google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने क़रोल बाग़ क्षेत्र में प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का किया अनावरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने क़रोल बाग़ क्षेत्र में प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का किया अनावरण

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री आदेश कुमार गुप्ता ने आज न्यू रोहतक रोड क़रोल बाग़ क्षेत्र में उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा बनायी गई प्रेरणादायक दीवार पेंटिंग का अनावरण किया। इस अवसर पर स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री जोगी राम जैन, नेता सदन श्री छैल बिहारी गोस्वामी, करोलबाग अवार्ड समिति के अध्यक्ष श्री तेज राम फॉर, पार्षद श्री रमेश कुमार, सुश्री सुनीता, उपायुक्त सुश्री शशांका आला व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री आदेश कुमार गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये वॉल पेंटिंग इस बात का प्रतीक है कि निगम द्वारा जगह-जगह सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन वॉल पेंटिंग के माध्यम से उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों को क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से ये विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाए रखने के लिए दिन रात कार्य करती है। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से शहर को साफ़ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.