google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

चंडीगढ़, 16 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रसिद्ध संगीतकार और गायक श्री बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गीत-संगीत से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले प्रसिद्ध संगीतकार और गायक श्री बप्पी लहरी का चले जाना बेहद दुखदाई है। बप्पी जी संगीत जगत के विशिष्ट रत्न थे। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका संगीत हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा। प्रभु उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। बता दें कि श्री बप्पी लहरी का कुछ समय से इलाज चल रहा था। उन्होंने 69 की उम्र में बुधवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.