JOIN TOADY- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION



 “Our hopes for a more just, safe, and peaceful world can only be achieved when there is universal respect for the inherent dignity and equal rights of all members of the human family.”

JOIN TOADY- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION

FOR, DOCUMENTS, RULES, CONTRIBUTION OR OTHER ENQ. WHATSAPP 7011490810

देश के सभी प्राइवेट हस्पतालों में बने कोविड वार्ड व टेस्टिंग सेंटर : शांडिल्य

 रेमडेसिविर का टिक्का कोरोना मरीजों को मुफ्त में मिलें : वीरेश शांडिल्य 



कालाबाजारी रोकने के लिए टिक्का मुफ्त करें मोदी सरकार,वीरेश शांडिल्य ने भेजा पीएम व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र 


चंडीगढ़ : एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  डॉ.हर्षवर्धन को पत्र भेजा व मांग कि कोरोना मरीजों को लगने वाले रेमडेसिविर व टोक्सिक के टिक्के मुफ्त केंद्र सरकार द्वारा कोरोना मरीजों को सहायता के रूप में दिए जाएँ l शांडिल्य ने कहा क्या केंद्र सरकार कोरोना मरीजों को 3400 का टिक्का नहीं दे सकती l उन्होंने कहा 7 कम्पनियां कोरोना का टिक्का बना रही है फिर इस टिक्के की कालाबाजारी कैसे और क्यों हो रही है व किसके इशारे पर हो रहीं हैं l उन्होंने कहा कालाबजारी रोकने के लिए केंद्र सरकार को तुरंत सभी दवाइयों की दुकानों पर इस टिक्के की सप्लाई बढाने के कम्पनियों को निर्देश देने चाहिए ताकि कालाबजारी बंद हो सकें l शांडिल्य ने कहाँ लोग लाखों रूपए में भी इस टिक्के को खरदीने के लिए तैयार है जिसके कारण कालाबाजारियों को कोरोना काल में भी कमाई का धंधा मिल गया है l शांडिल्य ने कहा नरेंद्र मोदी इस टिक्के को मुफ्त कर कालाबाजारियों का खात्मा करने का कार्य करें l

वीरेश शांडिल्य ने देश की स्थिति भयानक हैं और ऐसी स्थिति में जो लोग कोरोना के टिक्के की कालाबाजारी कर लाखों रूपए कमा रहे वह पाप के भागिदार बन रहे है उन्होंने कहा कोरोना काल में लोगों की सेवा कर अपने पाप धोने का समय हैं यह भगवान द्वारा लोगों की अग्निपरीक्षा ली जा रही है l उन्होंने कहा कोरोना न अमीर देख रहा है न गरीब इसलिए सभी एकजुट होकर इस कोरोना खात्मे के यज्ञ में आहुति डालने का काम करें l एटीएफआई प्रमुख शांडिल्य ने वहीँ देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मांग की देश में लाखों प्राइवेट हस्पताल हैं इन सभी हस्पतालों में कोरोना वार्ड व कोरोना टेस्टिंग सेंटर बनाने के निर्देश दिए जाएँ l उन्होंने कहा इससे लोगों में डर खत्म होगा l शांडिल्य ने वहीँ ऑक्सीजन सिलिंडर का स्टॉक करने वाले लोगों पर भी गुस्सा व्यक्त किया और कहा कि अगर मरीज को सिलिंडर की जरूरत होगी तो क्या बिना डॉक्टर के सिलिंडर लगा सकते हैं इसपर स्टॉक करवाने लोग सोचें तो उन्होंने कहा इसलिए किसी भी चीज का स्टॉक न करें ताकि किसी अन्य मरीज को लाभ मिल सकें और किसी का नुक्सान ना हों l 

कला भारती ने चलो गीत गाएं ओनलाइन कांटेस्ट आयोजित किया


 

नई दिल्ली, 30 अप्रैल को शाम सात बजे कला भारती फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर एक गायन लाइव कार्यक्रम चलो गीत गाएं आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के लिए दो मिनट के मौन  से हुआ।  फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम कोरोना महामारी से लोगों का ध्यान हटाने और नई संगीत की प्रतिभाओं को एक प्लेटफॉर्म देने का अनूठा प्रयास रहा। इस कार्यक्रम में देश भर से गायक एवं गायिकाओं ने भाग लिया जिनमें, दिल्ली एनसीआर के अलावा कोलकाता, मुंबई, जालंधर, बीकानेर, भोपाल, पुणे, हुगली, पश्चिम बंगाल के अलावा तमाम शहरों से प्रतिभागियों ने शिरकत की। बॉलीवुड संगीत निर्देशक तरुण भल्ला के निर्देशन में हुए इस लाइव कार्यक्रम में  तीन पुरुस्कारों में  पहला पुरुस्कार अनुराधा शर्मा को द्वितीय पुरुस्कार के लिए दो नाम संकल्प भल्ला और सुहानी शर्मा चुने गए। तीसरे पुरुस्कार के लिए भी दो नामों की घोषणा की गई जिनमें सुकृति मिगलानी और प्रियंका कंडारा को चुना गया। बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। 

