भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है, जहां 7000 से अधिक स्टेशन मौजूद हैं। दिल्ली, मुंबई और हावड़ा जैसे बड़े स्टेशनों के नाम तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जिसका नाम सिर्फ दो अक्षरों का है?
ओडिशा में स्थित Ib Railway Station देश का सबसे छोटा नाम वाला रेलवे स्टेशन माना जाता है। इस स्टेशन का नाम केवल “IB” है। दिलचस्प बात यह है कि यह स्टेशन करीब 135 साल पुराना है और ब्रिटिश काल से ही अस्तित्व में है।
आईबी स्टेशन ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में स्थित है। इसका नाम पास से बहने वाली इब नदी के नाम पर रखा गया है। छोटा नाम होने के कारण यह स्टेशन अक्सर लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बन जाता है। कई यात्री जब गूगल मैप या टिकट पर इसका नाम देखते हैं तो चौंक जाते हैं।
दुनिया में भी कुछ देशों जैसे चीन, नार्वे और स्वीडन में छोटे नाम वाले स्टेशन मिलते हैं, लेकिन भारत में “IB” एक अनोखी पहचान रखता है।
यह स्टेशन भले ही नाम में छोटा हो, लेकिन भारतीय रेलवे के इतिहास में इसकी अहम भूमिका रही है। आज भी यहां से नियमित ट्रेनें गुजरती हैं और स्थानीय यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.