google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: STAFF PICK
Showing posts with label STAFF PICK. Show all posts
Showing posts with label STAFF PICK. Show all posts

WHRO अवार्डस, रिटायर्ड जज, पुलिस अधिकारी व समाजसेवियों को सम्मान

 


नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर राजधानी दिल्ली में सेना, न्याय, पुलिस, समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओँ को सम्मानित किया गया। कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमन राइइटस अवार्डस 2022 के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि के रुप में बेल्जियम से आए विजय मलिक जो डब्लूएचआरओ के यूरोप महासचिव है, ने आमंत्रित प्रतिभाओं को सम्मान व शुभकामनाएं दीं। यहां आयोजित कार्यक्रम में आंध्र्र प्रदेश के डीजी श्री संतोष मेहरा, पदमश्री व नेशनल ह्यूमन राइटस कमीशन के सदस्य जितेंद्र सिंह शंटी, सर छोटू राम यूनिवर्सिटी के वीसी राजेंद्र अनायत, पूर्व डीसीपी, एल एन राव, आईएएस अनिल सिंहा, रोहिणी कोर्ट के रिटायर्ड जिला न्यायाधीश एस के गुप्ता, साकेत कोर्ट के रिटायर्ड जिला न्यायाधीश राज कुमार चौहान, महाराजा अग्रसेन अस्पताल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा, विरेंद्र गर्ग, विख्यात महिला उद्यमी नताशा सिक्का, इसक़ॉन मंदिर के प्रमुख केशव मुरारी, संत विकास दास महाराज, ज्योतिष जगत से ड़ा. तारा मल्होत्रा, अलका शर्मा, किरन चावला बावेजा, समाजसेवी अभिमन्यू मान व धर्मबीर बोबी मान, पत्रकार नरेंद्र भारद्वाज, आशा शर्मा, नितेश नारंग, हिमांशू मुदगल, विख्यात समाजसेवी विजय कुमार टाइटलर व अक्षय कुमार समेत कई नामी हस्तियों को ये सम्मान दिया गया । इसके अलावा बिगबोस 10 की प्रियंका जग्जा, एक्ट्रेस मॉडल अनुकृति मोना, भाजपा के दिल्ली प्रवक्ता शुभेंदू शेखर व सोशल मीडिया हेड रोहित उपाध्याय, मुंबई से आए पत्रकार व समाजसेवी जीतू सोमपुरा, सोनीपत हरियाणा से गौरव शर्मा, तिहाड जेल से डिप्टी सुपरीडेंट अजय भाटिया, अभिनेता प्रीत भट्टी, समाजसेवी डा. नरेश मुदगल, निर्माता निर्दशक किरण कौर कामरा, समाजसेवी योगी माथुर, सोनीपत हरियाणा के गौरव शर्मा, निर्मा निर्देशक अलका शर्मा, डां. विनोद कत्याल, मुंबई से दिनेश गुप्ता को भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस अवार्डस 2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष संगठन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष धर्मबीर बोबी मान व सुश्री अलका शर्मा रहीं। कार्य विशेष से बाहर गए संस्था के उपाध्यक्ष सोमेश चौधनी ने वीडियो कांफ्रेंस से शुभकामनाएं दी।

#WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION #WHRO #YOGRAAJSHARMA #WHROAWARDS2022 #7011490810 



SINGER WRITER COMPOSER GULSHAN SUMAN NOW GEN. SEC. OF WHRO

AAJ KI DELHI A very reputated name in music and art industry is Singer, MUSIC COMPOSER and Motivational Speaker Gulshhan Suman has now become a world level personality. World human rights organization appointed Mr Gulshhan Suman as General Secretary (Art and Cultural cell) of world Human Rights organisation. We all know that Mr Gulshhan Suman is a versatile artist. His Punjabi music album "Manu ho gaya pyar".. is super Duper hit on YouTube, having more than 5 lacs views and appreciation from around the world for Gulshhan Suman made him internationally popular.

