहां की कई आउटडोर लोकेशन और एक पैलेस के अलावा न्यू जलगपाई गुड्डी की कई लोकेशन पर शूट किया । 


मेरी नजर में  यह फिल्म आपको  भयावह और कुछ वीभत्स दृश्यों को दिखाती है जिन्हें देखना आप शायद पसंद नहीं करे लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड इन सींस की थी और यह स्टोरी का अहम हिस्सा बने।

प्रश्न से जकड़ लेता है, जयपुर के होटल में अलग अलग शहरों से आए टूरिस्ट का एक ग्रुप  रुका हुआ है उनमें लंदन की टूरिस्ट भी शामिल है , गाइड और बस का ड्राइवर इन टूरिस्ट के साथ इसी होटल में रुका है अचानक एक टूरिस्ट यहां से गायब हो जाती है " इस राजस्थानी महल में बने होटल की शांत लेकिन भयावह पृष्ठभूमि के इर्द गिर्द घूमती यह कहानी मर्डर, पोस्टमार्टम हाउस के घिनौने सच और श्मशान से घूमती इस थ्रिलर फिल्म का क्लाइमेक्स आपको बेचैन कर देगा। होटल से गायब हुई एक टूरिस्ट के गायब होने की यह कहानी जल्दी ही रहस्यों और एक कुंठा ग्रसित युवक का वीभत्स चेहरा पेश करती है जो आपको चौंका देगा ।



रोमांस इमोशनळ भावनाओं और रहस्य से भरी फिल्म की कहानी बाद में एक खतरनाक रूप में बदलकर एक ऐसी भूलभुलैया में प्रवेश करती है जहां से निकलना आसान नहीं है। निर्देशक अर्नब की कहानी और किरदारों पर फिल्म की शुरुआत में पकड़ कमजोर है लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म आपको सीट से बांध सी देती है, अर्नब ने मंझे हुए दिग्गज कलाकारो के साथ न्यू कमर्स स्टार्स से अच्छा काम लिया है, नकुल सहदेव और कनिका कपूर की जोड़ी जमी है लेकिन फिल्म नगरी में लंबी पारी खेलने के लिए इन्हें अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है, अर्नब की यह फिल्म क्लाइमेक्स के दौरान बांग्ला बैकग्राउंड में एंट्री करती है लेकिन फिल्म का अहम मोड है। फिल्म का क्लाईमेक्स हम आपको बिल्कुल नहीं बताएंगे इसके लिए आपको सिनेमाघर जाना होगा लेकिन फैमिली क्लास की कसौटी पर फिल्म फिट नहीं रहेगी लेकिन कुछ बिल्कुल नया और थ्रिलर देखने वाले दर्शक फिल्म को पसंद करेंगे

कलाकार: शाकिर हाशमी, नकुल रोशन सहदेव,  कनिका कपूर, मनीष चौधरी,अमोल गुप्ते,मसूद अख्तर,सलोनी बत्रा,निर्माता, लेखक, निर्देशक: अर्नब चटर्जी, सेंसर सर्टिफिकेट: यू ए, अवधि:  143 मिनट

टीवी, ओटीपी और सोशल मीडिया पर उभरता एक कलाकार- आकाश बक्शी

 

योगराज शर्मा

मायानगरी मुंबई में जाना और मोड़लिंग एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाना करीब सभी युवाओ का सपना होता है, लेकिन इस सपने को सच करने वाले चंद ही किस्मत के धनी युवा होते है। दिल्ली के ऐसे युवाओ में से एक है आकाश बक्शी, जो पिछल छह साल से अपने अभिनय और अपने व्यव्हार को लेकर अपनी एक खास पहचान बनाचुके हैं। कई टीवी सीरियलों, ओटीटीपी फिल्मों और विज्ञापनो मे काम कर चुके आकाश बक्शी इन दिनो इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। 

आजकल आकाश बक्शी जॉकी एक्ट्रेस कियारा खंतवाल के बहुत अच्छे दोस्त दिख रहे हैं। इन दोनो के बीच की दोस्ती काफी सूर्खियों में है। कियारा खंतवाल जोकी बालीवुड़ और टीवी शो की मंझी हुई एक्ट्रेस हैं । पिछले दिनो आकाश बक्शी और कियारा खंतवाल को कई जगह साथ देखा गया है। फिल्मी गोसिप है कि शायद ये दोनो दोस्त से कुछ आगे बढने वाले हैं। इन दोनो कलाकारों की एक शोर्ट फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और जल्द ही रिलीज होने वाली है।

सुबह उठने से लेकर जिम जाने की गतिविधियां हो या फिर शूटिंग, और उनके बिहाइंड द सीन्स को अपलोड करना हो या फिर दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी करना, उनके ये सभी रील्स और पोस्टस आने का इंतजार उनके फैन्स को लगातार रहता है। एक खास मुलाकात में आकाश बक्शी ने बताया कि वो नोएडा के मारवाह स्टूडियों स एक्टिंग का कोर्स करके मुंबई गए ही इस लिए थे कि टीवी सीरियल्स और ओटीपी पर आने वाली आज की फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाएं। उन्होने बताया कि उनके छह सल के करियर में कुछ समय करोना का ऐसा समय रहा, जब उन्हें मुंबई छोडकर दिल्ली आना पडा था। लेकिन समय फिर से बदला और कहावत है कि शो मस्ट गो ओन... मायानगरी मे कैमरा लाईट्स एक्शन... का शोर फिर से गूंजने लगा, आज बालीवुड हो या टीवी जगत सभी जमकर काम कर रहे है और आकाश बक्शी फिर से अपनी टीवी और विज्ञापन की दुनिया में बिजि रहने लगे हैं। अंत में उन्होने बताया कि उनका इस्टाग्राम हैंडल है, आईएम.अकशू और अक्शू फैन क्लब... दर्शन ज्यादा से ज्यादा उसे फालो करें और उनके काम को सम्मान और पहचान दें।


होर्डिंग्स्-पोस्टरों से गंदी कर दी दिल्ली, एमसीडी और पुलिस ने आंखे मूंदी - हेडिंग

