Showing posts with label AUTOMOBILE. Show all posts
Showing posts with label AUTOMOBILE. Show all posts
भाजपा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
आगामी निगम चुनाव में भाजपा चौथी बार प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है-आदेश गुप्ता
आगामी निगम चुनाव झूठ बनाम सच और विज्ञापन बनाम काम के बीच होगा-गौतम गंभीर
नई दिल्ली, 25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि जनसेवा कार्यों के कारण अपने क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान बनाने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजू सचदेवा एंवं उनकी श्रीमती ममता सचदेवा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी निगम चुनाव में भाजपा चौथी बार प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति करने के साथ ही सेवा कार्य भी किया जिसके माध्यम से लगभग 2500 परिवारों को लगातार राशन देने का काम करना, डिस्पेन्सरी चलाना एवं धार्मिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर श्री आदेश गुप्ता के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, सांसद श्री गौतम गंभीर, प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आरती मेहरा, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर शर्मा, डॉ. अनिल गोयल एवं श्री दीपक मल्होत्रा भी उपस्थित थे।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आने वाले निगम चुनाव में जिस तरह से भाजपा के अंदर समाजसेवी विचारधारा के लोग शामिल हो रहे हैं उससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं से काफी प्रभावित हुए हैं क्योंकि समाजसेवकों का अगर सही कद्र कही है तो वह भाजपा के अंदर है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला करते हुए कहा कि एक व्यक्ति सिर्फ विज्ञापन करना जानता है लेकिन दिल्ली नगर निगम कम बजट के बावजूद लगातार जनसेवा में लगा हुआ है।
सांसद श्री गौतम गंभीर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो जनता का पैसा जनता के ही खर्चों में लगाती है ना कि उसे विज्ञापन में पानी की तरह बहा देती है। गाजीपुर लैंड फिल्ड को 40 फीट नीचे करना हो या फिर यमुना काम्पैक्स में खेल सुविधा देना हो, सब कुछ हमने पेपर में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि वह प्रतिदिन 2 लाख लोगों को खाना खिलाते थे जो कि बेहद सफेद झूठ है। जबकि भाजपा विज्ञापन करने और झूठ बोलने में विश्वास नहीं रखती। हमें सिर्फ काम करना आता है।
श्री गंभीर ने कहा कि आज पूर्वी दिल्ली में चार जनरसोई खुल चुकी है जिसमें प्रतिदिन 4000 लोग खाना खाते हैं और पांचवें जन रसोई खोलने की तैयारी चल रही है। इस बार का नगर निगम चुनाव झूठ बनाम सच और विज्ञापन बनाम काम के बीच होगा है मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार झूठ और विज्ञापन हारेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में जरुर सवाल करेगी कि आखिर जो वायदा अरविंद केजरीवाल ने किया था उन वायदों का क्या हुआ।
भाजपा परिवार में श्रीमती आशा कश्यप, श्रीमती रचना चोपड़ा, श्री परमिन्द्र सिंह, श्री सुमित चोपड़ा, श्री मंजू दत्ता, श्री रंजीत, श्री दीपक भल्ला, श्री अमरदीप, श्री रमेश गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं भी शामिल हुए।
कांग्रेस पार्टी आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के संघर्ष के साथ खड़ी है : कुमारी सैलजा
आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के प्रति भाजपा सरकार की सोच नकारात्मक: कुमारी सैलजा
चंडीगढ़, 16 फरवरी
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के सिर्फ भाषण देती है। चाहे प्रधानमंत्री हों, मुख्यमंत्री हों या भाजपा नेता, सभी महिला सशक्तिकरण के बारे में अच्छे-अच्छे शब्दों के साथ लच्छेदार भाषण देते हैं, लेकिन महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य करने चाहिए वो नहीं करते हैं। ऐसे भाषणों का फायदा क्या है। भाजपा सिर्फ झूठ बोलने वाली पार्टी है। ये पार्टी वादे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन उन्हें पूरा कभी नहीं करती।
यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स के राज्य स्तरीय आक्रोश महापड़ाव में पहुंचकर अपने संबोधन में कहीं।
कुमारी सैलजा ने आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को अपना समर्थन देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को उनके हक से वंचित करके यह सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। इसके पीछे भाजपा सरकार की आंगनबाड़ी वर्कर्स के प्रति नकारात्मक सोच जिम्मेदार है। हमारी बहनें प्रदेश के कई जिलों में सर्दी, गर्मी, बारिश, धूप विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करती रही हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन हर जगह दिया है। चाहे वो पंचकूला हो या सिरसा या कोई अन्य जगह।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री आंगनबाड़ी बहनों की मांगों को मान चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें लागू नहीं किया गया। क्या कारण है कि हमारी बहनों को अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार ने आवाज दबाने के लिए 400 बहनों पर केस किया है, 150 से ज्यादा को नौकरियों से निकाल दिया है। इस दौरान कुमारी सैलजा ने सितंबर 2018 में मानी गई आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की प्रमुख मांगों का भी उल्लेख किया।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपना अहंकारी रवैया छोड़कर आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगें स्वीकार करे। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की आवाज कांग्रेस पार्टी आगामी बजट सत्र में विधानसभा में भी उठाएगी।
इस दौरान विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक बंताराम बाल्मीकि, राजबीर चौहान, बिमला सरोहा, कमलजीत सिंह प्रिंस, राजू मान, राजेश चौधरी, राजेश पुरखासिया, ललित बुटाना, राजेंद्र बल्ला, प्रियंका हुड्डा, प्रेम कुमारी, कुणाल छोककर, कंवरदीप सैनी, राजेंद्र कल्याण, भूपिंदर लाठर, मुनीश प्रवेज राणा आदि मौजूद रहे।
पिछले सात सालों में अपने एक भी वायदा पूरा नहीं करने वाले केजरीवाल तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दें-हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल सरकार के कार्यकाल के आज सात साल पूरे होने के दिन को काला दिवस बताते हुए कहा कि देश में झूठ बोलने और घोटाले करने के मामले में केजरीवाल नंबर एक पर हैं। पिछले सात सालों में हर साल यमुना सफाई की बात करने वाले केजरीवाल को 2419 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मिलने के बावजूद आज यमुना और बदतर स्थिति में हैं। 18 एसटीपी प्लांट लगाने का वायदा भी पूरा नहीं हुआ। दूसरे राज्यों में भी जाकर झूठे वायदें करते हैं क्योंकि उन्हें दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी राज्यों की चिंता हैं। पिछले सात सालों में एक भी वायदा पूरा नहीं करने वाले केजरीवाल को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए।
आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शराब माफियाओं के साथ मिलकर केजरीवाल 3500 करोड़ रुपये प्रतिसाल का घोटाला कर रहे हैं। ड्यूसुब का 207 करोड़ के घोटाले का मामला सबके सामने हैं। यही नहीं डीटीसी बसों का घोटाला किया गया। सत्ता में आने से पहले 11000 बसों को लाने का वादा करने वाले केजरीवाल आज तक एक भी बस नहीं लाए और जो 6700 बसें थी उनमें से भी सिर्फ 3700 ही बसें बची हुई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बसें खरीदने के लिए 480 करोड़ रुपये का अनुदान दिल्ली सरकार को देने की बात कही लेकिन केजरीवाल सरकार उसके बावजूद पिछले दो सालों में कुछ भी कर सकने में असमर्थ रही। एक इलेक्ट्रिक बस को दो बार लॉच कर उसके कीमत से ज्यादा पैसा विज्ञापन पर खर्च कर दिया। प्रदूषण पर दिल्ली सरकार सिर्फ बयानबाजी करती रही जबकि सच्चाई ये है कि प्रदूषण के नाम पर 980 करोड़ रुपये सेंस के रुप में दिल्लीवालों से वसूला गया और वह पैसा केवल विज्ञापन पर खर्च कर दिया। जबकि उन पैसों से इलेक्ट्रिक बसें और स्मॉग टॉवर लगाए जा सकते थे, लेकिन सिर्फ एक स्मॉग टावर लगाया गया। विश्व की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी बनाने का काम जरुर केजरीवाल ने करके दिखाया है।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि 10 लाख रोजगार देने का झूठा बयान देने वाले केजरीवाल सिर्फ 3700 रोजगार दे पाए हैं। वर्ल्ड क्लास स्वास्थ सेवाओं का दावा करने वाली केजरीवाल सरकार की मोहल्ला क्लीनिक की बदतर हालात है। कोविडकाल में जनता को कोविड जांच सुविधा, मेडिकल परामर्श सेवा, अस्पताल बेड, दवाओं को देने में निराश किया।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज दिल्ली के किसान मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपने अधिकारों के लिए धरने पर बैठे हैं। उन्हें ना ही किसी समान की खरीद पर सब्सिडी मिलती है और ना ही उन्हें किसी प्रकार की सुविधा। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकती है कि किसानों से कमर्सियल दर पर बिजली बिल लिए जाते हैं। अनुबंधित शिक्षक भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पिछले कई महिनों से तनख्वाह नहीं मिल सकी है। दिल्ली के हर मुद्दे पर केजरीवाल सरकार फेल हुई है। आज हुए प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सारिका जैन एवं श्री शुभेन्द्रू शेखर अवस्थी और प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख श्री विक्रम मित्तल उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने क़रोल बाग़ क्षेत्र में प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का किया अनावरण
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने आज न्यू रोहतक रोड क़रोल बाग़ क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनायी गई प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का अनावरण किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जोगी राम जैन, नेता सदन श्री छैल बिहारी गोस्वामी, करोलबाग अवार्ड समिति के अध्यक्ष श्री तेज राम फॉर, पार्षद श्री रमेश कुमार, सुश्री सुनीता, उपायुक्त सुश्री शशांका आला व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री आदेश कुमार गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये वॉल पेंटिंग इस बात का प्रतीक है कि निगम द्वारा जगह-जगह सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन वॉल पेंटिंग के माध्यम से उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से ये विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाए रखने के लिए दिन रात कार्य करती है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से शहर को साफ़ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
आलौकिक शक्तियों के स्वामी थे महान संत रविदास - यशपाल सिंह
- भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के परम भक्त संत रविदास ने बताया कि इस धरा पर मौजूद हर मनुष्य परमेश्वर का पुत्र है, धर्मो के नाम पर लोगों से भेदभाव कर हम परमेश्वर को दुखी करते है
- संत रविदास ने भगवान की भक्ति को एक आंदोलन का रूप देकर सम्पूर्ण देश को भक्तिमय कर दिया था और समाज में फैली अनेकों बुराईयों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
महान संत गुरू रविदास की जयंती को जनपदभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने इस अवसर पर संत रविदास की पूजा-अर्चना की और उनके द्वारा दी गयी शिक्षाओं को एक-दूसरे के साथ साझा किया।
प्रमुख समाज सेवी यशपाल सिंह ने बताया कि संत रविदास परमेश्वर द्वारा इस धरा पर भेजे गये एक अनमोल रत्न थे। वे कई आलौकिक शक्तियों के स्वामी थे। उन्होंने बचपन में अपने एक मृत दोस्त को पुनः जीवित कर दिया था, उसके बाद से उनकी आलौकिक शक्तियों के बारे में लोगों को पता चला। बताया कि वे भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। उन्होने लोगों को बताया कि इस धरती पर जन्म लेने वाला हर मनुष्य परमेश्वर का पुत्र है। परमेश्वर ने सभी को एक जैसा बनाया है, सभी का शरीर एक जैसा है, सभी के शरीर में खून एक जैसा है और सभी की मृत्यु भी एक दिन निश्चित है। धर्मो, जातियों, ऊॅच-नीच आदि का भेदभाव कर हम परमेश्वर को दुखी करते है। मंजू रानी ने बताया कि देश के महान संतो में शुमार संत गुरू रविदास ने भगवान की भक्ति को एक आंदोलन का रूप देकर सम्पूर्ण देश को भक्तिमय कर दिया था। उनकी महान शिक्षाओं से प्रेरित होकर विभिन्न धर्मो के हजारों-लाखों लोग उनके अनुयायी बने। उस समय समाज में फैली अनेकों बुराईयों को समाप्त करने में संत रविदास ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वे एक महान दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक और इंसानियत के प्रत्यक्ष उदाहरण थे। जिन्होने भक्ति आंदोलन का नेतृत्व करते हुए अपने प्रवचनों और अनेकों रचनाओं के माध्यम से परमेश्वर की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर आदित्य रावत, प्रियांशी रावत, संजीव कुमार, अजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
फिल्म मृदंग के लिए निर्देशक रितेश एस कुमार को मिला बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार
हाल के दिनों में ओटीटी प्लेटफार्म एमएक्स प्लयेर पर धूम मचा रही वेब सीरीज 'बुलेट पेन' के निर्देशक रितेश एस कुमार को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है. उन्हें यह अवार्ड उनकी पहली फीचर फिल्म 'मृदंग' के लिए दिया गया है. अवार्ड उन्हें दिल्ली में आयोजित कीफा के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिया गया है. इस फिल्म में मनोज कुमार राव, रोज लस्कर और आदित्य सिंह हैं.
इस अवार्ड को लेकर उन्होंने ख़ुशी का इजहार किया. उन्होंने कहा कि अब तक मैंने 5 फिल्मों का निर्देशन किया और मेरी पहली फ़िल्म मृदंग थी. यह फ़िल्म 2017 में रिलीज हुई थी और खूब सराहा भी गया था. अब हमारी फिल्म को अवार्ड भी मिल गया है. इसके लिए हम अवार्ड शो के ज्यूरी मेम्बर का शुक्रिया अदा करते हैं.