रदूषण पर चर्चा करने के लिए केजरीवाल तैयार नहीं, भाजपा प्रतिनिधिमंडल को मिलने से किया मना

पराली का घोल 40 हज़ार रुपये का और 16 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च कर दिया-आदेश गुप्ता जर्जर हो चुकी परीवहन व्यवस्था के कारण दिल्ली ‘प्रदूषण राजधानी’ बन चुकी है-रामवीर सिंह बिधूड़ी नई दिल्ली, 18 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बातचीत करने के लिए मिलने गए, लेकिन भाजपा प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही रोक दिया गया क्योंकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण को लेकर किसी भी तरह की चर्चा करने के पक्ष में ही नहीं है। श्री आदेश गुप्ता ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पराली का घोल 40 हज़ार रुपये का और 16 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च कर दिया यानि 4 हज़ार गुना ज्यादा विज्ञापन पर खर्च किया। यदि यही रुपये स्मॉग टॉवर लगाने पर, प्रदूषण के रोकथाम पर किया गया होता तो आज दिल्ली की स्थिति कुछ और होती। दिल्ली के लोगों को राहत मिलती। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा की बात करने वाले केजरीवाल को पता होना चाहिए कि वर्तमान स्थिति में पंजाब और हरियाणा की वायु दिल्ली की तुलना में बेहतर और शुद्ध है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले सात सालों में अरविंद केजरीवाल सिर्फ घोषणाएं करते हैं और आज दिल्ली की जनता आज खुद को हैरान, परेशान और असहाय महसूस कर रही है। जनता दिल्ली के स्मॉग चैंबर में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जो मूल समस्या है उसपर सिर्फ 40 हज़ार रुपये खर्च करना यह बताता है कि केजरीवाल सरकार प्रदूषण के प्रति अभी तक सिर्फ असंवेदनशील रवैया अपनाती रही है। नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पराली से खाद बनाने की बात कही लेकिन एक छटाक भी खाद नहीं बनी और 16 करोड़ रुपये प्रचार पर बहा दिए गए। दिल्ली वालों के टैक्स के पैसे को जिससे किसानों को फायदा नहीं हुआ, केजरीवाल ने अपने प्रचार में खर्च कर दिए। श्री बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था बिल्कुल जर्जर हो चुकी है जिसके कारण दिल्ली ‘प्रदूषण राजधानी’ बन चुकी है। 11000 इलेक्ट्रिक बसें लाने का वायदा किया था लेकिन केजरीवाल सरकार ने पिछले सात सालों में एक भी बस नहीं खरीदी और अभी जो बसें सड़कों पर दौड़ रही है, उनकी मीयाद खत्म हो चुकी है। इसलिए लोग इन बसों में चलने से डर रहे हैं जिसके चलते लोगों ने अपनी गाड़ियां निकाली है। दिल्ली में प्रदूषण के कारणों में इन गाड़ियों का योगदान 41 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पीडब्ल्यूडी की जितनी सड़के हैं सभी टूटी हुई है। जिससे उनपर उड़ने वाले धूल से दिल्ली में प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया है। केजरीवाल सरकार ने अभी तक ना ही नई सड़कों का निर्माण तो दूर पुरानी सड़कों का मरम्मत तक नहीं करवाई है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता श्री अभय वर्मा, भाजपा विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री जितेन्द्र महाजन, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री अनिल वाजपेयी एवं श्री अजय महावर, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना, श्रीमती ममता काले, श्री आदित्य झा एवं श्री शुभेन्द्रु शेखर अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मनप्रीत सिंह बावा को मिला इंटरनेशनल करोना योद्धा अवार्डस 2021

 


करोना के इस संकट काल में हमारे करोना योद्धा सेवा में जुटे है। डाक्टर, पुलिस, निगम, स्वास्थ्य कर्मी, पत्रकार, सोशल वर्कर्स सब अपने स्तर पर सेवा मे लगे है। ऐसे हो करोना काल में समर्पित सेवकों को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन सम्मानित कर रही है। पश्चिमी दिल्ली से वरिष्ठ सोशल एक्टिविस्ट मनप्रीत सिंह बावा जी को इस करोना काल में बेहतरीन कार्य और सोशल एक्टिविटीज के लिए वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन की तरफ से सम्मानित किया गया है। मनप्रीत जी का सिख चुनाव को निष्पक्ष करवाने में विशेष योगदान रहा और करोना काल में जरुरत मंदो की सेवा कार्य में सबसे आगे है। वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन, इंडिया के चेयरमैन योगराज शर्मा ने इस सम्मान की घोषणा करते हुए उनहें ओर्गेनाइजेशन में महतवपूर्ण जिम्मेदारी देने का एलान भी किया है।

JOIN TOADY- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION



 “Our hopes for a more just, safe, and peaceful world can only be achieved when there is universal respect for the inherent dignity and equal rights of all members of the human family.”