सड़को-गलियों में जनसंपर्क के लिए कर रहे है ध्वनि प्रदूषण- न्यूज के बीच मे स्लग नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव आने वाले है । हालांकि न तो चुनाव आयोग ने कोई तारीख तय की है और न ही पार्टियों ने प्रत्याशी तय किए हैं। लेकिन टिकट के दावेदारों में से हर किसी ने अपने इलाके में पोस्टर होर्डिंग्स आदि लगाकर पूरी दिल्ली को गंदा कर दिया है। न ध्वनि प्रदूषण की चिंता है न लोगो की परेशानियों की फिक्र। दावेदार नेताओ ने अपने नाम के होर्डिंगस लगाकर रिक्शा और आटो को पूरे इलाके मे दौडाना शुरु कर दिया है। सबसे ज्यादा खराब हालत कहे तो रोहिणी और बवाना जिलो की होगी। किराडी विधानसभा का हाल तो और भी बेहाल है। रोहिणी के नेता भी कुछ पीछे नहीं। जिसकी जितनी हैसियत, उतने ही बडे होर्डिंग्स लगाकर लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरु कर दिया। रोहिणी मे मनीष चौधरी नाम के एक नेता ने तो अवंतिका बस स्टेंड चौराहे को बाप की बपौती समझ लिया है। महीनो से इन साहब के होर्डिंग्स लगे है, लेकिन मजाल है कि एमसीडी का कोई अधिकारी उनके होर्डिंगस उतारने की हिमाकत कर ले। ऐसे ही विजय विहार वार्ड 26एन में छुटभैये नेताओ नेताओं ने अपनी बीवियों के नाम के पोस्टरो से दिवारें गंदी कर दी है। आप पार्टी के तीन नेताओं ने तो लाखों बहा दिए पोस्टरों की राजनीति में लेकिन टिकट मिलेगी या नहीं, कन्फर्म नहीं। रोहिणी सेक्टर 16 आप नेता प्रदीप मित्तल भी ऐसे पोस्टर नेताओं में अगली लाइन में रहते हैं। पूरे इलाके में ध्वनि प्रदूषण फैलाते इनके बैट्री रिक्शा प्रचार करते रहते है, लेकिन कोई रोकने वाला नही। दो ही काम है इनके एक विधायक की जी हजूरी दूसरी सड़को पर पोस्टरो की भरमार। सीट लेडीज हो गई तो बीवी का नाम आगे करके पोस्टर होर्डिंगस बदल दिये हैं। कमोबेश ऐसी ही पूरी ही बाहरी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली की हालत हो गई है। लोग परेशान हो गऐ। नियम तो ये है कि ऐसे दिल्ली को गंदा करके पोस्टर होर्डिंगस लगाने वालो पर बाकायदा एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जवाब दें रोहिणी की पुलिस और एमसीडी कि कितने लोगो पर पिछले छह महीनो पर एफआईआर दर्ज करवाई है। हकीकत तो ये है कि न तो पुलिस के अधिकारियों को ही कुछ चिंता है और न ही एमसीडी के लोगो को फिक्र। ऐसे में कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन नेताओं की खबर कौन लेगा। रोहिणी जोन एमसीडी के डिप्टी कमीशनर सतनाम सिंह से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होने बताया कि लगातार नगर निगम इस बारे में स्पेशल ड्राइव चलाता है, और अब जिन जगहों पर इस खबर में बताया गया है, वहां भी विशेष कार्यवाही की जाएगी। इन होर्डिंग्स पोस्टर पर कार्यवाही करने वाले रोहिणी जोन के एओ ललित गुप्ता से इस विषय मे जब पूछा गया तो उन्होने कहा कि नेता रोजाना पोस्टर होर्डिंग्स लगाते है, हम लगातार उन्हें उतारते रहते है। लेकिन जब अवंतिका चौक पर महीनो से लगे मनीष चौधरी व अन्य नेताओं के होर्डिंग्स पर पूछा गया तो उनका जवाब था कि वो तो डीसी साहब ही बताएंगे। वो भी इलाके का दौरा करते रहते हैं। वही मीडिया के लिए जवाबदेह हैं। अब इन साहब से कोई ये पूछे कि पिक एंड चूज करके जो होर्डिंग्स छोडने का काम वो और उनकी टीम करती है, उस उनकी जेब तो भर सकती है, लेकिन क्या जमीर भी गंवारा करता है। जिस दिल्ली को साफ रखने की जिम्मेदारी का वो वेतन पाते है, उसे कितनी इमानदारी से वो निभाते है, जनता सब जानती है। चित्र में लगा अवंतिका चौक का होर्डिग बता रहा है कि नेताजी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे है और फरवरी खत्म हो चुका है, लिहाजा एक महीने से ज्यादा तो ये होर्डिंग लगा ही हुआ है।

कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के संघर्ष के साथ खड़ी है : कुमारी सैलजा

आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के प्रति भाजपा सरकार की सोच नकारात्मक: कुमारी सैलजा चंडीगढ़, 16 फरवरी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के सिर्फ भाषण देती है। चाहे प्रधानमंत्री हों, मुख्यमंत्री हों या भाजपा नेता, सभी महिला सशक्तिकरण के बारे में अच्छे-अच्छे शब्दों के साथ लच्छेदार भाषण देते हैं, लेकिन महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य करने चाहिए वो नहीं करते हैं। ऐसे भाषणों का फायदा क्या है। भाजपा सिर्फ झूठ बोलने वाली पार्टी है। ये पार्टी वादे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन उन्हें पूरा कभी नहीं करती। यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के राज्य स्तरीय आक्रोश महापड़ाव में पहुंचकर अपने संबोधन में कहीं। कुमारी सैलजा ने आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को अपना समर्थन देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को उनके हक से वंचित करके यह सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। इसके पीछे भाजपा सरकार की आंगनबाड़ी वर्कर्स के प्रति नकारात्मक सोच जिम्मेदार है। हमारी बहनें प्रदेश के कई जिलों में सर्दी, गर्मी, बारिश, धूप विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करती रही हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन हर जगह दिया है। चाहे वो पंचकूला हो या सिरसा या कोई अन्य जगह। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री आंगनबाड़ी बहनों की मांगों को मान चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया। क्या कारण है कि हमारी बहनों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार ने आवाज दबाने के लिए 400 बहनों पर केस किया है, 150 से ज्यादा को नौकरियों से निकाल दिया है। इस दौरान कुमारी सैलजा ने सितंबर 2018 में मानी गई आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की प्रमुख मांगों का भी उल्लेख किया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपना अहंकारी रवैया छोड़कर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगें स्वीकार करे। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की आवाज कांग्रेस पार्टी आगामी बजट सत्र में विधानसभा में भी उठाएगी। इस दौरान विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक बंताराम बाल्मीकि, राजबीर चौहान, बिमला सरोहा, कमलजीत सिंह प्रिंस, राजू मान, राजेश चौधरी, राजेश पुरखासिया, ललित बुटाना, राजेंद्र बल्ला, प्रियंका हुड्डा, प्रेम कुमारी, कुणाल छोककर, कंवरदीप सैनी, राजेंद्र कल्याण, भूपिंदर लाठर, मुनीश प्रवेज राणा आदि मौजूद रहे।