आपको बता दें कि रितेश एस कुमार ने बतौर वीडियो एडिटर अपने करियर की शुरुआत की थी. लेकिन अब वे फिल्म निर्देशक के रूप में कई प्रजेक्ट पर काम कर रहे हैं. निर्देशन में उनके हालिया रिलीज सीरिज बुलेट पेन और उनकी फीचर फिल्म मृदंग को खूब सराहना मिली है. इसके बाद वे ओशो के जीवन पर आधारित फ़िल्म 'सीक्रेट्स ऑफ लव' लेकर आ रहे हैं. इसमें रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं. लखीसराय के रितेश एस कुमार ने बताया कि यह फ़िल्म बेहतरीन है. इसमें रवि किशन का अभिनय शानदार है. रवि किशन को निर्देशित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
यह कैसी सरकार? न गरीब को रोजगार, न पढ़े-लिखे को : कुमारी सैलजा
- मनरेगा में मांगने पर भी काम न देने पर प्रदेश की हालत चिंताजनक
- छोटे राज्यों में पहले तो देश में चौथे स्थान पर हरियाणा
चंडीगढ़, 8 फरवरी
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि रोजगार के मामले में प्रदेश की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। यहां पर न तो दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले गरीब को ही रोजगार नसीब हो रहा है और न ही पढ़ने-लिखने के बाद ही नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। मनरेगा में मांगने पर काम न मिलने के मामले में प्रदेश के हालत देश के औसत हालात से अधिक भयावह हैं। रोजगार न देने वाले छोटे प्रदेशों में हरियाणा पहले स्थान पर पहुंच गया है।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की पोल खोल खोलने के लिए काफी हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले साल 11.6 करोड़ लोगों ने मनरेगा के तहत काम मांगा, लेकिन 16.3 प्रतिशत लोगों को काम मिला ही नहीं।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि रोजगार न देने वाले राज्यों की ओवरऑल स्थिति को देखें तो पहले चार पायदान पर गुजरात, बिहार, मध्यप्रदेश व हरियाणा हैं। ये चारों ही भाजपा शासित राज्य हैं। हरियाणा में 6.52 लाख लोगों ने मनरेगा के तहत प्रदेश सरकार से काम की मांग की, लेकिन इनमें से 1.34 लाख लोगों को काम मिला ही नहीं। काम न मिलने वाले लोगों की राष्ट्रीय औसत 16.3 के मुकाबले प्रदेश में इनकी संख्या 20.7 प्रतिशत रही।
उन्होंने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले वे लोग हैं, जो सिर्फ दिहाड़ी-मजदूरी से ही परिवार को पालते हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा-जजपा गठबंधन की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का गरीब तबका भूखा सोने को मजबूर है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले मेहनतकश लोगों के लिए मनरेगा जीवनदायिनी स्कीम है, लेकिन अब साजिश के तहत केंद्र सरकार इसके बजट में 25 प्रतिशत की कटौती कर रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनरेगा के बजट में कटौती के बिना ही लोग भूखे रहने को मजबूर हो रहे हैं तो फिर एक अप्रैल के बाद यह कटौती लागू होने के बाद मेहनत-मजदूरी करने वाले इन परिवारों की हालत कितनी बदतर हो जाएगी।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि प्रदेश में हर तीन में से एक ग्रेजुएट बेरोजगार है। जबकि सीएमआईई की रिपोर्ट हरियाणा को बेरोजगारी के मामले में लगातार टॉप पर बताती रही है। घटते हुए रोजगार के अवसरों के लिए कुमारी सैलजा ने प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
दिल्ली सरकार का मोहल्ला क्लीनिक ’मौत का क्लीनिक’ बन चुका है-आदेश गुप्ता
नई दिल्ली, 10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों द्वारा एक बार फिर से लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार के स्वस्थ्य तंत्र पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। केंद्र सरकार द्वारा डेक्स्ट्रोमेथोर्फन दवाई का उपयोग 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए करने से मना किया गया था लेकिन मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों ने एक और दिल्ली के मासूम को यह दवा देकर मौत और जिंदगी के बीच लड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार व मौत के अड्डे बन गए हैं। हमारी मांग है कि लगातार बढ़ रहे इस तरह के मामलों में न्यायिक जांच हो और होने वाली लापरवाही के लिए सतेंद्र जैन को इस्तीफा देना चाहिए।
आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक की लापरवाही की वजह से बच्चों एवं मासूमों को होने वाली तकलीफ पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत पूरी दिल्ली जान चुकी है। जिस मोहल्ला क्लीनिक का प्रचार देश में ही नहीं बल्की विदेशों में भी केजरीवाल करते हैं, वह सिर्फ उनके प्रचार का अड्डा बना हुआ है। जबकि उन क्लीनिकों में पोस्टर नहीं स्वास्थ व्यवस्था की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इन मोहल्ला क्लीनिकों में अयोग्य डॉक्टर, एक्सपायरी दवाईयां एवं मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, मीडिया सह-प्रमुख श्रीमती ममता काले एवं प्रदेश भाजपा चिकित्सक सेल के सह-प्रभारी डॉ. अनिल गोयल उपस्थित थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले सात सालों में 57 हज़ार करोड़ रुपये सिर्फ स्वास्थ व्यवस्था पर खर्च करने वाली केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक पर शुरुआती दौर में ही 1500 करोड़ रुपये खर्च किये लेकिन आज उसकी हालात बिल्कुल जर्जर हो चुकी है। अगर इन पैसों का प्रयोग दिल्ली के अस्पतालों के विकास पर लगाया गया होता तो आज प्रदेश की तस्वीर ही कुछ अलग होती। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) ने 7 दिसंबर को लिखे एक पत्र के माध्यम से दिल्ली सरकार के डीजीएचएस को निर्देश दिया है कि वह सभी मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी को नोटिस जारी कर बताए कि चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिस्ट्रोमेथोर्फन सिरप प्रिसक्राइब नहीं करें। आज दिल्ली के हर विभाग में सिर्फ भ्रष्टाचार और घोटाला हो रहा है। दिल्ली के कर दाताओं के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है जिसका जवाब सरकार को देना पड़ेगा।
बॉलीवुड में धमाल मचा रहे नालन्दा के शक्ति कुमार के लिए साल 2022 होने वाला है खास
मैरीकॉम, मुक्केबाज, जय गंगाजल, राजा नटवरलाल जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले अभिनेता शक्ति कुमार इन दिनों अपनी सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज में मत्स्य कांड से बेहद चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने मेन विलेन का काम किया है, जिसे खूब सराहा गया है। शक्ति कुमार की पहचान बॉलीवुड में आज एक ऐसे अभिनेता की है, जिन्होंने बिहार के नालंदा जैसे छोटे शहर से आकर अपनी अदाकारी से सबों को प्रभावित किया है। यही वजह है कि आने वाला साल शक्ति कुमार के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि रेड चिल्ली की भक्षक, एंडमॉल के लिए एके 47, सोनी लिव के वेब सीरीज डॉ. अरोरा व अमेजन दि इन टू द शैडों का तीसरा सीजन, और इम्तियाज अली के साथ फिलहाल वे नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा इस साल वे कई और वेब सीरीज व फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।
