नई दिल्ली। योगराज शर्मा। आज की दिल्ली मैग्जीन के नववर्ष 2021 विशेषांक के कवर पेज के लिए एक नवोदित मॉडल एक्टर को स्थान दिया गया है। दिनेश श्रीवास्तव नाम से ये सज्जन पिछले 20 साल से मायानगरी मुंबई में बिजनेस और एक्टिंग के जरिए अपनी एक पहचान बना रहे हैं। करेक्टर रोल से लेकर हीरो तक की छवि में जंचने वाले दिनेश ने आज की दिल्ली के साथ अपने काम की शुरुआत दिसंबर 2020 से शुरु की, जब उन्होने एक पोर्टफोलियो शूट अपडेट के लिए संपादक योगराज शर्मा से मुलाकात की। उनके ओडिशन के बाद योगराज शर्मा ने उन्हें अपने एक वीडियो एलबम मे लीड रोल का ओफर दिया है। जिसमे एक बेहतरीन हिंदी म्यूजिक वीडियो एलबम को दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तराखंड में भी शूट किया जाना तय हुआ है। इस बारे मे दिनेश का कहना है कि वह किसी भी रोल के निभाने को एक चैलेंज के रुप मे लेते है। और काम को प्राथमिकता देते हुए वह उस किरदार मे डूब जाने का प्रयास करते है। रोमांटिक वीडियो एलबम के बारे मे ंउन्होने कहा कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि ये वीडियो युवाओ की खास पसंद बने और हिंदी मे अच्छा संगीत सुनने के शौकीन लोगो को खास तौर पर पसंद आए।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.