पिछले सात सालों में अपने एक भी वायदा पूरा नहीं करने वाले केजरीवाल तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दें-हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल के आज सात साल पूरे होने के दिन को काला दिवस बताते हुए कहा कि देश में झूठ बोलने और घोटाले करने के मामले में केजरीवाल नंबर एक पर हैं। पिछले सात सालों में हर साल यमुना सफाई की बात करने वाले केजरीवाल को 2419 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मिलने के बावजूद आज यमुना और बदतर स्थिति में हैं। 18 एसटीपी प्लांट लगाने का वायदा भी पूरा नहीं हुआ। दूसरे राज्यों में भी जाकर झूठे वायदें करते हैं क्योंकि उन्हें दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी राज्यों की चिंता हैं। पिछले सात सालों में एक भी वायदा पूरा नहीं करने वाले केजरीवाल को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शराब माफियाओं के साथ मिलकर केजरीवाल 3500 करोड़ रुपये प्रतिसाल का घोटाला कर रहे हैं। ड्यूसुब का 207 करोड़ के घोटाले का मामला सबके सामने हैं। यही नहीं डीटीसी बसों का घोटाला किया गया। सत्ता में आने से पहले 11000 बसों को लाने का वादा करने वाले केजरीवाल आज तक एक भी बस नहीं लाए और जो 6700 बसें थी उनमें से भी सिर्फ 3700 ही बसें बची हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बसें खरीदने के लिए 480 करोड़ रुपये का अनुदान दिल्ली सरकार को देने की बात कही लेकिन केजरीवाल सरकार उसके बावजूद पिछले दो सालों में कुछ भी कर सकने में असमर्थ रही। एक इलेक्ट्रिक बस को दो बार लॉच कर उसके कीमत से ज्यादा पैसा विज्ञापन पर खर्च कर दिया। प्रदूषण पर दिल्ली सरकार सिर्फ बयानबाजी करती रही जबकि सच्चाई ये है कि प्रदूषण के नाम पर 980 करोड़ रुपये सेंस के रुप में दिल्लीवालों से वसूला गया और वह पैसा केवल विज्ञापन पर खर्च कर दिया। जबकि उन पैसों से इलेक्ट्रिक बसें और स्मॉग टॉवर लगाए जा सकते थे, लेकिन सिर्फ एक स्मॉग टावर लगाया गया। विश्व की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी बनाने का काम जरुर केजरीवाल ने करके दिखाया है। श्री मल्होत्रा ने कहा कि 10 लाख रोजगार देने का झूठा बयान देने वाले केजरीवाल सिर्फ 3700 रोजगार दे पाए हैं। वर्ल्ड क्लास स्वास्थ सेवाओं का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार की मोहल्ला क्लीनिक की बदतर हालात है। कोविडकाल में जनता को कोविड जांच सुविधा, मेडिकल परामर्श सेवा, अस्पताल बेड, दवाओं को देने में निराश किया। श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज दिल्ली के किसान मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपने अधिकारों के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्हें ना ही किसी समान की खरीद पर सब्सिडी मिलती है और ना ही उन्हें किसी प्रकार की सुविधा। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकती है कि किसानों से कमर्सियल दर पर बिजली बिल लिए जाते हैं। अनुबंधित शिक्षक भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पिछले कई महिनों से तनख्वाह नहीं मिल सकी है। दिल्ली के हर मुद्दे पर केजरीवाल सरकार फेल हुई है। आज हुए प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सारिका जैन एवं श्री शुभेन्द्रू शेखर अवस्थी और प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख श्री विक्रम मित्तल उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने क़रोल बाग़ क्षेत्र में प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का किया अनावरण

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने आज न्यू रोहतक रोड क़रोल बाग़ क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनायी गई प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का अनावरण किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जोगी राम जैन, नेता सदन श्री छैल बिहारी गोस्वामी, करोलबाग अवार्ड समिति के अध्यक्ष श्री तेज राम फॉर, पार्षद श्री रमेश कुमार, सुश्री सुनीता, उपायुक्त सुश्री शशांका आला व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री आदेश कुमार गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये वॉल पेंटिंग इस बात का प्रतीक है कि निगम द्वारा जगह-जगह सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन वॉल पेंटिंग के माध्यम से उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से ये विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाए रखने के लिए दिन रात कार्य करती है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से शहर को साफ़ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।

आलौकिक शक्तियों के स्वामी थे महान संत रविदास - यशपाल सिंह

- भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के परम भक्त संत रविदास ने बताया कि इस धरा पर मौजूद हर मनुष्य परमेश्वर का पुत्र है, धर्मो के नाम पर लोगों से भेदभाव कर हम परमेश्वर को दुखी करते है - संत रविदास ने भगवान की भक्ति को एक आंदोलन का रूप देकर सम्पूर्ण देश को भक्तिमय कर दिया था और समाज में फैली अनेकों बुराईयों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। महान संत गुरू रविदास की जयंती को जनपदभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने इस अवसर पर संत रविदास की पूजा-अर्चना की और उनके द्वारा दी गयी शिक्षाओं को एक-दूसरे के साथ साझा किया। प्रमुख समाज सेवी यशपाल सिंह ने बताया कि संत रविदास परमेश्वर द्वारा इस धरा पर भेजे गये एक अनमोल रत्न थे। वे कई आलौकिक शक्तियों के स्वामी थे। उन्होंने बचपन में अपने एक मृत दोस्त को पुनः जीवित कर दिया था, उसके बाद से उनकी आलौकिक शक्तियों के बारे में लोगों को पता चला। बताया कि वे भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। उन्होने लोगों को बताया कि इस धरती पर जन्म लेने वाला हर मनुष्य परमेश्वर का पुत्र है। परमेश्वर ने सभी को एक जैसा बनाया है, सभी का शरीर एक जैसा है, सभी के शरीर में खून एक जैसा है और सभी की मृत्यु भी एक दिन निश्चित है। धर्मो, जातियों, ऊॅच-नीच आदि का भेदभाव कर हम परमेश्वर को दुखी करते है। मंजू रानी ने बताया कि देश के महान संतो में शुमार संत गुरू रविदास ने भगवान की भक्ति को एक आंदोलन का रूप देकर सम्पूर्ण देश को भक्तिमय कर दिया था। उनकी महान शिक्षाओं से प्रेरित होकर विभिन्न धर्मो के हजारों-लाखों लोग उनके अनुयायी बने। उस समय समाज में फैली अनेकों बुराईयों को समाप्त करने में संत रविदास ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वे एक महान दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक और इंसानियत के प्रत्यक्ष उदाहरण थे। जिन्होने भक्ति आंदोलन का नेतृत्व करते हुए अपने प्रवचनों और अनेकों रचनाओं के माध्यम से परमेश्वर की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर आदित्य रावत, प्रियांशी रावत, संजीव कुमार, अजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