ज्ञान की रौशनी सम्पूर्ण जगत को देने वाले नालन्दा की माटी में पले बढ़े शक्ति कुमार मुम्बई में बीते 20 सालों से काम कर हैं। फिल्मों में अभिनय के शौकीन रहे शक्ति को सोनी टीवी के धारावाहिक बाहुबली ने पहचान दिलाई। लेकिन बड़े पर्दे पर उनको ब्रेक मिला अश्विनी चौधरी की नेशनल अवार्ड विनिंग फ़िल्म 'धूप' से। इस फ़िल्म में वे ओम पुरी के साथ नज़र आए, हालांकि इसमें उनका किरदार सीमित था। मगर फिर भी वो कहते हैं ना कि होनहार वीरवान के चिकने पात। तो यही कहावत शक्ति कुमार पर फिट बैठी और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर उन्होंने बिहार बेस्ड फ़िल्म 'अंतर्द्वंद्व' की, जिसे खूब सराहा गया और इस फ़िल्म को भी नेशनल अवार्ड मिला। इसमें भी शक्ति ने अपनी अदाकारी की ओर सबका ध्यान खींचा।
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म मैरी कॉम में मुख्य विलेन का किरदार निभाया। इमरान हाशमी और केके मेनन के साथ राजा नटवरलाल, प्रकाश झा और प्रियंका चोपड़ा के साथ जय गंगाजल जैसी प्रमुख फिल्मे की। प्रकाश झा के साथ शक्ति की फ़िल्म परीक्षा को भी खूब सराहा गया, जो जी 5 पर रिलीज हुआ था। शक्ति कुमार अपने काम को लेकर हमेशा संजीदा रहने वाले हैं। वे मुंबई में भले इतनी बड़ी फिल्में कर रहे हैं, लेकिन उनका लगाव आज भी अपनी माटी से खूब है। तभी उन्होंने नालंदा को लेकर बहुत कुछ सोच रखा है। साथ ही वे महिला सशक्तिकरण को लेकर भी समाज में अपना योगदान देते रहते हैं।
सुहानी सर्दी आन्दोलन -7
सुहानी सर्दी आन्दोलन और प्रधानमंत्री योजना बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष देश की 20 हजार जरूरतमंद बेटियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया जा रहा हैं जो कि सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत हैं। सुहानी सर्दी आन्दोलन का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा जी राजे द्वारा 24 नवम्बर 2021 को उदयपुर में किया गया था।
नमो विचार मंच द्वारा प्रधामनंत्री योजना ‘‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं’’ और सुहानी सर्दी आन्दोलन के तहत मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय रायता पंचायत समिति-गिर्वा उदयपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वालियाखेड़ा, पंचायत समिति-खजुरी ब्लाॅक-लसाडिया उदयपुर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पालडी आर सिरोही, एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्हारखेडा डूंगला चितौडगढ में कक्षा पहली से पांचवी तक अध्ययनरत बेटियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
सुहानी सर्दी आंदोलन के तहत विभिन्न राज्यों में अब तक 15 हजार बच्चों को स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं। सुहानी सर्दी आन्दोलन नमो विचार मंच द्वारा किया जा रहा है और नमो विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया हैं।
हरगोबिंद एन्क्लेव स्थित कंप्यूटर सैंटर का हिसाब हरमीत सिंह कालका एक साल से देख रहे हैं : जसमेन सिंह नोनी
हरगोबिंद एन्क्लेव स्थित कंप्यूटर सैंटर का हिसाब हरमीत सिंह कालका एक साल से देख रहे हैं : जसमेन सिंह नोनी
- शूटिंग रेंज में आ कर खुद उसकी प्रशंसा कालका ने की
- कालका ने सिफऱ् प्रधानगी वोट कारण मेरे साथ निजी रंजिश रखी : नोनी
नई दिल्ली, 4 जनवरी
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर जसमेन सिंह नोनी ने कहा है कि हरगोबिन्द एन्क्लेव में चल रहे कंप्यूटर सैंटर का हिसाब हरमीत सिंह कालका पिछले एक साल से देख रहे थे जब कि शूटिंग रेंज में आ कर उन्होंने खुद उसकी प्रशंसा की और उसके उद्घाटन के लिए बड़ा समागम करने की बात कही थी। आज यहां दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के डेढ़ दर्जन के करीब सदस्यों के साथ एक प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए जसमेन सिंह नोनी ने कहा कि पंजाबी बाग में जो कंपनी कंप्यूटर सैंटर चला रहा है, वही कंपनी हरगोबिंद एन्क्लेव में सैंटर चला रही है और इस सैंटर को खोलने का फैसला सरदार मनजिन्दर सिंह सिरसा, सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार कुलवंत सिंह बाठ की शिरकत वाली मीटिंग में ही लिया गया था।
सरदार जसमेन सिंह नोनी ने बताया कि पंजाबी बाग सैंटर में हरमीत सिंह कालका अक्सर आते जाते हैं जब कि हरगोबिंद एन्क्लेव के सैंटर का हिसाब पिछले एक साल से हर महीने देखते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरमीत सिंह कालका के पास ही कंपनी के साथ हुआ एग्रीमेंट भी पड़ा है। उन्होंने कालका को चुनौती दी कि वह इस मामले में एफ आई आर दर्ज करवा कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि इस मामले का सारा सत्य इसकी जांच में सामने आ जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि हरमीत सिंह कालका ने उनको धमकी दी थी कि यदि प्रधानगी के चुनाव में मैने उनको वोट न डाली तो इसके गंभीर नतीजे निकलेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरमीत सिंह कालका ने उनके साथ सांझ डाल ली है जिन को वह आप गोलक चोर कहते थे और कहते थे कि शुकर है गन्द कमेटी में से निकला। उन्होंने यह भी बताया कि हरमीत सिंह कालका ने आप हरगोबिन्द एन्क्लेव में बनी शूटिंग रेंज में आ कर उसकी श्लाघा की थी और कहा था कि यह बहुत अच्छी बनी है, इसके उद्घाटन के लिए हम बड़ा समागम करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि आज हरमीत सिंह कालका हरगोबिंद एन्क्लेव में चल रहे कंप्यूटर सैंटर और शूटिंग रेंज को घोटाला बता रहे हैं तो इस घोटाले के मास्टरमाईंड हरमीत सिंह कालका हैं।
उन्होंने कहा कि बेशक कालका आज यह कह रहे हैं कि हम भाजपा की कमेटी नहीं बनने देंगे जब कि वास्तविकता यह है कि उन की अपनी पत्नी भाजपा की काऊंसलर है जिसने अब तक इस्तीफा नहीं दिया।
इस मौके अन्य के इलावा दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के मैंबर महेन्दरपाल सिंह चड्ढा, लीगल सैल के चेयरमैन जगदीप सिंह काहलों, सरवजीत सिंह विर्क, सुखबीर सिंह कालड़ा, रमिन्दर सिंह स्वीटा, सतिन्दरपाल सिंह नागी, आत्मा सिंह लुबाना, गुरमीत सिंह बिल्लू, भुपिन्दर सिंह गिन्नी, समारटी चड्ढा, रमनदीप सिंह थामर, राजिन्दर सीना, परमिन्दर सिंह लक्की और पूर्व मैंबर कुलदीप सिंह साहनी और मनजीत सिंह औलख भी उपस्थित थे।
How actress Heena was bitten by a scorpion
LTelugu actress Heena braved scorpion bites filming in the jungles of Telangana for the music video Kala. “There were snakes in the jungle and I was trying to avoid them but was bitten by a scorpion. I was rushed to the hospital and given an antidote and taken back to the shoot. The makers wanted to give me a break, but I preferred to shoot and virtually gave my blood for the video,” chuckles the actress. The only difference on that day was I was bitten by a scorpion, while my favourite actor Salman Khan was bitten by a snake,” he avers.
