प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी की घोषणा के आउटरीच कार्यक्रम ‘‘दिल्लीवालों आओ - दिल्ली चलाओ’’ की शुरुआत की।


 मेनिफेस्टो पर जनता के सुझाव डिजिटल और टेलीफोन पर लेने के लिए वेबसाइट dpcc-info  और वाट्सएप नम्बर 8860812345 जारी किया -  नम्बर  पर कॉल करके भी सुझाव दे सकते है।


नई दिल्ली, 7 अक्टूबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज कनॉट प्लेस के पालिका बाजार मेन गेट के पास दिल्ली कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी की घोषणा के आउटरीच कार्यक्रम ‘‘दिल्लीवालां आओ-दिल्ली चलाओ’’ की शुरुआत करते हुए कहा कि हम दिल्ली के आखिरी व्यक्ति के विचारों को लेकर सबकी सहभागिता के साथ दिल्ली के विकास के लिए जो रूपरेखा तैयार करेंगे उसको आपके सहयोग से पूरी तरह निभाऐंगे। हमें दिल्ली के नागरिकों का समर्थन चाहिएकांग्रेस एक बार फिर 15 वर्षों के शीला दीक्षित की सरकार के वर्ल्ड क्लॉस दिल्ली के इतिहास को दोहरा कर दिखाऐगी।


मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैनपूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने मेनिफेस्टो कमेटी की 20 सब-कमेटियों और प्रत्येक विषय पर काम करने वाले कोऑर्डिनेटर सहित मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों की भी घोषणा की। सब कमेटियों में स्वास्थ्यशिक्षा क्षेत्रबिजली और पानीअसंगठित क्षेत्रयुवा एवं खेलमहिला/बाल विकास/वरिष्ठ नागरिकपर्यटन एवं संस्कृतिट्रेड कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीअल्पसंख्यकओ.बी.सी.एस.सी./एस.टी.गांव एवं कृषिसोसायटी/ग्रुप हाउसिंग/आरडब्लूए/भागीदारीअनाधिकृत/पुनर्वास एवं झुग्गी झोपड़ी कॉलोनीपर्यावरण एवं परिवहनभ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी प्रशासनपूर्वांचल और कर्मचारी कल्याण शामिल है।

 
श्री देवेन्द्र यादव ने मैनिफेस्टो पर जनता के सुझाव डिजिटल और टेलीफोन के माध्यम से लेने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटीं की वेबसाइट dpcc-info  और एक फ़ोन नंबर भी लॉंच किया 8860812345 जहां कॉल और Whatsapp के माध्यम से भी दिल्लीवासी अपना सुझाव किसी भी सब कमेटी को सीधा दे सकते हैं। अंत में श्री यादव ने जनता की कुर्सी वाली मेनिफेस्टों वैन को भी दिल्ली की जनता से सुझाव लेने के लिए रवाना किया


