google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ki Delhi: जयपुर की ज्योतिषाचार्या महिमा का मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020

जयपुर की ज्योतिषाचार्या महिमा का मिला ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2020

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
जयपुर में आई कैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित ''ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020" पुरस्कार समारोह में आई कैन के फाउंडर गौरव गौतम द्वारा श्रीमती डॉक्टर महिमा चतुर्वेदी (ज्योतिषाचार्य व समाजसेवी) को इस प्रोग्राम में अपना मार्गदर्शन व सहयोग देने के लिए और संपूर्ण भारत से आए हुए अतिथियों व महिला के विकास और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए, पुरस्कार वितरण व अपना योगदान देने के लिए आमंत्रित किया। ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2020 के मुख्य अतिथि श्रीमती ममता भूपेश (महिला बाल विकास मंत्री राजस्थान) आंध्र प्रदेश के (पूर्व मंत्री) श्रीमती पुष्पा लीला जी, फ्रोटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्रीमान अरुण अग्रवाल, किशनगढ़ विधायक श्री सुरेश टांक, वीणा के निदेशक श्री हेम जीत मालू, वेयर आई कैन फाउंडर के चेयरमैन श्री गौरव गौतम जी ने डॉ.महिमा चतुर्वेदी को इस प्रोग्राम में अपना सहयोग देने के लिए सम्मानित किया। श्रीमती ममता भूपेश महिला एवं विकास मंत्री राजस्थान आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री पुष्पलीला जी ने डॉ.महिमा चतुर्वेदी को अपने क्षेत्र में गौरवान्वित एवं कर्मठ रूप से कार्य करने हेतु अध्यात्म के प्रति जागरूकता व महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया। भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों को बेहतर रूप से संचालित करने के लिए सरकार से योगदान के लिए डॉ. महिमा चतुर्वेदी को आश्वासन देते हुए बहुत शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.