google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: पत्नी के चुंबनों से पता चल सकता है-कितना प्यार करती है

पत्नी के चुंबनों से पता चल सकता है-कितना प्यार करती है

आज की दिल्ली, ममता दूबे।

यदि आप यह सचमुच में जानने को बेताब हैं कि आपकी पत्नी आपको प्यार करती है या नहीं, तो बस यह गौर कीजिए कि वह कितनी बार आपको गले लगाती हैं या आपका चुंबन लेती है। 'डेली मेल' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में एक नए सर्वेक्षण के हवाले से बताया गया है कि महिलाएं अगर अपने पति से प्यार करती हैं, तो उन्हें गले लगाती है और चुंबन लेती हैं और नखरे भी कम दिखाती हैं।
अध्ययन में पाया गया कि पुरुष स्वभाव से रोमांटिक नहीं होते हैं और वे घर के कामकाज में योगदान देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं। इस सर्वेक्षण में 168 दंपतियों को शामिल किया गया। पुरुषों ने विभिन्न तरीकों से अपनी भावनाएं महिलाओं को जाहिर की।
एक ओर जहां महिलाओं ने नकारात्मक विचार और भावनाएं छिपाकर प्यार प्रदर्शित किया, वहीं दूसरी ओर पुरुषों ने कपड़े धोने जैसे घर के कामकाज में हाथ बंटाकर या कामुक क्रियाओं की शुरुआत करके अपना प्यार जाहिर किया। वैसे पति जो अपनी पत्नी से अधिक प्यार करते हैं, उनके सहवास करने की अधिक संभावना होती है। इस बारे में अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि यह इस विचार का समर्थन करता है कि पुरुषों द्वारा अपने प्यार को प्रकट करने का यह एक अहम माध्यम है।
अध्ययन में दावा किया गया है कि महिलाओं की ओर से कामुक क्रियाओं की शुरुआत करने की कम संभावना होती है। यह अध्ययन 'पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी बुलेटिन' में प्रकाशित हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.