बालीवुड एक्टर हेमंत बिरजे, शिवा कुमार व सारिका नंदा को मिला वर्ल्ड ह्यूमन राईटस अवार्डस 2019

मिस इंडिया अर्थ देविका वैद के साथ की टार्जन ने रैंप वॉक आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
नई दिल्ली । बालीवुड, समाजसेवा, फैशन जगत की कई नामी हस्तियों को आलंबन वर्ल्ड ह्यूमन राईटस अवार्डस 2019 से नवाजा गया। दिल्ली के पटेल नगर बटरफ्लाई हॉल में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में टार्जन फिल्म से सुपरहिट रहे अभिनेता हेमंत बिरजे, ये साली आशिकी फेम शिवा कुमार और 60 से ज्यादा टीवी सिरियल व फिल्मो में काम कर चुकी सारिका नंदा को ये अवार्ड दिए गए। इस मौके पर एक फैशन शो का भी आयोजन हुआ जिसमें मिस इंडिया अर्थ देविका वैद व बालीवुड एक्टर हेमंत बिरजे ने शो स्टोपर के रुप में रैंप वॉक की। कार्यक्रम के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि देश भर में अलग अलग फील्डस में बेहतरीन काम कर रही हस्तियों आलंबन वर्ल्ड ह्यूमन राइटस अवार्डस 2019 दिए गए। सम्मानित की गई हस्तियो दिल्ली डार्लिंग्स शो की प्रतियोगी पूजा दुआ, प्रगति नागपाल, सोना शर्मा, समाजसेवी विजय कुमार टाईटलर, अक्षय कुमार, साक्षी कक्कड़, डा. पूनम सयाल, मोहिनी शर्मा, फरखंदा खान फिदा, सौरभ पुरी, रितु सिंधवानी, डा कमलजीत कौर, प्रियंका मक्कड़, बीएसएफ के पूर्व डीआईजी प्रेम चौहान, वरिष्ट पत्रकार आचार्य राम गोपाल शुक्ला, रजनी सिंह, शील भारद्वाज, अनिल अरोड़ा, जयपुर के ललित शर्मा व मॉडल बिदया शुक्ला, समाजसेवी अभिलाषा पटनायक, कोरियोग्राफर तुषिता जैन, सैम आहूजा, नंदा सुडान, सुनीता कैन, गायक अरुण धमीजा, एंडी दहिया, पवन विज, मिस कनाडा मेघा मदान, डा. चंद्रकांता, मेकअप आर्टिस्टस निशा खुराना, एंकर साजन बाल्यान, श्याम सुंदर सोनी, शैलेंद्र सिंघल व कई नामी लोगो को सम्मानित किया गया।

ख़ूबसूरती और मासूमियत का नाम है वृद्धि जैन मिस टीन यूनिवर्स एशिया

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा ।
तमीज़, तहज़ीब, संस्कृति, ज़ुबान, मिठास और ख़ूबसूरती के अंदर हमारा देश पीछे नहीं है और जब ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीतकर आयी तो लोग अचंबित रह गए की भारत की लड़कियों को भी ऐसा मौका और ऐसे ख़िताब मिल सकते है। जब हज़ारों लाखों लोगो में से किसी एक लड़की को चुनकर देश को रिप्रेजेंट करने के लिए भेजा जाता है तो उसके सर पर एक बोझ हो जाता है देश के नाम का और यह बोझ हल्का तब होता है जब उसके सर पर मुकुट सजा कर उसे भेजा जाता है और आज मैं बड़ी ख़ुशी से कह सकता हूँ की मिस टीन यूनिवर्स एशिया 2019 वृद्धि जैन जो एशियन एकडेमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न की छात्रा है ने यह ख़िताब जीतकर न सिर्फ एएएफटी का ही नाम ऊँचा नहीं किया बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है, मैं वृद्धि को तहे दिल से बधाई और आर्शीवाद देता हूँ। वृद्धि जैन ने कहा कि मुझे मारवाह स्टूडियो से काफी कुछ सीखने को मिला और मुझे हर समय यहाँ से स्पोर्ट मिलता रहा है। अगर आपको एक ब्यूटी क्वीन बनना है तो आपको अंदर से खूबसूरत होना पड़ेगा और अगर आप अपनी आइडेंटिटी खो देंगे तो आप अंदर से सुंदर कैसे दिखेंगे, तो जैसे आप है वैसे रहे है और पॉजिटिव रहे और यहाँ अब मेरी एक नयी शुरुआत होती है जहाँ में अपनी एजुकेशन और करियर को नया मोड़ दे सकती हूँ। इस अवसर पर मिस टीन यूनिवर्स के इंचार्ज निखिल आंनद ने कहा की बहुत कम टीचर ऐसे होते है जो अपनी स्टूडेंट की जीत को सेलिब्रेट करते है पर संदीप मारवाह जी ने ऐसा किया, आज जो ये ख़िताब हम जीतकर आये है इसे जीतने में वृद्धि और हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है, ऐसे ख़िताब जीतना इतना आसान नहीं होता जितना लगता है।