No wonder the music video has a sting to it.
“Life’s journey is all about dreaming and doing something to achieve that dream. The ability to imagine something larger than life forms the essence of living. ‘Kala’ is a musical attempt to depict the dream of many,” says Seshu KMR about his dream music video called Kala in Telugu. Seshu has been working with many filmmakers including his mentor Ram Gopal Varma who launched the music video on his Twitter handle. ‘Kala’ is a musical video song, shot in picturesque locations of Goa and Hyderabad by DOP Bhargav Ravada. Featuring the promising and beautiful actress Heena S, the song is rendered by the well-known singer Neha Karode.
A KMR Corp Presentation and a Playback Entertainment Production, the music video stars Heena S and has lyrics by Kavi Siddhartha with music, concept and direction by Seshu KMR. The editing and Vfx has been done by Surya Reddy SS with Raj Kumar Reddy as the executive producer.
फिर से साथ हुई खेसारीलाल यादव और निर्माता रत्नाकर कुमार की जोड़ी। बॉक्स ऑफिस की बढ़ा दी हलचल।लेकर आ रहे बैक टू बैक फिल्में
साल 2018 की सबसे सफल फ़िल्म 'संघर्ष' आपको याद ही होगी। ये वही फ़िल्म थी, जिसके बाद सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी व निर्माता रत्नाकर कुमार की जोड़ी एकदूसरे से अलग हो गयी थी। लेकिन अब नए साल में दोनों की जोड़ी फिर से बनने वाली है और बैक टू बैक धमाकेदार फिल्में, वेब सीरीज से लेकर एलबम तक दोनों लेकर आने वाले हैं।
मतलब निर्माता रत्नाकर कुमार और खेसारीलाल यादव की पुरानी और सफल जोड़ी के एक बार फिर साथ आने से भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर हलचल तेज हो गयी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस में खेसारीलाल यादव और रत्नाकर कुमार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई है। कहा जा रहा है कि रत्नाकर कुमार और खेसारीलाल यादव फिर से बहुत बड़ा धमाका करने वाले हैं। जिस तरह से ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म संघर्ष ने कई रिकॉर्ड बनाने में भी सफल साबित हुई। उसी तरह से एक बार फिर यह सुपरहिट जोड़ी बहुत बड़े बड़े धमाके करने को तैयार है।
आपको बता दें कि दोनों इससे पहले भी साथ आने वाले थे और संघर्ष 2 की घोषणा भी हुई थी। लेकिन कुछ वजहों से यह फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गयी थी और तब से दोनों की राहें अलग हो गयी थी। मगर अब दोनों की सफल जोड़ी फिर से साथ आ रही है, जिस पर सबों की नज़र है। सूत्र बताते हैं कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स बैनर के तले फिल्म, म्यूजिक एल्बम, वेब सीरीज और बहुत कुछ बैक टू बैक निर्माण किया जाएगा। यह भी पता चला है कि वे जल्द ही शूटिंग के लिए सिंगापुर की उड़ान भरने वाले हैं।
--
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है) .......................नई दिल्ली।
सांसद रमेश बिधूड़ी ने खोली केजरीवाल सरकार की 7 साल की नाकामियों की पोल
पिछले सात सालों में केजरीवाल ने की सिर्फ लुभावनी घोषणाएं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं
दिल्ली की जनता आज भी पेयजल की समस्या से त्रस्त हैं-रमेश बिधूड़ी
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में दक्षिणी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र की जनता ने क्षेत्र में पानी की कमी के चलते भारी संख्या में मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों के खिलाफ रोष प्रकट किया। श्री रमेश बिधूड़ी ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्या दिल्ली में रहने वालों को केजरीवाल की करतूतों से यूं ही मरने दिया जाएगा, पानी जीवन है और पंचतत्व से यह शरीर बनता है जिसमें एक तत्व पानी है, लेकिन पैसे के लालच में उस पानी में कैंसर समान जहर घोलकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों को पिला रहे हैं। जो 950 एमजीडी पानी ट्रीट होकर दिल्ली वाले पी रहे हैं वह जिस पॉली अल्मुनियम क्लोराइड से ट्रीट हो रहा है उस पर डब्लयूएचओ की गाइडलाइंस है कि उस से कैंसर होता है।
श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि पेय जल की ट्रीट हमेशा फिटकरी से होना चाहिए, परंतु फिटकरी महंगा है तो उसी रेट पर पीएसी से कराया जा रहा है। केंद्र सरकार ने जब यह पाया तो इस बारे में अरविंद केजरीवाल से कहा लेकिन उनके कान में जूं तक नहीं रेंगी, अगर वह ईमानदार हैं तो उसकी ज्वाईन्ट जांच के लिए केंद्र ने 32 अधिकारी भेजे थे परंतु केजरीवाल ने दिल्ली जलबोर्ड की जांच के लिए अधिकारी नहीं दिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कोई भी विभाग अपने पास नहीं रखा क्योंकि कोई मरेगा तो कह देंगे कि मंत्री चोर है और मंत्री को हटा देंगे। पानी को ट्रीट करने के लिए तीन प्रणालियों से होकर गुजरना पड़ता है उसमें से एक है गैस डिगेस्टर सिस्टम जिसमें पंखा घुमाकर ब्लो कर पानी साफ करते थे उससे गैस भी बनती थी जो लोगों को घरों में चूल्हे जलाने पर सस्ती पड़ती थी वह सिस्टम ही खत्म कर दिया, पुराने होने पर वह बदलने चाहिए कुछ मशीनों को रिपेयर करवाने में पेमेंट बार-बार होती है तो कमीशन मिलता है, ज्यादा खर्च बता कर कुछ सिस्टम को समाप्त कर दिया गया।
श्री बिधूड़ी ने कहा कि उस गैस के बिकने से सरकार पर रेवेन्यू भी आता था परंतु वह रिकॉर्ड में आ जाएगा तो घोटाला कैसे करेंगे इसलिए बीच के सिस्टम को ही समाप्त कर दिया। जल बोर्ड प्लॉटों पर जो गार्ड लगाए जाते हैं वह अपने चहेतों को ठेके देकर 38 हजार की पेमेंट ठेकेदार की कराई जाती है, वह गार्ड को मात्र 23-24 हजार देता है, जल बोर्ड के मंत्री, अधिकारी उनसे मिले हुए हैं जितने गार्ड होने चाहिए वह भी नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि टैंकर घोटाला कांग्रेस के समय 400 टैंकर सरकारी थे और लगभग 200 प्राइवेट, केजरीवाल ने कहा मेरे पास 450 पेज की फाइल है, जिसमें कांग्रेस द्वारा किये गए घोटालों का ब्यौरा है, पर वह आज तक सार्वजनिक नहीं किया उल्टे मात्र ढाई सौ टैंकर खरीदे बाकी 620 प्राइवेट टैंकर प्राइवेट माफियाओं को दिए गए हैं।
श्री बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल कहते थे पानी नल से दूंगा, टैंकर माफिया खत्म कर दूंगा, अब टैंकर 3 गुना कर दिए ठेकेदारों द्वारा सभी में घोटाला कर कमीशन लिया जाता है। 70 प्रतिशत दिल्ली टैंकर-ट्यूबवेल से पानी पी रही है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान श्री बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार से निम्नलिखित सवालों का जवाब मांगा ।
1. 2014 में केजरीवाल सरकार द्वारा बदरपुर, तुगलकाबाद, संगम विहार, देवली, पालम, राजनगर, में नई सीवर लाईन की मरम्मत कार्य, नई पानी की लाइन के लिए 26 करोड़ 42 लाख फंड पास हुआ था। लेकिन सात साल में अब तक कुछ नहीं हुआ, वो फंड कहां गया?