चंडीगढ़, 16 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रसिद्ध संगीतकार और गायक श्री बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गीत-संगीत से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले प्रसिद्ध संगीतकार और गायक श्री बप्पी लहरी का चले जाना बेहद दुखदाई है। बप्पी जी संगीत जगत के विशिष्ट रत्न थे। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संगीत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। प्रभु उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। बता दें कि श्री बप्पी लहरी का कुछ समय से इलाज चल रहा था। उन्होंने 69 की उम्र में बुधवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Dangal TV Lead Couples Share How They Celebrated The Day Of Love, Valentine’s Day

Valentine’s Day is here! It’s the day of LOVE! A day so special on which you can express your true feelings to your loved ones, a day to make your special someone feel more special. Each year 14th of February brings along with it a wave of celebration and just like many other couples, our favourite Dangal TV jodis are too spending their day with their love! We are talking about Nihar and Ruchita of Mann Sundar, Shambhu and Mahua of Nath Zevar Ya Zanjeer, Arjun and Mishri of Sindoor Ki Keemat and Dhruv and Dhami of Rang Jaun Tere Rang Mein. Yes, you heard that right! The lead couples of the four chart busting shows of Dangal TV also celebrated Valentine’s Day with their loved one and have a lot to say about the day of Love. “I am definitely celebrating this day with my love… My Show!” laughs Karam Rajpal while adding, “And my date for tonight is my shoot!” But Karam, who plays Dhruv Pandey in Rang Jaun Tere Rang Mein, surely loves celebrating Valentine’s Day. “Though I feel when you are in love every day is like a Valentine’s Day but this one day makes it just a bit more special. I wish all our viewers a very Happy Valentine’s Day. Here’s hoping you get to spend your day with your special someone,” says Karam. While Karam is all for working on Valentine’s, his onscreen better half feels no different. “Valentine’s Day is meant to be celebrated with your loved ones and to cherish all the happy moments together. We have formed such a great bond with one another on the sets of Rang Jaun that I am sure that our shooting floor will definitely have a Valentine Vibe going on today!” says Megha Ray who plays Dhami in the show. Dangal’s another superhit onscreen jodi of Shambhu and Mahua from the show Nath Zevar Ya Zanjeer also have some interesting wishes to share with their followers, “I don’t think Valentine’s Day is only about your better half or to be spent with your partner. It could be anyone, your father, your mother, your sister or brother, even your son or daughter, as long as you are loved and you love someone in your life, Valentine’s Day is for you,” says Chahat Pandey who plays Mahua in the show. “This year my focus is my work and my work is my Valentine,” says Arijit Taneja who plays Shambu in Nath. Although he adds, “I know I will have a very busy day and a grueling shooting schedule today but I would really like to celebrate this day with my circle of friends and family that I simply adore. I feel I am nothing without them.” Nihar and Ruchita of Mann Sundar and Arjun and Mishri of Sindoor Ki Keemat also celebrated the day of love while shooting for their respective TV serials. “I believe Valentine’s Day is to spread love and bring joy and I think we are working day in and day out to bring joy in people’s lives via entertainment and there’s no better way to celebrate this day than shoot for our show and bring an amazing episode for our viewers,” says Shivam Khajuria who plays Nihar in Mann Sundar. Shruti Anand i.e Ruchita from the show too adds, “I totally agree with Nihar and that’s actually a wonderful thought. Love, according to me, is a very powerful emotion and it shouldn’t be restricted to your romantic partner. On this day, I would like to wish all my viewers a very Happy Valentine's Day. Spread love, the world needs more of that.” Sindoor Ki Keemat couple Arjun and Mishri are also celebrating Valentine’s Day while shooting for their show, “Love is a beautiful feeling that can be felt in the most wonderful way. You don’t necessarily need loud gestures; a simple act of love sometimes is enough. I plan to spend whatever time I can in between shoots, with my friends and family. Technology can really help achieve that these days and I am sure I am going to make many calls today!” says Shehzad Shaikh who plays Arjun Awasthi in the show. “Vaibhavi Hankare aka Mishri Arjun Awasthi also feels that it's about making the most of the day that you can, “I know we are all working today. It’s a Monday, let’s not forget that, but work commitments don’t always mean you cut back from love! I too am going to try and remove time from shooting and speak to all the people in life that I deeply adore!” Dangal TV that has been entertaining and enthralling the audience with their TV serials also wishes its viewers a Happy Valentine’s Day!

यह कैसी सरकार? न गरीब को रोजगार, न पढ़े-लिखे को : कुमारी सैलजा

- मनरेगा में मांगने पर भी काम न देने पर प्रदेश की हालत चिंताजनक - छोटे राज्यों में पहले तो देश में चौथे स्थान पर हरियाणा चंडीगढ़, 8 फरवरी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि रोजगार के मामले में प्रदेश की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। यहां पर न तो दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले गरीब को ही रोजगार नसीब हो रहा है और न ही पढ़ने-लिखने के बाद ही नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। मनरेगा में मांगने पर काम न मिलने के मामले में प्रदेश के हालत देश के औसत हालात से अधिक भयावह हैं। रोजगार न देने वाले छोटे प्रदेशों में हरियाणा पहले स्थान पर पहुंच गया है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पोल खोल खोलने के लिए काफी हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले साल 11.6 करोड़ लोगों ने मनरेगा के तहत काम मांगा, लेकिन 16.3 प्रतिशत लोगों को काम मिला ही नहीं। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार न देने वाले राज्यों की ओवरऑल स्थिति को देखें तो पहले चार पायदान पर गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश व हरियाणा हैं। ये चारों ही भाजपा शासित राज्य हैं। हरियाणा में 6.52 लाख लोगों ने मनरेगा के तहत प्रदेश सरकार से काम की मांग की, लेकिन इनमें से 1.34 लाख लोगों को काम मिला ही नहीं। काम न मिलने वाले लोगों की राष्ट्रीय औसत 16.3 के मुकाबले प्रदेश में इनकी संख्या 20.7 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले वे लोग हैं, जो सिर्फ दिहाड़ी-मजदूरी से ही परिवार को पालते हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा-जजपा गठबंधन की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का गरीब तबका भूखा सोने को मजबूर है। कुमारी सैलजा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मेहनतकश लोगों के लिए मनरेगा जीवनदायिनी स्कीम है, लेकिन अब साजिश के तहत केंद्र सरकार इसके बजट में 25 प्रतिशत की कटौती कर रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनरेगा के बजट में कटौती के बिना ही लोग भूखे रहने को मजबूर हो रहे हैं तो फिर एक अप्रैल के बाद यह कटौती लागू होने के बाद मेहनत-मजदूरी करने वाले इन परिवारों की हालत कितनी बदतर हो जाएगी। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि प्रदेश में हर तीन में से एक ग्रेजुएट बेरोजगार है। जबकि सीएमआईई की रिपोर्ट हरियाणा को बेरोजगारी के मामले में लगातार टॉप पर बताती रही है। घटते हुए रोजगार के अवसरों के लिए कुमारी सैलजा ने प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

