डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रही है जैकलीन

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

Rakyan Beverages: Jacqueline Fernandez puts her money in juice ...

मुंबई: कोरोना से जारी जंग के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस डेली वेज वर्कर्स की मदद कर रही है।
देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन में रोजाना कमा कर खाने वाले लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जैकलीन ने डेली वेज वर्कर्स को फंड दिया है। इससे मुंबई की 2500 फैमिलीज को जरूरत का सामान मिलेगा।
जैकलिन ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जो लोग संक्रमित और परेशान हैं, अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं। कई लोग डरे हुए हैं जैसे कि दुनिया खत्म होने वाली है। उन्हें शायद पता नहीं है कि देखभाल करने के लिए स्पेशलिस्ट मौजूद हैं। जैकलिन सोशल मीडिया से लोगों को घरों में रहने के लिए भी कहती रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.