JOIN TOADY- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION

FOR, DOCUMENTS, RULES, CONTRIBUTION OR OTHER ENQ. WHATSAPP 7011490810

युवा नशा नहीं रक्तदान करें : रामनाथ कोविंद

शहीद भगत सिंह, राजगुरु ओर सुखदेव के 90वे शहादत दिवस पर देशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों का महामहिम राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन



मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की अभियान की सराहना, कहा एक ही दिन में 1500 रक्तदान शिविर लगाकर निफा ने रचा इतिहास
दिल्ली/चंडीगढ़! शहीद भगत सिंह, राजगुरु ओर सुखदेव के 90वे शहादत दिवस पर आज एक ऐसा इतिहास लिखा गया जिसको आने  वाले लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।  देश के 28 राज्यों ओर 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लाखों युवा आज रक्त दान के लिए लाइन में खड़े नज़र आए ओर इस ऐतहासिक घटना के साक्षी बने स्वयं देश के महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जिन्होंने विडीओ संदेश के माध्यम से देश भर में आयोजित हुए 1500 से ज़्यादा रक्त दान शिविरों का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर नैशनल इंटेग्रेटड फ़ोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्टस द्वारा आयोजित संवेदना अभियान को बेहद कल्याणकारी बताया जिसमें युवाओं को नशा नहीं रक्त दान करें की सीख दी गई। उन्होंने समाज के कल्याण के लिए करनाल से शुरू हुए इस अभियान में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनके सहयोगीयों को साधुवाद दिया ओर इस बात पर प्रसन्नता ज़ाहिर की कि यह अभियान ओर आगे बढ़कर ब्लड ग्रूप की मैपिंग कर रक्तदाताओं को एक मोबाइल एप ओर वेबसाइट के साथ जोड़ेगा।  राष्ट्रपति ने इस बात पर चिंता ज़ाहिर की कि करोना ओर लाक्डाउन के चलते देश में कम रक्त दान शिविर आयोजित हुए हैं जिससे गम्भीर रोगों से पीढित लोगों के इलाज में रक्त की कमी से कठिनाई पैदा हुई है।  उन्होंने देश वासियों से कोविड गाइड्लायन का पालन करते हुए रक्त दान में बड़ चड़ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि कहा जाता है कि रक्त सम्बंध सबसे मज़बूत होता है ओर जब जब आप रक्त दान करते हैं तो एक प्रकार से रक्त लेने वाले के साथ आपका खून का रिश्ता बन जाता है। राष्ट्रपति ने युवाओं से बड़ी संख्या में आगे आकर रक्त दान करने ओर यह सुनिश्चहित करने का आवाहन किया कि किसी देश वासी को रक्त के अभाव में जान न गवानी पड़े। उन्होंने संवेदना अभियान की सफलता के लिए बधाई देते हुए इस आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाओं, रक्त दाताओं ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ भी दी।

चंडीगढ़ से विडीओ कोनफ़्रेंस से कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि देश के लिए क़ुर्बान होने वालों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ओर यौवन अवस्था में हंसते हंसते फाँसी के फंदे को चूमने वाले अमर शहीदों को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के आज़ादी के लिए उस समय शहीद होने की ज़्यादा आवश्यकता थी लेकिन आज देश के लिए काम आने के लिए हमें देश के लिए जीना होगा।  देश कैसे विश्व गुरु व आत्म निर्भर बने उसके लिए हम विगत 74 वर्षों से प्रयास कर रहे हैं लेकिन आज देश में पहली बार अलग अलग क्षेत्रों में आत्म निर्भर बनाने की बात आयी है ओर देश के प्रधान मंत्री भी आज देश को आत्म निर्भर बनाना चाहते हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का आयोजन भी इसी सोच का हिस्सा है।  करोना काल में संवेदना अभियान के तहत किसी को रक्त की पूर्ति करने के साथ साथ समाज को एक परिवार समझ कर एक दूसरे को रक्त देना पुण्य का कार्य है।  उन्होंने कहा कि तीनो क्रांतिकारियों ने हमें समर्पण भाव सिखाया।  

