अमेरिकी अदालत में पेश हुए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोमवार को सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष बताते हुए बड़ा दावा किया। न्यूयॉर्क के मैनहैटन स्थित अमेरिकी फेडरल कोर्ट में पहली पेशी के दौरान मादुरो ने जज के सामने कहा कि वह आज भी वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति हैं और उन्हें जबरन किडनैप कर अमेरिका लाया गया है।
ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे निकोलस मादुरो ने अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एल्विन हेलरस्टीन के समक्ष स्पष्ट शब्दों में कहा,
“मुझे वेनेजुएला से जबरदस्ती उठाया गया है। यह एक किडनैपिंग है।”
कोर्टरूम में मौजूद पत्रकारों के अनुसार, मादुरो पूरी सुनवाई के दौरान आक्रामक और आत्मविश्वासी नजर आए। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को बेगुनाह बताया।
इस दौरान मादुरो के वकील ने अदालत को बताया कि फिलहाल वे जमानत की कोई मांग नहीं कर रहे हैं। सुनवाई के समय निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस जेल की वर्दी और बेड़ियों में अदालत में पेश हुए। दोनों ने नार्को-टेररिज्म और ड्रग तस्करी से जुड़े सभी चार आरोपों को नकार दिया।
अमेरिकी अदालत में मादुरो की यह पेशी अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा करती दिख रही है, जहां वे अपनी वैधता और गिरफ्तारी के तरीके को लेकर खुलकर सवाल उठा रहे हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.