2. दक्षिणी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र के 8 वार्डों में दिल्ली जलबोर्ड द्वारा नगर निगम की सड़कों को जलबोर्ड के कार्य हेतु खोदा गया। उपरोक्त सड़कों की मरम्मत कार्य का 6 करोड़ 6 लाख 53 हजार रू0 दिल्ली जलबोर्ड पर बकाया है।
3. आम आदमी पार्टी के एमएलए प्रवीण 400 गज प्लॉट का डेवलपमेंट चार्ज 5 लाख बनता था जो इंजीनियर विभाग ने बनाया था, इसका एमएलए कहता है 20 फ्लैट का 30-35 हजार बनाओ उन्होंने नहीं बनाया तो सभी अधिकारी बदल दिए गए।
4. 55 हजार करोड़ का घाटा और 12 हजार करोड़ प्रोविडेंट फंड बी.सी कैटेगरी कमर्चारियों का वह पैसा अप्रैल 2018 के बाद ऑनलाइन कंम्प्यूटर से हटा लिया, उस पैसे का क्या हुआ, कहां गया, ईमानदार केजरीवाल वह पैसा कहां गायब कर दिया, जवाब दो।
5. कान्ट्रेक्चुअल को स्थायी कर दूंगा तथा इक्वल वर्क, इक्वल पे करूंगा, कब करोगे ? 7 वर्ष हो गए।
प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता श्री विक्रम बिधूड़ी, भाजपा के जिला महरौली श्री जगमोहन महलावत, जिला महामंत्री श्री बलबीर सिंह, निगम पाषर्द श्री राजकुमार करहाना व श्री दीपक जैन और भाजपा कायर्कर्ताओं सहित क्षेत्र की आम जनता मौजूद थी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामले को देख विद्यालयों को बंद करने की मांग की
कोरोना के बढ़ते मामलों पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर केजरीवाल अपनी तैयारियों की जनकारी दें-आदेश गुप्ता
विद्यालयों को खोलकर केजरीवाल सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है-आदेश गुप्ता
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए केजरीवाल सरकार से मांग की कि विद्यालयों को जल्द से जल्द बन्द करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसके हिसाब से विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति देकर केजरीवाल सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना ही नहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केजरीवाल सरकार ने क्या तैयारियां की है, उसकी जानकारी सर्वदलीय बैठक बुलाकर दें। साथ ही बाजारों में उमड़ती भीड़ को काबू करने के लिए जरूरी निर्देश दें और कैसे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, यह सुनिश्चित करें।
श्री आदेश गुप्ता ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि 20 दिसम्बर से लगातार कोरोना पॉजिटिव केस की दर बढ़ती जा रही है। दिल्ली सरकार ने रात्रि कर्फ़्यू लगाकर साथ ही कई प्रतिबंध लगाये हैं। लेकिन हमने पहले ही मांग की थी कि जो लापरवाही दिल्ली सरकार द्वारा कोरोना के पहले दोनों लहर में किया गया था वह अब ना दोहराए। उन्होंने दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार और झूठी घोषणाओं में व्यस्त केजरीवाल और उनके अन्य नेताओं को कहा कि अभी स्थिति भयावह बने उससे पहले इससे लड़ने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल एवं प्रदेश प्रवक्ता सुश्री पूजा सूरी उपस्थित थे।
श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने पहले दो लहरों में समय से पहले तैयारियां कर लोगों को इस महामारी से बचाया और देश में 140 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लग चुके हैं, वह एक कुशल नेतृत्व की पहचान है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाने का भी फैसला ले लिया गया है। एक तरह मोदी सरकार 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग को भी वैक्सीन लगाने की अनुमती दे दी है तो दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार बच्चों को विद्यालय और शिक्षण संस्थानों में जाने की अनुमति देकर उनके जान जोखिम में डालने में लगे हुए हैं।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि इस समय दिल्ली कि स्थिति क्या है और कोरोना को लेकर तैयारियां क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है क्योंकि इस वक्त केजरीवाल के सभी मंत्री, विधायक एवं पदाधिकारी पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं गोआ में व्यस्त हैं। उन्होंने केजरीवाल सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि पहली दो लहरों में पेपर पर की गई घोषणाएं जमीनी स्तर से नदारद थी। जब लोगों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जांच, बेड की जरूरत थी उस समय अफरा तफरी पैदा हो गई थी।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
.......................नई दिल्ली।
दुर्लभ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित तीन वर्षीय बच्ची की मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया से जान बचाई
नई दिल्ली: दुनिया भर के हर 1000 बच्चे में किसी एक बच्चे को होने वाली दिल की एक दुर्लभ बीमारी वोल्व पार्किसंस व्हाइट (डव्ल्यूपीडब्लू) से ग्रस्ति एक तीन वर्षीय बच्ची का मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल साकेत के डॉक्टरों द्वारा इनवेसिव रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन से नया जीवन मिला। इस जटिल बीमारी का सफलतापूर्वक इलाज मैक्स के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष बलबीर सिंह व बाल रोग कार्डियोलॉजी के प्रधान डा.नीरज अवस्थी ने किया।
बीकानेर निवासी इस बच्ची को वोल्फ-पार्किंसंस-व्हाइट (डब्ल्यूपीडब्लू) सिंड्रोम नामक बीमारी थी। इस बीमारी में दिल की धड़कन में अनियमितता के कई गंभीर दौरे (एपिसोड) होते हैं, जिसके लिए जन्म से ही आईसीयू में कई बार प्रवेश की आवश्यकता होती है। विभिन्न अस्पतालों में रेफर किए जाने के बावजूद, उसकी उम्र और अन्य जटिलताओं से संबंधित, मैक्स अस्पताल साकेत में लाए जाने से पहले, उसे किसी भी प्रक्रिया से वंचित कर दिया गया था। जहां और अधिक जानकारी देते हुए बलबीर सिंह ने बताया कि न्यूनतम इनवेसिव प्रक्रिया ने उसके आगे एक पूर्ण जीवन को संरक्षित करने में मदद की। सामान्य रूप से होने वाली हृदय की स्थिति होने के बावजूद, इस स्थिति का वैश्विक प्रसार एक हजार में से एक है। इस स्थिति में, बच्चा दिल के एट्रियोवेंट्रिकुलर नोड में एक अतिरिक्त विद्युत तंत्रिका मार्ग के साथ पैदा होता है, जो अतिरिक्त आवेग की आपूर्ति करता है, जिससे असामान्य रूप से तेज दिल की धड़कन (250 बीपीएम से अधिक) होती है।