कार्यक्रम स्थल गोल्डन मोमेंट्स में इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु, शहीद सुखदेव के पौत्र अनुज थापर, करनाल उपायुक्त निशांत कुमार यादव, मेयर रेणु बाला गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया, मुख्यमंत्री के विधानसभा प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा ज़िला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, कांग्रिस के ज़िला संयोजक तरलोचन सिंह उपस्थित रहे। स्वामी ज्ञाननंद ने कहा कि आज का दिन न केवल अमर शहीदों को याद करने का बल्कि यह एहसास करने के दिन है कि राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य क्या है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के पीछे सभी का एक संकल्पित भाव था ओर जो भी कार्य संकल्पित भाव से किया जाता है वो अवश्य सम्पूर्ण होता है।  शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु ने देश की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद भगत सिंह के जीवन से संस्मरण सुनाए ओर इस बात पर चिंता ज़ाहिर की कि जिन काले कानूनो के ख़िलाफ़ उन्होंने क़ुर्बानी दो अंग्रेजों के वो काले क़ानून आज भी चल रहे हैं जिन्हें बदलने की आवश्यकता है।



राष्ट्र्भक्ति के अनेक रंगों से रंगा रहा संवेदना अभियान।

पूरे देश में संवेदना अभियान के तहत 1500 से ज़्यादा रक्त दान शिविर आयोजित हुए जिनमे अनुमानित एक लाख से अधिक रक्त दान हुआ।  वास्तविक संख्या देर रात तक आएगी जिसे कल जारी किया जाएगा।  यह पूरा अभियान राष्ट्र भक्ति के रंग से रंगा रहा। जहाँ देश भक्ति के गीतों में रक्त दान केंद्र आए युवाओं में उत्साह भरा वहीं चित्रकारों ने शहीदों को रक्त दान के साथ जोड़ कर पेंटिंग बनाई जिनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई।  कश्मीर से कन्या कुमारी तक, लहौल स्पीती के दुर्गम क्षेत्रो सहित देश के सभी राज्य आज के इस संवेदना अभियान का हिस्सा रहे।  भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, राष्ट्रीय रक्त संचारण परिषद, नैशनल इंटेग्रेटेड मेडिकल असोसीएशन व अन्य लगभग एक हज़ार संस्थाओं के सहयोग से पूरे देश में आज रक्त दान शिविर आयोजित किए गए। निफ़ा अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु का कहना है कि यह अभियान गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रेकर्ड में शामिल करने के लिए भेजा जाएगा व लिम्का बुक में भी इसे दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जाएगी।  उन्होंने कहा कि आज संवेदना अभियान का समापन नहीं बल्कि एक आगामी बड़े अभियान का आगाज़ किया गया है जो तब तक जारी रहेगा जब तक देश स्वैच्छिक रक्त दान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर न बन जाए।  इसके लिए एक विशेष वेब्सायट व मोबाइल ऐप बनाई जा रही है जिसमें दो करोड़ युवाओं को प्रेरित कर जोड़ा जाएगा जो देश के हर हिस्से से होंगे ओर आवश्यकता पढ़ने पर ज़रूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाएँगे।   संवेदना के उद्घाटन समारोह में निफ़ा के संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने मंच संचालन किया जबकि महा सचिव प्रवेश गाबा ने धन्यवाद ज्ञापित किया


मैग्जीन के कवर से मिला वीडियो एलबम में लीड रोल का ऑफर : दिनेश श्रीवास्तव


 

नई दिल्ली। योगराज शर्मा। आज की दिल्ली मैग्जीन के नववर्ष 2021 विशेषांक के कवर पेज के लिए एक नवोदित मॉडल एक्टर को स्थान दिया गया है। दिनेश श्रीवास्तव नाम से ये सज्जन पिछले 20 साल से मायानगरी मुंबई में बिजनेस और एक्टिंग के जरिए अपनी एक पहचान बना रहे हैं। करेक्टर रोल से लेकर हीरो तक की छवि में जंचने वाले दिनेश ने आज की दिल्ली के साथ अपने काम की शुरुआत दिसंबर 2020 से शुरु की, जब उन्होने एक पोर्टफोलियो शूट अपडेट के लिए संपादक योगराज शर्मा से मुलाकात की। उनके ओडिशन के बाद योगराज शर्मा ने उन्हें अपने एक वीडियो एलबम मे लीड रोल का ओफर दिया है। जिसमे एक बेहतरीन हिंदी म्यूजिक वीडियो एलबम को दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तराखंड में भी शूट किया जाना तय हुआ है। इस बारे मे दिनेश का कहना है कि वह किसी भी रोल के निभाने को एक चैलेंज के रुप मे लेते है। और काम को प्राथमिकता देते हुए वह उस किरदार मे डूब जाने का प्रयास करते है। रोमांटिक वीडियो एलबम के बारे मे ंउन्होने कहा कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि ये वीडियो युवाओ की खास पसंद बने और हिंदी मे अच्छा संगीत सुनने के शौकीन लोगो को खास तौर पर पसंद आए। 

