देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्र सरकार ने पहली ट्विन-ट्यूब अंडरवाटर टनल परियोजना को हरी झंडी दे दी है। यह महत्वाकांक्षी टनल असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच बनाई जाएगी, जिसमें सड़क और रेल दोनों सुविधाएं शामिल होंगी। परियोजना पूरी होने के बाद लोगों का घंटों का सफर कुछ ही मिनटों में सिमट जाएगा और क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। भारत में पहली बार बनने जा रही यह आधुनिक टनल उत्तर-पूर्वी राज्यों के विकास और रणनीतिक मजबूती के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.