“ऐसे रोगियों को तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है और यदि समय पर इलाज नहीं किया जाता है, तो वे जीवन की खराब गुणवत्ता का अनुभव करते हैं और यहां तक कि अचानक मृत्यु भी हो जाती है। हालंाकि, प्रसव पूर्व प्रतिध्वनि के दौरान बेबी दिविका को बहुत अधिक हृदय गति (250 बीपीएम) का पता चला था और 3 किलो जन्म वजन के साथ पूर्ण जन्म के बावजूद, उसने टैचीकार्डिया (दिल की धड़कन में उतार-चढ़ाव) के कई दौरे विकसित किए और तुरंत वेंटिलेटर पर भर्ती कराया गया। 10 दिनों के लिए समर्थन जहां उसकी स्थिति को कई एंटी-एरिथमिक दवाओं के साथ नियंत्रित किया गया था। बच्चे का पांच महीने की उम्र में अस्पताल में भर्ती होने का इतिहास भी था, जब उसे निमोनिया हो गया था। मुंबई सहित कई बार विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद माता-पिता ने यूएस के एक डॉक्टर से राय ली, जिन्होंने फिर उन्हें हमारे पास रेफर कर दिया। उसे उसकी स्थिति के आगे के जांच और इलाज के लिए मैक्स अस्पताल, साकेत लाया गया था। डा.नीरज अवस्थी ने बताया कि बच्चे की पूरी तरह से जांच की गई और न्यूनतम इनवेसिव रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन प्रक्रिया के लिए सलाह दी गई। चूंकि बच्ची को इतनी कम उम्र में दवाओं के गंभीर प्रभावों के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इस लिए रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन के संचालन के मूल्यांकन में विभिन्न चुनौतियां थीं, जिनमें प्रमुख यह था कि उसके कमर की नसें अवरुद्ध हो गई थीं और प्रक्रिया को केवल उसकी धमनियों के माध्यम से करना पड़ा था।
पैन मैक्स कार्डियोलॉजी के चेयरमैन डॉ.बलबीर सिंह ने कहा कि रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन, जो एक सुरक्षित और प्रभावी हस्तक्षेप है, का उपयोग उस अतिरिक्त तंत्रिका मार्ग को काटने के लिए किया गया था। गर्भपात के बाद उसकी धड़कन सामान्य हो गई है। बच्ची अब डिस्चार्ज हो गया है और स्वस्थ जीवन जी रहा है। उसे उसकी बीमारी से ठीक घोषित कर दिया गया है। इलाज के परिणाम से परिजन खुश हैं। जबकि यह स्थिति काफी सामान्य है, यह मामला बच्चे की उम्र और दिल के बहुत छोटे होने के कारण चुनौतीपूर्ण था, जिसमें नसें थीं, जो प्रक्रिया को करने के लिए पिछले आईसीयू प्रवेश से पेट की नस सहित सभी को रोक दिया गया था।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
.......................नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने मोदी सरकार द्वारा कपड़ा और जूते पर जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने से व्यापारियों और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जो कोविड महामारी के कारण पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे है।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल मौहल्ला क्लीनिक में डाक्टर की गलती से मरे तीन बच्चों की पहचान इसलिए छिपा रहे है ताकि जवाबदेही बच सके।- चौ0 अनिल कुमार
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार चॉदनी चौक क्षेत्र व्यापारियों का क्षेत्र है और कोविड महामारी के दौरान आर्थिक मंदी झेल रहे व्यापारी वर्ग पर केन्द्र सरकार ने 1 जनवरी से रेडीमेड कपड़ों, फेब्रिक और फुटवियर पर 12 प्रतिशत जीएसटी लागू करके देश भर के छोटे, मझले सहित सभी कपड़ा उघोग से जुड़े व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करते समय केन्द्र सरकार ने वादा किया था कि कंज्यूमेबल आईटम पर जीएसटी 5 प्रतिशत निर्धारित किया जाऐगा जिस पर भविष्य में बढ़ौत्तरी नही होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने मांग की अपने वादे के अनुसार केन्द्र सरकार को कपड़ों व फुटवियर पर लगे 12 प्रतिशत जीएसटी को तुरंत प्रभाव से वापस लेकर व्यापारियों को नए साल में राहत देकर व्यापारियों को कपड़ा उद्योग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। चौ0 अनिल कुमार ने बताया कि 2014 से पूर्व कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान कपड़ा टैक्स फ्री था। उसके बाद मोदी सरकार ने कपड़े पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया और अब उसे बढ़ाकर 12 प्रतिशत करके व्यापारियों सहित भाजपा सरकार देश की जनता पर अतिरिक्त बौझ डालने का काम कर रही है।
चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में चॉदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी की मटिया महल विधानसभा के हौज काजी चौक, चावडी बाजार से जन जागरण अभियान के अर्न्तगत भाजपा और आम आदमी पार्टी की जनविरोधी और गरीब विरोधी नीतियों को उजागर करके दिल्लीवालों के सामने लाने के लिए पोल खोल यात्रा निकाली गई।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार द्वारा रेडिमेड कपड़ा उघोग पर जीएसटी को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करके व्यापारियों पर कुठाराघात किया है। उन्हांने कहा कि मोदी सरकार ने बड़े व्यापारियों को फायदा पहुॅचाने के लिए नीतियों को सरल बनाकर हजारों करोड़ रुपये माफ किए है और रिटेलर और छोटे व्यापारियों पर 12 प्रतिशत जीएसटी की मार से उनकी कमर तोड़ दी है। केन्द्र सरकार के कपड़ों और फुटवियर पर जीएसटी बढ़ाने से व्यापारियों सहित जनता को भी भारी नुकसान होगा। 1 जनवरी के बाद गरीब लोगों को अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए मंहगे कपड़े खरीदने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि रेडीमेड कपड़ो और फुटवियर पर जीएसटी में दोगुना से भी अधिक वृद्धि के निर्णय से कपड़ों की कीमतें 20 से 25 प्रतिशत मंहगी हो जाऐंगी।
जन जागरण अभियान में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश जैन, कुंवर करण सिंह, जिला अध्यक्ष मिर्जा जावेद अली, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, निगम पार्षद प्रेरणा सिंह, सीमा ताहिरा, डा0 नरेश कुमार, पूर्व पार्षद कृष्ण मुरारी जाटव, डा0 आर.बी. सिंह, राम लाल बंसल, शमसाद, तोता राम, सुशील शर्मा, सहित सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। बड़ी संख्या में यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर भाजपा और आप पार्टी विरोधी नारे लगा रहे थे। जन जागरण अभियान में महिलाऐं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मौहल्ला क्लीनिक के डाक्टर द्वारा गलत दवाईयां देने के कारण हुई 3 बच्चों की मृत्यु के बाद दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के सामने सही जानकारी पेश करें कि किस मौहल्ला क्लीनिक में यह घटना हुई, बच्चों के परिवारजनो के नाम व कहां रहते है। उन्होंने कहा कि डाक्टर को सस्पेंड करने की जानकारी मीडिया को देने से मरे हुए बच्चे वापस नही आ सकते। चौ0 अनिल कुमार ने मांग की कि मौहल्ला क्लीनिक की दवाई के कारण हुई बच्चों की मृत्यु के मामले में अरविन्द केजरीवाल सार्वजनिक तौर पर दिल्लीवासियों से माफी मांगे और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को बर्खास्त करें।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार मृतक बच्चों के परिवार जनों की पहचान क्यों छिपा रही है। पहचान छिपाने से साफ हो जाता है कि मौहल्ला क्लीनिकों की व्यवस्था और दिल्ली सरकार की कहीं न कहीं कमी जरुर रही है, जिसकी जानकारी दिल्ली के लोगों मिलनी चाहिए। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल के विश्वस्तरीय ख्याति प्राप्त मौहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का केन्द्र बन चुके है जिनमें गलत दवाई लेकर बच्चेंं अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
