माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरियाणा के रोहतक के कलानौर जनसभा और पंचकूला बुद्धिजीवी सम्मेलन में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉलिटिकल कल्चर को बदला,आज वोट बैंक पर नहीं डवलपमेंट पर चर्चा होती: जेपी नड्डा


कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी से चलकर आज राहुल गांधी के नेतृत्व में अर्बन लेफ्ट का एजेंडा चला रही: जेपी नड्डा

10 साल पहले भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, तुष्टिकरण, वोट बैंक के टॉपिक होते थे चर्चा के विषय : नड्डा

चुनाव पर चुनाव बीतते जाते हैं, लेकिन कांग्रेस के मेनिफेस्टो के विषय कभी नहीं बदलते : नड्डा

भाजपा का मेनिफेस्टो विजन डाक्यूमेंट होता है, जो कहा वो किया, जो कहेंगे वह करके देंगे : नड्डा

पंचकूला में बुद्धिजीवी सम्मेलन में नड्डा ने कहा - कांग्रेस के लोग विचारों से मुक्त हो चुके हैं, सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस कोई भी नारा लगा सकती

पीएम मोदी की इच्छा शक्ति और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ने धारा-370 को धराशाही कर दिया : नड्डा


नई दिल्ली,     29 सितंबर।   भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला में बुद्धिजीवी सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग का समाज में विशेष स्थान हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग समाज का नेतृत्व करते हैं और आपकी प्रभावशाली आवाज को सुना जाता है। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो फंडामेंटल चेंज आया है उसे आप लोगों के माध्यम से बताना चाहूंगा। श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति करने की संस्कृति यानि की पॉलिटिकल कल्चर को बदल डाला है। बुद्धिजीवी सम्मेलन में श्री नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी से चलकर आज राहुल गांधी के नेतृत्व में अर्बन लेफ्ट का एजेंडा लेकर चल रही है। सम्मेलन को विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मेयर कूलभूषण गोयल, रेखा शर्मा, बंतो कटारिया, सुरेंद्र नागर, हरेंद्र मलिक, सुभाष शर्मा, विरेंद्र गर्ग, संजय टंडन आदि उपस्थित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल पहले भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद, तुष्टिकरण और वोट बैंक के टॉपिक चर्चा के विषय होते थे। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ाने का काम किया। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने राजनीति के कल्चर को बदला है और आज डवलपमेंट की राजनीति पर चर्चा होती है,  भाजपा के प्रत्याशी अपना रिकार्ड कार्ड जनता के बीच रखते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने कभी भी कांग्रेस नेताओं को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखते नहीं देखा होगा।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो का नया एडिशन आ गया है। चुनाव पर चुनाव बीतते जाते हैं, लेकिन कांग्रेस का मेनिफेस्टो के विषय कभी नहीं बदलते। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा का मेनिफेस्टो विजन डाक्यूमेंट होता है। हम जनता के बीच कहते हैं कि हमने जो कहा वो किया, जो कहेंगे वह करके देंगे। कांग्रेस के लोग बोलते हैं समाज को खंडित करो, उत्तर को दक्षिणी से और पूर्व को पश्चिम से लड़ाओ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब नेरेटिव सैट कर दिया है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। आज भाजपा की सरकार मोदी के इसी मंत्र पर काम कर रही है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के लोग विचारों से मुक्त हो चुके हैं, देश व समाज के हितों के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस कोई भी नारा लगा सकती है, बस किसी भी तरह सत्ता हासिल होनी चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनसंघ ने 1952 में कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसमें दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं हो सकते। पीएम मोदी की इच्छा शक्ति और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ने धारा-370 को धराशाही कर दिया। कांग्रेस ने सदा तुष्टिकरण की राजनीति की, सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को समाप्त करने को लेकर खूब कहा, लेकिन कांग्रेस टस से मस नहीं हुई। बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, सीरिया जैसे देशों में तीन तलाक नहीं है। कांग्रेस ने सेक्यूलर के नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक की प्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया है।
श्री नड्डा ने कहा कि हमारा एजेंडा अंत्योदय है। गरीब कल्याण की योजनाओं से गरीबों का उत्थान किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्र्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री स्मृद्धि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छता योजना इन सभी ने साधारण व्यक्ति को ताकत देने का काम किया।  श्री नड्डा ने कहा कि अमेरिका, जापान, चीन की इकोनॉमी मुसीबत में है, आस्ट्रेलिया व यूरोप मुसीबत में है लेकिन ऐसे वक्त पर भारत की इकोनॉकी ग्रोथ कर रही है। आज दुनिया को उम्मीद है तो भारत से है।
श्री नड्डा ने कहा कि कांगेस में भाई-बहन जिन्होंने कुछ अता ना पता महंगाई का राग अलाप रहे हैं।  श्री नड्डा ने  आंकड़े रखते हुए कहा कि आस्ट्रेलिया का ग्रोथ रेट 1.6 प्रतिशत है, अमेरिका का 2.7 प्रतिशत, कनाड़ा 1.2 प्रतिशत है, फ्रांस 0.7 प्रतिशत है, जर्मनी का 0.2 प्रतिशत है, इंडिया का ग्रोथ रेट 6.8 प्रतिशत है और आगे यह 7 प्रतिशत पर जाएगा। पढ़े लिखों को तो समझा सकता हूं, जो कालेज ही नहीं गए उनको क्या बताएं। 10  साल  पहले भारत 11 वें स्थान पर था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बना है। श्री नड्डा ने भाजपा सरकार की उपलब्धिया और योजनाएं भी सम्मेलन में बताई।