बॉलीवुड में धमाल मचा रहे नालन्दा के शक्ति कुमार के लिए साल 2022 होने वाला है खास

मैरीकॉम, मुक्केबाज, जय गंगाजल, राजा नटवरलाल जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता शक्ति कुमार इन दिनों अपनी सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज में मत्स्य कांड से बेहद चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने मेन विलेन का काम किया है, जिसे खूब सराहा गया है। शक्ति कुमार की पहचान बॉलीवुड में आज एक ऐसे अभिनेता की है, जिन्होंने बिहार के नालंदा जैसे छोटे शहर से आकर अपनी अदाकारी से सबों को प्रभावित किया है। यही वजह है कि आने वाला साल शक्ति कुमार के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि रेड चिल्ली की भक्षक, एंडमॉल के लिए एके 47, सोनी लिव के वेब सीरीज डॉ. अरोरा व अमेजन दि इन टू द शैडों का तीसरा सीजन, और इम्तियाज अली के साथ फिलहाल वे नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा इस साल वे कई और वेब सीरीज व फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। ज्ञान की रौशनी सम्पूर्ण जगत को देने वाले नालन्दा की माटी में पले बढ़े शक्ति कुमार मुम्बई में बीते 20 सालों से काम कर हैं। फिल्मों में अभिनय के शौकीन रहे शक्ति को सोनी टीवी के धारावाहिक बाहुबली ने पहचान दिलाई। लेकिन बड़े पर्दे पर उनको ब्रेक मिला अश्विनी चौधरी की नेशनल अवार्ड विनिंग फ़िल्म 'धूप' से। इस फ़िल्म में वे ओम पुरी के साथ नज़र आए, हालांकि इसमें उनका किरदार सीमित था। मगर फिर भी वो कहते हैं ना कि होनहार वीरवान के चिकने पात। तो यही कहावत शक्ति कुमार पर फिट बैठी और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर उन्होंने बिहार बेस्ड फ़िल्म 'अंतर्द्वंद्व' की, जिसे खूब सराहा गया और इस फ़िल्म को भी नेशनल अवार्ड मिला। इसमें भी शक्ति ने अपनी अदाकारी की ओर सबका ध्यान खींचा। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म मैरी कॉम में मुख्य विलेन का किरदार निभाया। इमरान हाशमी और केके मेनन के साथ राजा नटवरलाल, प्रकाश झा और प्रियंका चोपड़ा के साथ जय गंगाजल जैसी प्रमुख फिल्मे की। प्रकाश झा के साथ शक्ति की फ़िल्म परीक्षा को भी खूब सराहा गया, जो जी 5 पर रिलीज हुआ था। शक्ति कुमार अपने काम को लेकर हमेशा संजीदा रहने वाले हैं। वे मुंबई में भले इतनी बड़ी फिल्में कर रहे हैं, लेकिन उनका लगाव आज भी अपनी माटी से खूब है। तभी उन्होंने नालंदा को लेकर बहुत कुछ सोच रखा है। साथ ही वे महिला सशक्तिकरण को लेकर भी समाज में अपना योगदान देते रहते हैं।

सुहानी सर्दी आन्दोलन -7

सुहानी सर्दी आन्दोलन और प्रधानमंत्री योजना बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष देश की 20 हजार जरूरतमंद बेटियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया जा रहा हैं जो कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। सुहानी सर्दी आन्दोलन का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा जी राजे द्वारा 24 नवम्बर 2021 को उदयपुर में किया गया था। नमो विचार मंच द्वारा प्रधामनंत्री योजना ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’’ और सुहानी सर्दी आन्दोलन के तहत मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय रायता पंचायत समिति-गिर्वा उदयपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वालियाखेड़ा, पंचायत समिति-खजुरी ब्लाॅक-लसाडिया उदयपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालडी आर सिरोही, एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हारखेडा डूंगला चितौडगढ में कक्षा पहली से पांचवी तक अध्ययनरत बेटियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए। सुहानी सर्दी आंदोलन के तहत विभिन्न राज्यों में अब तक 15 हजार बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं। सुहानी सर्दी आन्दोलन नमो विचार मंच द्वारा किया जा रहा है और नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया हैं।

How actress Heena was bitten by a scorpion

LTelugu actress Heena braved scorpion bites filming in the jungles of Telangana for the music video Kala. “There were snakes in the jungle and I was trying to avoid them but was bitten by a scorpion. I was rushed to the hospital and given an antidote and taken back to the shoot. The makers wanted to give me a break, but I preferred to shoot and virtually gave my blood for the video,” chuckles the actress. The only difference on that day was I was bitten by a scorpion, while my favourite actor Salman Khan was bitten by a snake,” he avers. No wonder the music video has a sting to it. “Life’s journey is all about dreaming and doing something to achieve that dream. The ability to imagine something larger than life forms the essence of living. ‘Kala’ is a musical attempt to depict the dream of many,” says Seshu KMR about his dream music video called Kala in Telugu. Seshu has been working with many filmmakers including his mentor Ram Gopal Varma who launched the music video on his Twitter handle. ‘Kala’ is a musical video song, shot in picturesque locations of Goa and Hyderabad by DOP Bhargav Ravada. Featuring the promising and beautiful actress Heena S, the song is rendered by the well-known singer Neha Karode. A KMR Corp Presentation and a Playback Entertainment Production, the music video stars Heena S and has lyrics by Kavi Siddhartha with music, concept and direction by Seshu KMR. The editing and Vfx has been done by Surya Reddy SS with Raj Kumar Reddy as the executive producer.

