आज की दिल्ली, योगराज शर्मा। सामाजिक संस्थाओ का देशप्रेम के साथ राष्ट्रभक्ति प्रकट करने का अपना ही एक तरीका होता है। ऐसा ही कुछ रोहिणी इलाके में हुआ जहां वाकिंग स्टार एनजीओ रोटी बैंक ने 15 अगस्त के मौके पर ध्वजारोहण के साथ साथ पौधे लगाकर दिल्ली की हरियाली बढाने के साथ साथ प्रदूषण मुक्त दिल्ली बनाने का सुकार्य किया। इस मौके पर विधायक महेंद्र गोयल मुख्य अतिथि थे। सेक्टर तीन रोहिणी के रामलीला मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में विधायक महेंद्र गोयल ने संस्था के कार्यो की सराहना की और कहा कि ऐसी संस्थाओ की दिल्ली और देश को जरुरत है। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य हस्तियों में राजेश गोयल चेयरमैन दिल्ली कोपरेटिव हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन, अनिल राणा आम आदमी पार्टी में रिठाला विधानसभा के नेता गैस्ट ओफ ओनर के रुप में मौजूद थे। इनके अलावा वाकिंग स्टार एनजीओ रोटी बैंक के डां सत्यवान राणा, अध्यक्ष दीपक जैन भगवान महावीर सेवा समिति, श्री अंकुश गोयल, अनिल जिंदल, साहिल गोयल, एडवोकेट निकुंज गुप्ता, निखिल गोयल, वैभव गुप्ता, नितिन मित्तल, हरजोत सिंह, भी शामिल थे। देशभक्ति के कार्यक्रमो के प्रस्तुतिकरण के बाद नेताओ ने जनसभा को संबोधित किया और पौधे लगाकर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया।



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.