बॉक्स --
उपेक्षित पंचकूला को विकसित पंचकूला बनाया : ज्ञानचंद गुप्ता

बुद्धिजीवी सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग समाज को राह और दिशा दिखाने वाले हैं। पिछले 10 साल के अंदर मैने पंचकूला की सेवा का व्रत लिया था, उस सेवा के व्रत को निभाते हुए उपेक्षित पंचकूला को विकसित पंचकूला बनाने का प्रयास किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि मैने कराए गए 100 विकास कार्यों की लिस्ट जारी की है। आज पचंकूला पूरे हरियाणा का पहला ऐसा जिला है जहां शहर और गांवों में 24 घंटे बिजली आ रही है। 2014 से पहले पंचकूला में 6 से 8 घंटे ही बिजली आती थी। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में पानी की व्यवस्था को ठीक किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा में सदा ही 36 का आंकड़ा रहा है। इसी कारण पंचकूला को नकारा गया। भाजपा सरकार में नेशनल हाइवे बनें, स्कूल आईटीआई बनी। पंचकूला में छह नए संस्कृति पब्लिक स्कूल बनें। पॉलिटिकल कालेज, मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों का निर्माण हुआ। पंचकूला शिक्षा का हब बना है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी परिवर्तन हुए हैं। 100 बेड के अस्पताल को 500 बेड का किया जहां सारी सुविधाएं लोगों को मिल रही है। पूलों  का निर्माण कराया गया। पंचकूला के लोगों की सुविधाओं के लिए अनेकों को काम किए हैं।
---------------------------------------------------------------------------------



एक तरफ घोटालेबाजों की कांग्रेस है, दूसरी तरफ विकास के लिए तत्पर खड़ी भाजपा:  जेपी नड्डा

कलानौर में रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस सरकार में जमकर घोटाले होते थे, किसानों की जमीन हड़प ली जाती थी:  जेपी नड्डा

कांग्रेस ने युवाओं को नौकरी पर्ची और खर्ची पर दी:  जेपी नड्डा

कांग्रेस के लिए हरियाणा एटीएम, यहां से पैसा निकालो, दिल्ली दरबार भेजो: जेपी नड्डा