फिर से साथ हुई खेसारीलाल यादव और निर्माता रत्नाकर कुमार की जोड़ी। बॉक्स ऑफिस की बढ़ा दी हलचल।लेकर आ रहे बैक टू बैक फिल्में

साल 2018 की सबसे सफल फ़िल्म 'संघर्ष' आपको याद ही होगी। ये वही फ़िल्म थी, जिसके बाद सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व निर्माता रत्नाकर कुमार की जोड़ी एकदूसरे से अलग हो गयी थी। लेकिन अब नए साल में दोनों की जोड़ी फिर से बनने वाली है और बैक टू बैक धमाकेदार फिल्में, वेब सीरीज से लेकर एलबम तक दोनों लेकर आने वाले हैं। मतलब निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारीलाल यादव की पुरानी और सफल जोड़ी के एक बार फिर साथ आने से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज हो गयी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में खेसारीलाल यादव और रत्नाकर कुमार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई है। कहा जा रहा है कि रत्नाकर कुमार और खेसारीलाल यादव फिर से बहुत बड़ा धमाका करने वाले हैं। जिस तरह से ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म संघर्ष ने कई रिकॉर्ड बनाने में भी सफल साबित हुई। उसी तरह से एक बार फिर यह सुपरहिट जोड़ी बहुत बड़े बड़े धमाके करने को तैयार है। आपको बता दें कि दोनों इससे पहले भी साथ आने वाले थे और संघर्ष 2 की घोषणा भी हुई थी। लेकिन कुछ वजहों से यह फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गयी थी और तब से दोनों की राहें अलग हो गयी थी। मगर अब दोनों की सफल जोड़ी फिर से साथ आ रही है, जिस पर सबों की नज़र है। सूत्र बताते हैं कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स बैनर के तले फिल्म, म्यूजिक एल्बम, वेब सीरीज और बहुत कुछ बैक टू बैक निर्माण किया जाएगा। यह भी पता चला है कि वे जल्द ही शूटिंग के लिए सिंगापुर की उड़ान भरने वाले हैं। -- मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है) .......................नई दिल्ली।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने खोली केजरीवाल सरकार की 7 साल की नाकामियों की पोल

पिछले सात सालों में केजरीवाल ने की सिर्फ लुभावनी घोषणाएं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिल्ली की जनता आज भी पेयजल की समस्या से त्रस्त हैं-रमेश बिधूड़ी नई दिल्ली, 27 दिसम्बर। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में दक्षिणी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र में पानी की कमी के चलते भारी संख्या में मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। श्री रमेश बिधूड़ी ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्या दिल्ली में रहने वालों को केजरीवाल की करतूतों से यूं ही मरने दिया जाएगा, पानी जीवन है और पंचतत्व से यह शरीर बनता है जिसमें एक तत्व पानी है, लेकिन पैसे के लालच में उस पानी में कैंसर समान जहर घोलकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को पिला रहे हैं। जो 950 एमजीडी पानी ट्रीट होकर दिल्ली वाले पी रहे हैं वह जिस पॉली अल्मुनियम क्लोराइड से ट्रीट हो रहा है उस पर डब्लयूएचओ की गाइडलाइंस है कि उस से कैंसर होता है। श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि पेय जल की ट्रीट हमेशा फिटकरी से होना चाहिए, परंतु फिटकरी महंगा है तो उसी रेट पर पीएसी से कराया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जब यह पाया तो इस बारे में अरविंद केजरीवाल से कहा लेकिन उनके कान में जूं तक नहीं रेंगी, अगर वह ईमानदार हैं तो उसकी ज्वाईन्ट जांच के लिए केंद्र ने 32 अधिकारी भेजे थे परंतु केजरीवाल ने दिल्ली जलबोर्ड की जांच के लिए अधिकारी नहीं दिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कोई भी विभाग अपने पास नहीं रखा क्योंकि कोई मरेगा तो कह देंगे कि मंत्री चोर है और मंत्री को हटा देंगे। पानी को ट्रीट करने के लिए तीन प्रणालियों से होकर गुजरना पड़ता है उसमें से एक है गैस डिगेस्टर सिस्टम जिसमें पंखा घुमाकर ब्लो कर पानी साफ करते थे उससे गैस भी बनती थी जो लोगों को घरों में चूल्हे जलाने पर सस्ती पड़ती थी वह सिस्टम ही खत्म कर दिया, पुराने होने पर वह बदलने चाहिए कुछ मशीनों को रिपेयर करवाने में पेमेंट बार-बार होती है तो कमीशन मिलता है, ज्यादा खर्च बता कर कुछ सिस्टम को समाप्त कर दिया गया। श्री बिधूड़ी ने कहा कि उस गैस के बिकने से सरकार पर रेवेन्यू भी आता था परंतु वह रिकॉर्ड में आ जाएगा तो घोटाला कैसे करेंगे इसलिए बीच के सिस्टम को ही समाप्त कर दिया। जल बोर्ड प्लॉटों पर जो गार्ड लगाए जाते हैं वह अपने चहेतों को ठेके देकर 38 हजार की पेमेंट ठेकेदार की कराई जाती है, वह गार्ड को मात्र 23-24 हजार देता है, जल बोर्ड के मंत्री, अधिकारी उनसे मिले हुए हैं जितने गार्ड होने चाहिए वह भी नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि टैंकर घोटाला कांग्रेस के समय 400 टैंकर सरकारी थे और लगभग 200 प्राइवेट, केजरीवाल ने कहा मेरे पास 450 पेज की फाइल है, जिसमें कांग्रेस द्वारा किये गए घोटालों का ब्यौरा है, पर वह आज तक सार्वजनिक नहीं किया उल्टे मात्र ढाई सौ टैंकर खरीदे बाकी 620 प्राइवेट टैंकर प्राइवेट माफियाओं को दिए गए हैं। श्री बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल कहते थे पानी नल से दूंगा, टैंकर माफिया खत्म कर दूंगा, अब टैंकर 3 गुना कर दिए ठेकेदारों द्वारा सभी में घोटाला कर कमीशन लिया जाता है। 70 प्रतिशत दिल्ली टैंकर-ट्यूबवेल से पानी पी रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान श्री बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार से निम्नलिखित सवालों का जवाब मांगा । 1. 2014 में केजरीवाल सरकार द्वारा बदरपुर, तुगलकाबाद, संगम विहार, देवली, पालम, राजनगर, में नई सीवर लाईन की मरम्मत कार्य, नई पानी की लाइन के लिए 26 करोड़ 42 लाख फंड पास हुआ था। लेकिन सात साल में अब तक कुछ नहीं हुआ, वो फंड कहां गया? 2. दक्षिणी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र के 8 वार्डों में दिल्ली जलबोर्ड द्वारा नगर निगम की सड़कों को जलबोर्ड के कार्य हेतु खोदा गया। उपरोक्त सड़कों की मरम्मत कार्य का 6 करोड़ 6 लाख 53 हजार रू0 दिल्ली जलबोर्ड पर बकाया है। 3. आम आदमी पार्टी के एमएलए प्रवीण 400 गज प्लॉट का डेवलपमेंट चार्ज 5 लाख बनता था जो इंजीनियर विभाग ने बनाया था, इसका एमएलए कहता है 20 फ्लैट का 30-35 हजार बनाओ उन्होंने नहीं बनाया तो सभी अधिकारी बदल दिए गए। 4. 55 हजार करोड़ का घाटा और 12 हजार करोड़ प्रोविडेंट फंड बी.सी कैटेगरी कमर्चारियों का वह पैसा अप्रैल 2018 के बाद ऑनलाइन कंम्प्यूटर से हटा लिया, उस पैसे का क्या हुआ, कहां गया, ईमानदार केजरीवाल वह पैसा कहां गायब कर दिया, जवाब दो। 5. कान्ट्रेक्चुअल को स्थायी कर दूंगा तथा इक्वल वर्क, इक्वल पे करूंगा, कब करोगे ? 7 वर्ष हो गए। प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता श्री विक्रम बिधूड़ी, भाजपा के जिला महरौली श्री जगमोहन महलावत, जिला महामंत्री श्री बलबीर सिंह, निगम पाषर्द श्री राजकुमार करहाना व श्री दीपक जैन और भाजपा कायर्कर्ताओं सहित क्षेत्र की आम जनता मौजूद थी।