हेमंत की घातक गेंदबाजी के दानिक्स एकादश की हार

 आज की दिल्ली। योगराज शर्मा।

छठी यमुना ट्राफी के लीग मैच में इम्वा एकादश ने दानिक्स एकादश को 121 रन से हराया। डीसीडब्लूजी ग्राउंड पर खेले गए इस मैच इम्वा एकादश के कप्नान विजय शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इम्वा की टीम 20 ओवर मे 9 विकेट पर 135 रन बना पाई। अंतिम जोडी नमन शर्मा व वृत्तिक ने 32 बाल पर 47 रन बनाए। जवाब में दानिक्स एकादश ने  6.2 ओवर में मात्र 14 रन बनाए और आल आउट हो गए। इम्वा एकादश के हेमंत ने 3.2 ओवर में मात्र 4 रन देकर 7 विकेट लिए। जिसमें हैट्रिक भी शामिल हैं।




दहिसर विधानसभा इलाके में युवा प्रत्याशी को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

 


मुंबई, योगराज शर्मा। इंडियन यूथ कांग्रेस से दहिसर विधानसभा इलाके से प्रत्याशी आशीष मिश्रा को इन दिनो मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधियो में दहशत है। युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए आशीष मिश्रा जहां भी प्रचार के लिए जाते है वहां युवाओं की भारी भीड उमड़ती है और उनको विजयी बनाने के लिए जनता से अपील करती दिखाई देती। बेलेट नंबर 4 पर दहिसर से चुनाव लड रहे आशीष मिश्रा ने कहा कि इस इलाके मे विकास के लिए बहुत सा काम करने की जरुरत है। जो उनके चुनावी एजेंडे में शामिल है। उन्होने कहा कि वो हर वर्ग, हर समुदाय को साथ लेकर उनकी सलाह के मुताबिक काम करने के विचार रखते है। विशेष तौर पर युवाओ की सोच को आगे लाना उनका मकसद है। इसी मुद्दे पर चुनाव लडा जा रहा है। आशीष मिश्रा सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे है और जनता उन्हें पसंद कर रही है।

Sanjay Dutt's film "Torbaaz" to Release on Netflix on December 11

Aaj Ki Delhi/Yograaj Sharma.



“These kids had nothing. He brought them cricket, in the hopes of a better life. Torbaaz is a very special film and am elated that our labour of love is premiering soon on Netflix, said producer Rahul Mittra who’s also playing a pivotal role as Afghan army general in the film. Torbaaz starring Sanjay Dutt, Rahul Dev & Nargis Fakhri is directed by Girish Malik and produced by Raju Chadha & Rahul Mittra and shall release on December 11 across Netflix.

करोना योद्धाओ को सैल्यूट करने रैंप पर उतरे मॉडल्स व सेलीब्रीटीज

 




नई दिल्ली। योगराज शर्मा। अनलॉक का सिलसिला शुरु हुआ और दिल्ली की जिंदगी पटरी पर लौटनी शुरु हो गई। पहले बाजार खुले, मॉल्स और अब मनोरंजन की दुनिया मे रंगत लौटने लगी है। दिल्ली के रोहिणी में आयोजित एक फैशन व अवार्डस शो मे मॉडल्स और सेलीब्रीटीज ने रैंप पर कैटवाक कर करोना योद्धाओ को सैल्यूट किया। डाक्टर्स, पुलिस, मीडिया, सफाईकर्मी और अन्य करोना योद्धाओ का आभार जताने के लिए मॉडल्स ने रंगबिरंगी पौशाक में रैंप पर वॉक की। आज की दिल्ली कल्चर फैशन शो 2020 के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि जिस तरह से पिछले छह महीने से ज्यादा के समय में करोना योद्धाओं का देश के लिए समर्पण दिखाई दिया, एकजुटता देशभक्ति के साथ देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा दिखाई दिया। ऐसे मे करोना योद्धाओं को एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री का ये सलाम कुछ अलग ही था। अपोलो अस्पताल के डा. अशोक कुमार और यूपी से डां अखलाक अहमद समेत करीब दो दर्जन सेलीब्रीटीज इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होने बाकायदा रैंप पर सोशल कॉज के लिए वॉक भी की। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों में पंजाबी गायक आशू पंजाबी व प्रीतपाल सिंह नीटा, समाजसेवी योगेश मलिक, आप नेता फैमूल इस्लाम, कांग्रेस नेता आनंद चौधरी व प्रदीप पांडे, एक्ट्रेस मीनाक्षी कपूर, प्रज्ञा पांडे, शिल्पी ठाकुर, लेखक जौली अंकल व श्री भानौट, डायरेक्टर शिवास दादू व दीपाली वर्मा, काजल कौशल प्रमुख थे। फैशन डिजाइनर अमित वर्मा और खुशबू नीमकर के डिजाइनर ड्रेस पहन कर मॉडल्स ने कैटवाक किया। कार्यक्रम की आयोजक टीम में भावना गोबारी, एकता कटारिया, भारती चौहान और एंकरिंग स्नेहा जैन ने की।










