उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ढ़लावों का किया सौंदर्यीकरण, नागरिकों के लिए बनाया सेल्फी

 उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ढ़लावों का किया सौंदर्यीकरण, नागरिकों के लिए बनाया सेल्फी प्वाइंट



उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने आज बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम उन क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण कर रही हैजो पहले कूड़े के ढेर या बेकार शौचालयों के कारण जाने जाते थे।  

महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वार्ड नंबर 53 में कॉम्पैक्टर के साथ एक सेल्फी प्वाइंट विकसित किया है। इस स्थान पर पहले एक ढालाव घर होता था जहां से गुजरने पर नागरिकों और राहगीरों को परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि ये प्रयास पर्यावरण को बेहतर और सुंदर बनाने हेतु किए जा रहे है नागरिक पर्यावरण के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट का भी आनंद ले सकें। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सेल्फी पॉइंट का विकास अपशिष्ट पदार्थ को पुनःचक्रित करके किया गया है। उसके साथ ही बाग़वानी विभाग ने पौधे-फूल आदि लगा कर उसे आकर्षक बनाया है।

श्री जय प्रकाश ने कहा कि निगम चरणबद्ध तरीके से ढलावों की जगह कॉम्पैक्टर लगा रही है ताकि कूड़ा संग्रह बिंदु के आसपास कचरा ना फैले। उन्होंने बताया कि इकट्ठे किए गए कचरे को सीधे कम्पेक्टर में निष्पादित किया जाता है। जिससे कूड़ा आसपास नहीं फैलता। उन्होंने बताया कि ढ़लावों के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए ढ़लावों के आसपास पौधारोपण और व्यर्थ पदार्थों से बने कुछ मॉडल रखे गए है जो आकर्षण का बिंदु होते है। रोहिणी क्षेत्र के सेक्टर -7 और सेक्टर -3 के पॉकेट -10 में इसी तरह कि एक परियोजना विकसित की गई है।

इसी प्रकार वार्ड 57 में रोहिणी सेक्टर -18 के बाजार के पास बंद किए गए ढ़लाव के स्थान पर एक पुस्तकालय विकसित किया गया है। इस पुस्तकालय के लिए पूर्व महापौरसुश्री प्रीति अग्रवाल ने पुस्तकें प्रदान की है और ज्यादातर पुस्तकें प्रतियोगितास्कूल पाठ्यक्रम या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से संबंधित हैं। कोरोना संकंट स्थिति के कारण पुस्तकालय अभी अस्थायी रूप से बंद है। महापौर ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर इस तरह के प्रयोग किए जाएंगे ताकि ढ़लावों के आसपास के क्षेत्रों को सुंदर और पर्यावरण हितैषी बना कर रमणीय स्थल में विकसित करेगा।   


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.