आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

नई दिल्ली. अमेरिकी कंपनियों ने अप्रैल में 2.02 करोड़ नौकिरयों की कटौती की. कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus Pandemic) की वजह से अमेरिका में कार्यालय, कारखाने, स्कूल, निर्माण कार्य और स्टोर बंद हैं. इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था (USA Economy) बुरी तरह प्रभावित हुई है.
हर क्षेत्र में हुई छंटनी
रोजगार की स्थिति पर जानकारी देने वाली कंपनी ADP की बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं हैं जिसमें नौकरियों की कटौती नहीं हुई हो. पिछले महीने होटल क्षेत्र में 86 लाख कर्मचारी बेरोजगार हुए. व्यापार, परिवहन जैसे क्षेत्रों में 34 लाख कर्मचारियों की नौकरी गई. निर्माण कपंनियों ने 25 लाख कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया. वहीं विनिर्माण कंपनियों ने 17 ला कर्मचारियों की छंटनी की.
निजी उद्योग की यह रिपोर्ट अमेरिकी श्रम विभाग के मासिक आंकड़ों से दो दिन पहले आई है. अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस रिपोर्ट में 2.1 करोड़ नौकरियों की कटौती का आंकड़ा आएगा. मार्च के दौरान इसमें 7.01 लाख की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके बाद बेरोजारी दर भी 4.4 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है.
राहत पैकेज के बाद क्या है उम्मीद?
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमेरिकी सरकार और फेडरल रिजर्व ने लाखों करोड़ डॉलर के राहत पैकेज का ऐलान किया है. इस राहत पैकेज के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अमेरिका में कंपनियां अपने कर्मचारियों को शटडाउन में भी पेमेंट करती रहेंगी. मीडिया रिपोर्ट्स में फेड के वाइस चेयरमैन रिचर्ड क्लारिडा के हवाले से कहा गया है कि दूसरी छमाही में रिकवरी देखने को मिलेगी. लेकिन, इस बीच सरकार को अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए जरूरी कदम उठाते रहना होगा.
साल के खत्म होने से पहले सुधर सकते हैं हालात
अमेरिका में छंटनी को लेकर कई जानकारों का कहना है कि यह सरप्राइज नहीं है. हालांकि, इस साल के खत्म होने से पहले स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. फेड प्रेसीडेंट सेंट लुईस बलार्ड ने कहा कि शटडाउन की वजह से ऐसा हुआ है. वर्तमान में महामारी सबसे बड़ी चिंता है. इन वर्कर्स की भी मदद करनी होगी.

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.