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली के लोगों में कांग्रेस प्रति विश्वासवफादारी और प्यार है उसी के साथ हमें लोगों के पास जाना है क्योंकि कांग्रेस भविष्य में क्या और कैसे काम करेगी यह सब अपने हालातों के आधार पर दिल्ली की जनता ही बताएगी और क्या बदलाव करने होंगे इसके लिए भी दिल्ली की जनता ही सुझाव देगी। क्योंकि पिछले 10 सालों में केन्द्र और दिल्ली की सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। श्री देवेन्द्र यादव ने कार्यक्रम के दौरान रखी खाली कुर्सी भी रखीजिस पर कहा कि यह दिल्ली की जनता की कुर्सी है। वहां जनता से कहा कि आप आएइस पर बैठे और दिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा करके दिल्ली कैसे चलेगीयह बताएं।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता के लिए काम करने की बजाय आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनो सरकारों के बीच ड्रामेबाजी टीवीरेडियोसोशल मीडिया या अखबारों में भरपूर देखने को मिलती है। जेल से छूटने के बाद अरविन्द केजरीवाल जनता के बीच जाकर कहते है मैं दिल्ली का बेटा हूँआपकी समस्याओं को सुनने आया हूँसब ठीक कर दूंगा। इनके मंत्रीविधायक जनता की बात तो सुनते है परंतु यही रोना रोते है कि हमें काम नही करने दे रहे। मैं पूछना चाहता हूँ कि दिल्ली की जनता ने आपको चुना हैदिल्ली की समस्याओं के समाधान के लिएभ्रष्टाचार कम करने के लिए। आप आरोप लगाते है कि पड़ौसी राज्यकेन्द्र सरकारदिल्ली के उपराज्यपाल काम नही करने देते। आपकी बहानेबाजी आपको बचा नही सकती। दिल्ली की हालात के लिए सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप पार्टी को इसलिए नही चुना था कि बारिश होने पर 40 से अधिक लोग मरेज्यादा गर्मी हो तो पानी का अकाल पड़ जाएस्लम और मलीन बस्तियों में गंदा पानी आए। सर्दियों से पहले ही प्रदूषण के हालात खतरनाक हो रहे हैगंदगी के कारण यमुना आज रोती दिखाई देती है। प्रदूषण के लिए केन्द्र और पड़ौसी राज्यां को जिम्मेदार तो ठहराते है परंतु पंजाब में पराली जलती हैउससे दिल्ली में प्रदूषण नही होता। सड़कों का हाल यह है कि गडडों का पता नही कि सड़क गड्डे में है या गड्डा सड़क बन गई है। उन्हांने कहा कि आज जनता सवाल पूछती हैपरंतु इनके पास कोई जवाब नही है।  जनता कह रही है कि 10 साल शासन के दिए है अब कोई बहाने बाजी चलने वाली नही है।

 
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि 10 वर्ष पहले भाजपा की सरकार केन्द्र में बनी जिसमें लोगों को लगा कि महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाकर लोगों को राहत देगी। देशवासियों की समस्याओं का समाधान करेगीपरंतु अभी तीसरे शासन काल में अभी तक जनता के हित में कोई काम नही किया है। लगातार लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान को कमजोर करने का काम किया है। गोवामध्य प्रदेशउत्तराखंड जैसे राज्यों में अलोकतांत्रिक तरीके से सरकारों को तोड़ने का काम किया है। उन्हांने कहा कि भाजपा की उम्मीद कि 26 वर्षों बाद उन्हें दिल्ली की सत्ता पर जनता बैठाएगीकभी संभव नही होगा। क्योंकि दिल्ली की जनता कांग्रेस को एकपक्ष मत देने का मन बना चुकी है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि आतिशी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली जनता ने सोचा कि शीला दीक्षित के बाद 15 वर्ष बाद दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री बनी। दिल्ली की महिलाओं को उम्मीद थी कि वो दिल्ली के लिए कुछ करेंगी। परंतु पहले दि नही उन्होंने खाली कुर्सी रखकर लोकतंत्र का मजाक बना दिया। दिल्ली की कानूनी व्यवस्था बिगड़ रही है। आज दिल्ली रेप केपिटल बनकर रह गई हैप्रतिदिन औसतन 5.6 प्रतिशत रेपमहिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हो रहे है। सरकार ने कहा था कि सीसीटीवी कैमरे लगा देंगेमार्शल लगा देंगे। परंतु इन्होंने मार्शलों को ही धोखा दियागैर कानूनी तरीके से पहले उन्हें नौकरी दीफिर उन्हें निकाल दिया जबकि मार्शलों को स्थाई नौकरी देनी चाहिए थी। आम आदमी पार्टी दिल्ली के रख-रखाव में चौतरफा विफल साबित हुई है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता ने तीन बार इन्हें मौका दिया। दिल्ली नगर निगम की सत्ता सौंपी। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों के लिए यह दुख और पीड़ा की बात है कि कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई वर्ल्ड क्लास सिटी को इन्होंने बर्बाद कर दिया। अरविन्द केजरीवाल और उनकी दिल्ली सरकार पिछले 11 वर्षों में पूरी तरह फेल साबित हुई है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.