1984 सिख कत्लेआम पीड़ितों को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता हुआ सुगम

नई दिल्ली (21 दिसंबर, 2021) 1984 सिख कत्लेआम पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने की केंद्र सरकार की 2006 की अधिसूचना के माध्यम से अब पीड़ितों को सरकारी नौकरी मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। दिल्ली कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस मामले को लेकर 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर अब दिल्ली सरकार पीड़ितों को सरकारी नौकरियां देने के लिए सिद्धांतक तौर पर सहमत हो गई है। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के संभागीय आयुक्त श्री संजीव खेरवाल ने जागो पार्टी और शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को दी। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली कमेटी के 3 पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना, हरविंदर सिंह सरना, मनजीत सिंह जीके, कमेटी के पूर्व सदस्य गुरलाड सिंह, दिल्ली कमेटी के सदस्य और निगम पार्षद परमजीत सिंह राणा, जागो पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. परमिंदर पाल सिंह और 1984 सिख नरसंहार के पीड़ित शामिल थे। जीके ने श्री संजीव खेरवाल को बताया कि उन्होंने 16 साल पहले केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को लागू करने के लिए 2016 में पूर्व गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण 2018 में दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इसलिए दिल्ली सरकार जल्द ही कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए पीड़ितों को नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करे। श्री परमजीत सिंह सरना और श्री हरविंदर सिंह सरना ने भी सहमति व्यक्त की कि सरकार को योग्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरियां देनी चाहिए। श्री संजीव खेरवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इस संबंध में सौहार्दपूर्ण ढंग से काम कर रही है और हम जल्द ही आपके साथ विवरण साझा करेंगे ।मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है) .......................नई दिल्ली।

पानी पानी की सक्सेस के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह ने क्यों कहा -बस येही खाती आरा जानी, जानिए

बादशाह के ब्लॉकबस्टर गाना 'पानी पानी' के भोजपुरी संस्करण में धमाल मचाने के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह ने आरा जाने का फैसला कर लिया है और वो बाइक से ही आरा निकल पड़ी हैं। मतलब अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी ख़ास मकसद से ही आरा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोन का पानी पसन्द हैं, क्योंकि सोन के पानी से जवानी निखरती है। लिंक : https://youtu.be/cd_JjNZTSNs दरअसल, ये बातें अक्षरा सिंह ने अपने गाने में कही हैं, जो आज रिलीज हुई है उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से। गाना रिलीज के साथ अपने रिदम से वायरल भी होने लगी है। गाना है 'बस येही खाती आरा जानी'। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही इसके वीडियो में अक्षरा के नए डांस मूव्स बेहद आकर्षक हैं। 'बस येही खाती आरा जानी' गाने के लिए अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम से भी ऑडियंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि मैं अपनी लाइफ खुद तय करती हूं। कोई मेरा स्क्रिप्ट नहीं लिखता। इसको अक्षरा ने अपने इसी गाने की तस्वीर के साथ लिखा है। बता दें कि अक्षरा के इस बेहद कर्णप्रिय गाने का लिरिक्स विष्णु विशेष और म्यूजिक रौशन ने दिया है। कोरियोग्राफर आर डी रामदेवन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी साहिल अंसारी हैं। --

मशहूर कोरियोग्राफर गीत कपूर ने स्टनिंग अक्षरा सिंह को दिया बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन का अवार्ड

अक्षरा ने कहा : मम्मी - पापा और फैंस मेरी ताकत, हर क्षण उनका धन्यवाद भोजपुरी की मशहूर सेंशेसनल एक्टर - सिंगर अक्षरा सिंह को यूनीवर्सल इंडिया अवार्ड में बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियालिटी शो की जज माँ गीता कपूर के हाथों ये अवार्ड मिला। इस सम्मान के बाद अक्षरा बेहद खुश नजर आई और स्टेज पर अवार्ड लेने से पूर्व गीता कपूर के पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद भी लिया। वहीं, बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन का अवार्ड पाकर अक्षरा ने कहा कि मैं इस पुरस्कार को प्राप्त कर खुद को सम्मानित और धन्य महसूस कर रही हूं। वो इसलिए भी कि यह मुझे गीता माँ के हाथों मिला है। ये मेरे लिए बेस्ट मोमेंट है। आज मैं खुद को ऊर्जान्वित और पावरफुल महसूस कर रही हूं और इसके लिए मैं यूनिवर्सल इंडिया का आभार व्यक्त करती हूं। https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=470755371075754&id=100044238859066 वहीं अक्षरा इस अवार्ड को पाकर थोड़ी भावुक भी नज़र आईं और कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी मम्मी पापा और फैंस की वजह से हूं। इस खास मौके पर मैं मम्मी पापा को मिस भी कर रही थी। क्योंकि मेरे पैरेंट्स (नीलम सिंह और इंद्रजीत सिंह)जो ताकत आप मुझे देते हैं, वह मुझे मेरे जीवन के सभी उतार-चढ़ाव के माध्यम से क्रूज बनाती है, आई लव यू। काश आप यहां मौजूद होते जब मुझे यह पुरस्कार मिला होता। अक्षरा ने कहा कि यह पुरस्कार मुझे अपने प्रशंसकों के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनाता है और जो प्यार वे हर रोज मुझ पर बरसाते हैं, उस हर क्षण के लिए धन्यवाद। बता दें कि अक्षरा भोजपुरी में तो काफी लोकप्रिय हैं ही, अब वे बॉलीवुड भी धमाल मचा रही हैं। अभी हाल ही में बादशाह के गाने में पानी पानी में अक्षरा के एपियरेंस को लोगों ने खूब सराहा है और यह गाना अब 30 मिलियन को भी पर कर चुका है। वहीं, अक्षरा के अपने इंडिविजुअल गाने भी तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होते रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन के अवार्ड से नवाजा गया है। मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है) .......................नई दिल्ली।

