दहिसर विधानसभा इलाके में युवा प्रत्याशी को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

 


मुंबई, योगराज शर्मा। इंडियन यूथ कांग्रेस से दहिसर विधानसभा इलाके से प्रत्याशी आशीष मिश्रा को इन दिनो मिल रहे भारी जनसमर्थन से विरोधियो में दहशत है। युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए आशीष मिश्रा जहां भी प्रचार के लिए जाते है वहां युवाओं की भारी भीड उमड़ती है और उनको विजयी बनाने के लिए जनता से अपील करती दिखाई देती। बेलेट नंबर 4 पर दहिसर से चुनाव लड रहे आशीष मिश्रा ने कहा कि इस इलाके मे विकास के लिए बहुत सा काम करने की जरुरत है। जो उनके चुनावी एजेंडे में शामिल है। उन्होने कहा कि वो हर वर्ग, हर समुदाय को साथ लेकर उनकी सलाह के मुताबिक काम करने के विचार रखते है। विशेष तौर पर युवाओ की सोच को आगे लाना उनका मकसद है। इसी मुद्दे पर चुनाव लडा जा रहा है। आशीष मिश्रा सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे है और जनता उन्हें पसंद कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.