नई दिल्ली।
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक 55 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। अमन विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, लापता व्यक्ति की पहचान ओमवीर पुत्र खेमचंद के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुरी के निवासी हैं। परिजनों ने बताया कि ओमवीर 15 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे दुकान से निकले थे, जबकि उनका मोबाइल फोन रात 9:30 बजे से ही बंद आ रहा था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
काफी तलाश के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने अमन विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जनरल डायरी दर्ज कर आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी है।
लापता व्यक्ति की पहचान के अनुसार उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच, रंग गेहुआ, शरीर मध्यम, बाल काले बताए गए हैं। लापता होने के समय उन्होंने सफेद शर्ट और भूरे रंग की पैंट पहन रखी थी।
पुलिस और परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को ओमवीर के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8512890519 पर तुरंत संपर्क करें।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.