.......................नई दिल्ली।
पानी पानी की सक्सेस के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह ने क्यों कहा -बस येही खाती आरा जानी, जानिए
बादशाह के ब्लॉकबस्टर गाना 'पानी पानी' के भोजपुरी संस्करण में धमाल मचाने के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह ने आरा जाने का फैसला कर लिया है और वो बाइक से ही आरा निकल पड़ी हैं। मतलब अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी ख़ास मकसद से ही आरा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोन का पानी पसन्द हैं, क्योंकि सोन के पानी से जवानी निखरती है।
लिंक : https://youtu.be/cd_JjNZTSNs
दरअसल, ये बातें अक्षरा सिंह ने अपने गाने में कही हैं, जो आज रिलीज हुई है उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से। गाना रिलीज के साथ अपने रिदम से वायरल भी होने लगी है। गाना है 'बस येही खाती आरा जानी'। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही इसके वीडियो में अक्षरा के नए डांस मूव्स बेहद आकर्षक हैं।
'बस येही खाती आरा जानी' गाने के लिए अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम से भी ऑडियंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि मैं अपनी लाइफ खुद तय करती हूं। कोई मेरा स्क्रिप्ट नहीं लिखता। इसको अक्षरा ने अपने इसी गाने की तस्वीर के साथ लिखा है। बता दें कि अक्षरा के इस बेहद कर्णप्रिय गाने का लिरिक्स विष्णु विशेष और म्यूजिक रौशन ने दिया है। कोरियोग्राफर आर डी रामदेवन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी साहिल अंसारी हैं।
--
114 victim families of 1984 genocide to get pending ex-gratia compensation soon : Manjinder Singh Sirsa
114 victim families of 1984 genocide to get pending ex-gratia compensation soon : Manjinder Singh Sirsa
New Delhi, December 17: BJP Sikh leader Mr. Manjinder Singh Sirsa today said that 114 victim families of 1984 genocide will get pending ex-grating compensation soon and 73 families will also get job letters for their members.
In a statement issued here today after meeting with Divisional Commissioner Delhi Mr. Sanjeev Khirwar on this issue, Mr. Sirsa said that he has taken up issue of pending ex-gratia compensation of some victim families. He said that Divisional Commissioner informed him that 114 pending files of ex-gratia compensation are being cleared and these families will get amount without any further delay.
Mr. Sirsa also said that he also discussed issue of jobs to these families as per High Court order on which Mr. Sanjeev Khirwar informed him that out of 73, job letters for few are being sent immediately whereas remaining families will get these letters in coming days.
He said that he was personally monitoring progress of these cases and will ensure that every victim family not only gets compensation and jobs but also ensure those behind this worst ever genocide on earth will get punishments for their acts.
Mr. Sirsa said that Sajjan Kumar is serving life term in one case and will get convicted in one more related with Saraswati Vihar case of murder of father-son due. He said that similarly we are pursuing cases against Jagdish Tytler and will also ensure that Kamalnath too faces trial and get jail for his role in 1984 Sikh genocide.
मशहूर कोरियोग्राफर गीत कपूर ने स्टनिंग अक्षरा सिंह को दिया बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन का अवार्ड
अक्षरा ने कहा : मम्मी - पापा और फैंस मेरी ताकत, हर क्षण उनका धन्यवाद
भोजपुरी की मशहूर सेंशेसनल एक्टर - सिंगर अक्षरा सिंह को यूनीवर्सल इंडिया अवार्ड में बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियालिटी शो की जज माँ गीता कपूर के हाथों ये अवार्ड मिला। इस सम्मान के बाद अक्षरा बेहद खुश नजर आई और स्टेज पर अवार्ड लेने से पूर्व गीता कपूर के पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद भी लिया।
वहीं, बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन का अवार्ड पाकर अक्षरा ने कहा कि मैं इस पुरस्कार को प्राप्त कर खुद को सम्मानित और धन्य महसूस कर रही हूं। वो इसलिए भी कि यह मुझे गीता माँ के हाथों मिला है। ये मेरे लिए बेस्ट मोमेंट है। आज मैं खुद को ऊर्जान्वित और पावरफुल महसूस कर रही हूं और इसके लिए मैं यूनिवर्सल इंडिया का आभार व्यक्त करती हूं।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=470755371075754&id=100044238859066
वहीं अक्षरा इस अवार्ड को पाकर थोड़ी भावुक भी नज़र आईं और कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, अपनी मम्मी पापा और फैंस की वजह से हूं। इस खास मौके पर मैं मम्मी पापा को मिस भी कर रही थी। क्योंकि मेरे पैरेंट्स (नीलम सिंह और इंद्रजीत सिंह)जो ताकत आप मुझे देते हैं, वह मुझे मेरे जीवन के सभी उतार-चढ़ाव के माध्यम से क्रूज बनाती है, आई लव यू। काश आप यहां मौजूद होते जब मुझे यह पुरस्कार मिला होता।
अक्षरा ने कहा कि यह पुरस्कार मुझे अपने प्रशंसकों के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनाता है और जो प्यार वे हर रोज मुझ पर बरसाते हैं, उस हर क्षण के लिए धन्यवाद। बता दें कि अक्षरा भोजपुरी में तो काफी लोकप्रिय हैं ही, अब वे बॉलीवुड भी धमाल मचा रही हैं। अभी हाल ही में बादशाह के गाने में पानी पानी में अक्षरा के एपियरेंस को लोगों ने खूब सराहा है और यह गाना अब 30 मिलियन को भी पर कर चुका है। वहीं, अक्षरा के अपने इंडिविजुअल गाने भी तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होते रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन के अवार्ड से नवाजा गया है।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
.......................नई दिल्ली।
Subscribe to:
Posts (Atom)