रैली में कलानौर और रोहतक के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

रोहतक कलानौर में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आशीर्वाद रैली में जमकर कांग्रेस पर वार किए।  रैली में जेपी नड्डा ने कहा कि अगर उजाले का आनंद लेना हो तो अंधेरे की त्रासदी हमेशा याद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंधेरे से मेरा मतलब कांग्रेस से है, कांग्रेस के घोटालों से है। जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तो जमकर घोटाले होते थे। गरीब किसानों की जमीन हड़प ली जाती थी। नौकरी पर्ची और खर्ची पर दी जाती थी। हालात ये थे कि योग्य पढ़ा लिखा युवा बेरोजगारी की लाइन में था और रिश्वत देने वाले नौकरी लग रहे थे। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने जल-थल-नभ सभी जगह घोटाले किए। कांग्रेस ने पनडुब्बी घोटाला किया, कोयला घोटाला किया, हैलीकॉप्टर घोटाला किया। कांग्रेस ने पानी, धरती आकाश आदि कोई जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाले ना किए हों। आज हरियाणा में चुनाव हैं। एक तरफ घोटाले करने वाली कांग्रेस है और दूसरी तरफ विकास के लिए तत्पर खड़ी भाजपा। नड्डा ने कहा कि मैं दावा करता हूं कि हरियाणा की जनता घोटालेबाजों का साथ कभी नहीं देगी।
 जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हरियाणा के हितों से कोई लेना देना नहीं। कांग्रेस के नेताओं के लिए तो हरियाणा एक एटीएम की तरह है, यहां से घोटाला करके पैसे निकालो और दिल्ली दरबार में पहुंचाओ। इसलिए ऐसी कांग्रेस पार्टी से हमेशा सावधान रहना है और इन घोटालेबाजों को सत्ता के आसपास भी नहीं फटकने देना। जेपी नड्डा ने कहा कि आरक्षण पर कांग्रेस की दोगुली नीति है, हरियाणा में आकर भाषण कुछ और देते हैं और अमेरिका में जाकर राहुल गांधी आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। आज मैं मंच के माध्यम से राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा, कांग्रेस इसे कभी खत्म नहीं कर सकती और भाजपा खत्म होने भी नहीं देगी। जेपी नड्डा ने  कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि यहां के लोग डबल इंजन की सरकार देख चुके हैं और हरियाणा के विकास को नॉन स्टॉप रखना चाहते हैं। जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार और दूसरी बार नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। हरियाणा ऐसे ही नॉन स्टॉप चलता रहेगा। जन आशीर्वाद रैली में भाजपा प्रदेशअध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, कलानौर की प्रत्याशी रेणु डाबला, रोहतक प्रत्याशी मनीष ग्रोवर, भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर मनमोहन गोयल, राजकमल सहगल, धर्मवीर, सरीता नारायण और अजय खुंडिया आदि मौजूद रहे।

भाई को भाई से लड़ाना कांग्रेस का धर्म

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली में कहा कि कांग्रेस का मतलब करप्शन, कुशासन और क्रीमिलाइजेशन है। भाई को भाई से लड़वाना, जाति को जाति से लड़वाना और समाज को समाज से लड़वाकर वोट बैंक की राजनीति करना कांग्रेस का धर्म है। ऐसी मानसिकता वाली पार्टी और इनके नेताओं से सावधान रहें। कांग्रेस को सत्ता में रहने का भी कोई हक नहीं है। इस बार भी हरियाणा की जनता विकास के साथ है और 8 अक्टूबर को कांग्रेस को घर बैठाने का काम करेगी।
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा के लोगों से भी झूठे वादे कर रही है। ऐसे ही झूठे वादे कांग्रेस ने हिमाचल और कर्नाटक में भी किए थे। हिमाचल में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने देंगे, लेकिन दो साल बीत गए हैं, अब तक माताएं 1500 रुपये मिलने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश के हालात ऐसे हो गए हैं कि वहां के मुख्यमंत्री और मंत्री 2-2 महीने का वेतन छोड़ रहे हैं, क्योंकि कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं है।

देश और हरियाणा बढ़ रहा  जेपी नड्डा ने कहा कि देश और हरियाणा डबल इंजन की सरकार के कारण खूब बढ़ रहा है। आज देश 70 हजार करोड़ का इलेक्ट्रोनिक एक्सपोर्ट कर रहा है। 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में ही बन रहे हैं। खिलोने बनाने में देश दुनिया में तीसरे नंबर पर है। दवाई के मामले में भारत देश की डिस्पेंसरी बन चुका है। आटोमोबाइल के मामले में भारत जापान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के विकास का बजट चार गुना बढ़ा दिया है। ग्रांट तीन गुना बढ़ा दी है। जल जीवन मिशन में हरियाणा पहले नंबर पर है। इस बार भाजपा की सरकार बनते ही हर महिला को 2100 रुपये महीना दिए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड से अब 10 लाख रुपये तक इलाज होगा। ये भाजपा का संकल्प है कि छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी, युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी देंगे।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.