कोरोना से जंग में आगे आयीं अक्षरा सिंह, लोगों के बीच बांटे मास्‍क, ग्‍लव्‍स और सेनेटाइजर

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
वैश्विक महाम‍हारी बन चुकी कोरोना से जंग भारत में भी जारी है। इसी क्रम
में सरकार ने आने वाले 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। मगर उससे पहले भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह ने लोगों को जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं और अधिक से अधिक लोगों को मास्‍क दिये। उन्‍हें ग्‍लव्‍स दिये और सेनेटाइजर भी उपलब्‍ध कराये।
अक्षरा ने कहा कि मैं घर से बाहर यूं नहीं निकली। मेरा उद्देश्‍य लोगों उन लोगों को जागरूक करना है, जो कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वे ये नहीं जानते हैं कि इससे सिर्फ उनको ही नुकसान नहीं होगा, बल्‍कि वे अपने आस – पास के लोगों को इसकी चपेट में ला सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सेफ रहें और अपनों को भी सेफ रखें।

सोनू निगम के ऑनलाइन कॉन्सर्ट को मिला १.६ मिलियन से अधिक लाइव्ह श्रोतागण का साथ

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा

ज्येष्ठ गायक सोनू निगम ने दुनिया भर के प्रशंसकों और हर कोई जो लोगों के कर्फ्यू का सम्मान कर उसमे शामिल था इनके लिए के लिए एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट को लाइव्ह १.६ जिससे द्वारा उन्होंने दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है और यह एक असाधारण रिकॉर्ड साबित हुआ है! इसके द्वारा सोनू निगम ने यह साबित कर दिया है कि यह निस्संदेह वह भारत में सबसे लोकप्रिय संगीत व्यक्तित्व है।


अप्रत्याशित प्रतिक्रिया पर, सोनू निगम ने कहा, "मुझे खुशी है कि लाखों लोग प्राकृतिक रूप से आयी विपता, उन दुखों के बारे में भूल गए और उन्होंने सकारात्मकता उत्साह का अनुभव किया।" लाखो दर्शकों ने इस लाइव्ह सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह देखकर सोनू निगम ने अपने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही लाइव्ह कॉन्सर्ट फिर से दोहराएंगे।

फोर्ब्स इंडिया के "द मास्टर ऑफ मेलोडी" शीर्षक से नामित सोनू निगम ने बहुत ही कम समय में इस सफल कार्यक्रम की तैयारी की थी। सोनू निगम बेटे नेवान के साथ, रूसी वायलिन वादक एना और मोहक सिंथेथीक वादक अदील के साथ भी लाइव कॉन्सर्ट किया। "आपने हमें गड़बड़ करते देखा होगा, क्योंकि नेवान तैयार नहीं था।" लेकिन दर्शकों को इस पिता-पुत्र की जोड़ी के प्यार और सराहना के क्षणों से अभिभूत किया गया।

CAIT WELCOME ANNOUNCEMENTS OF FINANCE MINISTER HOPED SIMILAR PACKAGE FOR TRADERS & SMALL INDUSTRIES

AAJ KI DELHI/YOGRAAJ SHARMA


The Confederation of All India Traders (CAIT) has appreciated the social welfare package announced today by Finance Minister Smt. Nirmala Seetharaman to meet the immediate demands of poor and down trodden section of the Country and workers of organised sector. Such stimulus package will ensure dignified life of poor section during this troubled period . The social welfare package was much require at this point of time as the poor section was worried for its living in lockdown period when everything is closed in the Country. It is a matter of satisfaction that the the Govt is working in a phased and priority based manner which is the right approach at this hour of crisis.

CAIT National President Shri BC Bhartia and Secretary General Mr. Praveen Khandelwal while welcoming the announcements hoped that similar announcements will also be soon made for self organised sector which is wrongly called as unorganised sector including traders, transporters, small industries and self employed people who constitute a vital part of national economy.

