टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर की शादी में अनबन की खबरें पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में थीं। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब इन अफवाहों पर खुद अपूर्व ने प्रतिक्रिया दी है।
वैलेंटाइन डे के मौके पर अपूर्व ने दिव्या के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा— “ओए जल्दी आ।” इस पोस्ट को फैंस तलाक की अटकलों पर करारा जवाब मान रहे हैं। पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया और फैंस ने राहत की सांस ली।
हाल ही में दिव्या और अपूर्व की कुछ सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों के रिश्ते में सब ठीक नहीं है। हालांकि, अपूर्व के इस रोमांटिक पोस्ट ने साफ संकेत दे दिया है कि दोनों के बीच सब सामान्य है।
फैंस ने कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ बताया और प्यार भरे इमोजी के साथ शुभकामनाएं दीं। फिलहाल इस पोस्ट के बाद ब्रेकअप या तलाक की खबरों पर विराम लग गया है।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.