S.S. RAJAMOULI TO PRESENT THE SOUTH LANGUAGE VERSIONS OF ‘BRAHMĀSTRA – PART ONE’

S.S. RAJAMOULI TO PRESENT THE SOUTH LANGUAGE VERSIONS OF ‘BRAHMĀSTRA – PART ONE’ ~The journey of Brahmāstra starts on a high note with S.S. Rajamouli presenting the vision of Brahmāstra with Amitabh Bachchan, Nagarjuna Akkineni, Karan Johar, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Ayan Mukerji and Fox Star Studios in Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam. 18th Dec 2021, Hyderabad: Some friendships, and some films, are truly special. Karan Johar felt proud and honoured to present S.S. Rajamouli’s ‘labour of love’, Bahubali. And today we see that very friendship blossom. Today, S.S. Rajamouli announced that he will present Ayan Mukerji’s magnum opus, Brahmāstra, in four South languages in Tamil, Telugu, Kannada, and Malayalam worldwide. An epic amalgamation of inspiration from Indian mythology and the modern world, Brahmāstra is one of the most awaited films of 2022, with the recent release date announcement and striking Motion Poster launch going viral across territories, things can’t get any bigger! Come 09.09.2022, a new chapter in Indian cinematic history will be written, and such is the monumental vision and scale of Brahmāstra that top powerhouses are set to unite in presenting this movie to wider markets. Headlining the first part of the trilogy are Ranbir Kapoor and Alia Bhatt, who interestingly are sharing screen space for the first time along with Nagarjuna Akkineni, Mouni Roy and Amitabh Bachchan - who play pivotal parts in the film. S.S. Rajamouli’s entry into this world of revolutionary cinema, will only add to its glory. With a film series like Bahubali under his belt, the filmmaker is respected and revered across the globe. Speaking on this occasion, S.S. Rajamouli says, “I’m truly glad to come on board and present Brahmāstra to audiences worldwide in the four south languages. The concept of Brahmāstra is unique, which reflects in its story and presentation. In many ways, it reminds me of Bahubali - a labour of love and passion. I have seen Ayan invest time in making Brahmāstra, patiently putting it together to get it right, much like I did for Bahubali.” He continues, “The film perfectly marries themes from ancient Indian culture with modern technology, and with cutting edge VFX that will blow your mind! A filmmaking journey that I can relate to - Ayan’s vision is a new chapter in Indian cinema and I am proud to be associated with Dharma Productions once again after Bahubali. Karan has a profound understanding and sensibility for good films and I feel proud to partner with him again, and with Fox Star Studios to present this film.” Nagarjuna Akkineni who was also present on the occasion says, “It has been a fantastic experience to work with Ayan and the hugely talented team of Brahmāstra. This combination of ancient and modern India fascinated me and it is exciting to be a part of such a larger than life project. To have Mr. Rajamouli on board is a great honour for all of us and I am looking forward to presenting the film to my fans in 2022.” “Brahmāstra is the most ambitious and visionary project I have been part of. Brahmāstra is Ayan’s vision, his baby that he has nurtured. The outcome is extraordinary, the presentation universal, and it most certainly deserves a footprint across multiple Indian languages. Bahubali not only broke records but also cut across geographical and language boundaries to be our first truly national film and there is nobody better than the genius storyteller, Rajamouli Garu, to partner with on Brahmāstra to achieve that same vision! It warms my heart and strengthens my confidence that he is now a part of this film,” says Karan Johar. An excited Ayan Mukerji, shares, “Brahmāstra is a dream that I have been nurturing for years. It’s an ambitious trilogy and the journey so far has been nothing short of exhilarating. I have given this film everything and I will continue to pour my heart into this. I feel blessed to have an amazing mentor like S.S. Rajamouli sir come on board. It is his film, Bahubali, that gave me the confidence to pursue my dream courageously. And to have his name attached to Brahmāstra is the biggest endorsement.” About Brahmāstra BRAHMĀSTRA Part one, is the first part of a 3-part film franchise and the beginning of India’s first original universe – the Astraverse. It is a new original cinematic universe inspired by deeply rooted concepts and tales in Indian mythology but set in the modern world, with epic storytelling of fantasy, adventure, good vs evil, love and hope; all told using cutting edge technology and never-seen-before visual spectacles. Produced by Fox Star Studios, Dharma Productions, Prime Focus and Starlight Pictures the magnum opus will release theatrically on 09.09.2022 across 5 Indian languages – Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam, and Kannada with a stellar ensemble cast of Nagarjuna Akkineni, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Mouni Roy and Amitabh Bachchan.

केंद्र की भाजपा सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे सिखों और हिंदुओं को निकालने का वादा पूरा किया : मनजिन्दर सिंह सिरसा

104 अफगानिस्तानियों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो स्वरूप, एक पोथी, एक श्री भगवत् गीता को लेकर विशेष फ्लाइट भारत पहुंची - हवाई अड्डे पर जे.पी. नड्डा, हरदीप पुरी और मनजिन्दर सिंह सिरसा ने किया स्वागत - केंद्र की भाजपा सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे सिखों और हिंदुओं को निकालने का वादा पूरा किया : मनजिन्दर सिंह सिरसा नई दिल्ली, 10 दिसम्बर : तालिबान के कब्जे में आए अफगानिस्तान में से 104 अफगानिस्तानियों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दो स्वरूप, एक पोथी और एक श्री भगवत् गीता के स्वरूप को लेकर विशेष फ्लाइट आज यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची जहां भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अगर पी लडक़ा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और सिख नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा ने इन अफगानिस्तानी निवासियों और सरूपों का भव्य स्वागत किया। इस मौके भाजपा के सिख नेता सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा ने बताया कि तालिबान के कब्जे में आने के बाद दुनियां की किसी भी ताकत ने वहां फंसे सिख और हिंदू भाईचारे लोगों की जानों की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया जबकि भारत ने पहले भी सिख और हिंदू भाईचारों के लोगों को वहां से निकाला और अब बाकी रहतों को भी निकाला जा रहा है। सरदार सिरसा ने बताया कि आज जो 104 अफगानिस्तानी भारत पहुंचे हैं, इनको भारतीय वीजा देकर यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह वादा किया था कि अफगानिस्तान में रहते किसी भी सिख और हिंदू को कोई नुक्सान नहीं पहुंचने दिया जाएगा और भाजपा ने अपना वादा निभाया है और इन लोगों को सुरक्षित वहां से निकाल लिया है और बाकियों को भी जल्दी ही निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि आज फ्लाइट में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो स्वरूप और 350 साल पुरानी पोथी भी भारत लाई गई है। इसके इलावा श्रीमुख्य संवाददाता, मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है) .......................नई दिल्ली।