Both Mr. Bhartia & Mr. Khandelwal said that First the health of the people was ensured by announcing a nation wide lockdown, followed by deferment of all statutory and tax compliances and today now a huge package of 1.70 lakh crore to provide tremendous support to the poor and needy and the daily wagers who are most affected in this time. They also pointed out that this direct benefit package will infact result in this money circulating into the retail markets because the people will use this extra disposable income to purchase more products. They expressed hope that next the Government will now look into the issues of the small traders and the middle class as they are also suffering tremendously in this situation.

The CAIT has already given valuable suggestions to the Govt like deferment of GST payments, immediate refunds of Income Tax & GST to traders, Bank EMI’s, deferment of Bank Loans, Reduction in interest costs, doling out Corona Cash Loans, Insurance to traders, extension of current Financial year among other measures.

पत्नी के चुंबनों से पता चल सकता है-कितना प्यार करती है

आज की दिल्ली, ममता दूबे।

यदि आप यह सचमुच में जानने को बेताब हैं कि आपकी पत्नी आपको प्यार करती है या नहीं, तो बस यह गौर कीजिए कि वह कितनी बार आपको गले लगाती हैं या आपका चुंबन लेती है। 'डेली मेल' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में एक नए सर्वेक्षण के हवाले से बताया गया है कि महिलाएं अगर अपने पति से प्यार करती हैं, तो उन्हें गले लगाती है और चुंबन लेती हैं और नखरे भी कम दिखाती हैं।
अध्ययन में पाया गया कि पुरुष स्वभाव से रोमांटिक नहीं होते हैं और वे घर के कामकाज में योगदान देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। इस सर्वेक्षण में 168 दंपतियों को शामिल किया गया। पुरुषों ने विभिन्न तरीकों से अपनी भावनाएं महिलाओं को जाहिर की।
एक ओर जहां महिलाओं ने नकारात्मक विचार और भावनाएं छिपाकर प्यार प्रदर्शित किया, वहीं दूसरी ओर पुरुषों ने कपड़े धोने जैसे घर के कामकाज में हाथ बंटाकर या कामुक क्रियाओं की शुरुआत करके अपना प्यार जाहिर किया। वैसे पति जो अपनी पत्नी से अधिक प्यार करते हैं, उनके सहवास करने की अधिक संभावना होती है। इस बारे में अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि यह इस विचार का समर्थन करता है कि पुरुषों द्वारा अपने प्यार को प्रकट करने का यह एक अहम माध्यम है।
अध्ययन में दावा किया गया है कि महिलाओं की ओर से कामुक क्रियाओं की शुरुआत करने की कम संभावना होती है। यह अध्ययन 'पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी बुलेटिन' में प्रकाशित हुआ है।

कॅरोना को लेकर समर्पण एनजीओ के साथ डीएसपी ने किया दौरा

चंडीगढ.-योगराज शर्मा।

आज डडू माजरा कॉलोनी में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात डीएसपी पलक गोयल व कॉलोनी की डिस्पेंसरी की डॉक्टर  श्रीमती श्वेतांबरी  व समर्पण फाउंडेशन के अध्यक्ष  श्री नरेंद्र चौधरी  व समर्पण की  पूरी टीम के साथ उन्होंने क्रोना वायरस को लेकर लॉक डाउन के दौरान कॉलोनी की जनता वसभी दुकानदारों के साथ करो ना जैसी भयंकर बीमारी के बारे में समझाया और सभी दुकानदारों को दिशा निर्देश जारी कर पूरी कॉलोनी का दौरा किया और इस दौरान बबली कस्यप,श्री सुभाष सूद,श्री धर्मिन्दरर सूद,श्री अमन चौधरी, श्री राजेश पारचा, श्री सुनील गुप्ता,श्री गौतम मित्तल,श्रीमती बिमल देवी,श्रीमती सिमरन भी दौरे के दौरान शामिल रहे।

PM interacts with key stakeholders from Electronic Media


Prime Minister Shri Narendra Modi today interacted with key stakeholders from Electronic Media Channels through video conference to discuss the emerging challenges in light of the spread of COVID-19.
Prime Minister thanked the media for understanding the gravity of the pandemic threat from day one and appreciated the role played by the channels in spreading awareness. He commended the dedication and commitment of the reporters, camerampersons and technicians who are working tirelessly in the field and in newsrooms across the country, calling their work as service to the nation. He also praised innovative ideas of some channels like making arrangements for anchoring from home.
Terming COVID-19 a lifetime challenge, Prime Minister said that it needs to be tackled through new and innovative solutions. A long battle lies ahead of us whereby awareness for social distancing has to be spread and information about latest developments and key decisions needs to be communicated swiftly and professionally by the channels through easy to grasp language.
He said that the channels on the one hand have to ensure that people don’t let their guard down and become careless, but also need to counter pessimism and panic through positive communication. It is necessary to keep the doctors and health care workers motivated since they are at the forefront of this fight.

DR. Yogesh Lakhani of Bright Outdoor supports BMC against Corona Virus

AAJ KI DELHI. YOGRAAJ SHARMA
DR. Yogesh Lakhani of Bright Outdoor is a very big name in outdoor business as he is associated with maximum number of films ,Corporates and events in India and Abroad. His company becomes outdoor partner with all major social, Bollywood, Political and Corporate events. He along with his associate Companies recently came forward to support BMC and gave more than 200 major hoardings in Mumbai for fifteen days . The hoardings has Awareness campaign of CoronaVirus .Yogesh Lakhani is also associated with lots of NGO'S and social associations.

“आभार MR. PM, आपने जनसेवा देने वालो के सम्मान का सोचा” एसीटी

नई दिल्ली, 19 मार्च।
करोना वायरस जैसे खतरे के बीच भी जनता की सेवा में जुटे सैनिको, पुलिसकंर्मीयो, डाक्टरों, मीडिया कर्मियों, डिलीवरी ब्वायज तक की सेवाओ को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन संबोधन में विशेष ध्यान दिया और जनता से उनका आभार जताने का दिन, समय और तरीका बताया। इसके लिए आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है। तीन मीडिया समूहों का संचालन करने वाले आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट (एसीटी) के अथ्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि सेवा में जुटा ये वर्ग हमेशा उपेक्षा का पात्र रहा है। लेकिन पीएम मोदी ने जो रविवार को पांच बजे, पांच मिनट, ताली बजाकर, थाली बजाकर, या फिर सायरन आदि बजाकर जो आभार जताने का तरीका सुझाया है। वो वास्तव में दुनिया को एक संदेश देने वाला होगा। दुनिया को पता चलेगा कि भारत की कतृज्ञ जनता अपने उन दुलारो कितना आभार मानती है। ट्रस्ट की आज देर रात हुई बैठक में चेयरमैन वेद शर्मा व विजय कुमार, महासचिव प्रेम चौहान व संगठन सचिव मोहित विज, सचिव अरुण धमीजा ने पीएम का आभार जताया गया। खास तौर पर विपरीत स्थितियो में काम करने वाले संगठनो और लोगो में मीडिया कर्मियो का नाम शामिल करने पर पत्रकारिता जगत ने भी खुशी व्यक्त की है।

जयपुर की ज्योतिषाचार्या महिमा का मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
जयपुर में आई कैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ''ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020" पुरस्कार समारोह में आई कैन के फाउंडर गौरव गौतम द्वारा श्रीमती डॉक्टर महिमा चतुर्वेदी (ज्योतिषाचार्य व समाजसेवी) को इस प्रोग्राम में अपना मार्गदर्शन व सहयोग देने के लिए और संपूर्ण भारत से आए हुए अतिथियों व महिला के विकास और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए, पुरस्कार वितरण व अपना योगदान देने के लिए आमंत्रित किया। ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 के मुख्य अतिथि श्रीमती ममता भूपेश (महिला बाल विकास मंत्री राजस्थान) आंध्र प्रदेश के (पूर्व मंत्री) श्रीमती पुष्पा लीला जी, फ्रोटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमान अरुण अग्रवाल, किशनगढ़ विधायक श्री सुरेश टांक, वीणा के निदेशक श्री हेम जीत मालू, वेयर आई कैन फाउंडर के चेयरमैन श्री गौरव गौतम जी ने डॉ.महिमा चतुर्वेदी को इस प्रोग्राम में अपना सहयोग देने के लिए सम्मानित किया। श्रीमती ममता भूपेश महिला एवं विकास मंत्री राजस्थान आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री पुष्पलीला जी ने डॉ.महिमा चतुर्वेदी को अपने क्षेत्र में गौरवान्वित एवं कर्मठ रूप से कार्य करने हेतु अध्यात्म के प्रति जागरूकता व महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया। भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों को बेहतर रूप से संचालित करने के लिए सरकार से योगदान के लिए डॉ. महिमा चतुर्वेदी को आश्वासन देते हुए बहुत शुभकामनाएं दी।