कार्यक्रम का संचालन कला भारती के संस्थापक सुशील भारती ने किया और संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सोनी ने सभी का स्वागत किया और संस्था के उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। 

इस मौके पर बोलते हुए कला भारती फाउंडेशन के संरक्षक प्रिंस मोहन चुघ ने कहा की संस्था बहुत शानदार कार्य कर रही है और इस तरह के कार्यक्रम निरंतर  होते रहें तो कलाकारों को न केवल एक प्लेटफॉर्म मिलेगा बल्कि उनकी प्रतिभा की भी पहचान होगी। साथ ही उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया की वे जल्द ही संस्था को स्थापित करने के लिए कुछ वित्तीय प्रावधानों को जुटाने में भी मदद करेंगे। 

आज के बिगड़ते हालात को देखते हुए कला भारती संस्था ने आगामी 30 मई को एक संगीत का ऑडिशन करने का निश्चय किया है जिसे एक रिमेंबरिंग लीजेंड्स श्रृंखला के अंतर्गत किया जायेगा और 30 मई को आयोजित होने वाला प्रोग्राम प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक राजकपूर को समर्पित होगा। इस ऑडिशन के लिए देश दुनिया से गायक एवं गायिकाओं को आमंत्रित किया जायेगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा और इस मौके पर संस्था के मीडिया एडवाइजर योगराज शर्मा जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

चलो गीत गाएं प्रतियोगिता में जुटेंगे दर्जनों गायक, कला भारती फाउंडेशन का प्रयास


 

नई दिल्ली, 30 अप्रैल को शाम सात बजे कला भारती फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर एक गायन का कार्यक्रम चलो गीत गाएं लाइव होना है। फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम कोरोना महामारी से लोगों का ध्यान हटाने और नई संगीत की प्रतिभाओं को एक प्लेटफॉर्म देने का अनूठा प्रयास है। इस कार्यक्रम में देश भर से गायक एवं गायिकाओं को आमंत्रित किया गया है जिनमें, दिल्ली एनसीआर के अलावा कोलकाता, मुंबई, जालंधर, बीकानेर, भोपाल, रतलाम के अलावा तमाम शहरों से प्रतिभागी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम बॉलीवुड संगीत निर्देशक तरुण भल्ला के निर्देशन में होगा और चुने हुए पहले तीन प्रतिभागियों को पहला, दूसरा और तीसरा पुरुस्कार का प्रमाणपत्र दिया जायेगा। बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। तरुण भल्ला ने बताया की संगीत के यह कार्यक्रम आगे भी रिमेंबरिंग ऑफ लीजेंड्स के नाम से आयोजित होते रहेंगे और देश दुनिया के गायक गायिकाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका होगा। 

कार्यक्रम की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सोनी ने बताया की कला भारती फाउंडेशन का उद्देश्य है समाज के ऐसे कलाकारों को सामने लाना जिन्हें अमूमन इस तरह के मंच नहीं मिल पाते हैं और उनकी प्रतिभा निखर कर सामने नहीं आ पाती। कला भारती के संस्थापक सुशील भारती ने कहा की यह समाज हित में एक अनोखी पहल है और हम पूरी शक्ति के साथ समाज में कला के माध्यम से एक सकारात्मक भावना को जन्म देंगे। संस्था के मीडिया एडवाइजर  योगराज शर्मा ने कहा संस्था के प्रयासों को जनता तक पहुंचना अति आवश्यक है जिससे कला और संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिल सके।


मृतकों की अस्थियों को एकत्रित कर उनका विधिवत विसर्जन करेगी देवोत्थान समिति... अनिल नरेन्द्र।

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।



श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी) के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार श्री अनिल नरेन्द्र ने कोरोना काल के भयावह वातावरण में अपने परिजनों की किसी कारणवश श्री गंगाजी में अस्थि विसर्जन ना करने वालो को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए,सभी अस्थि कलशो के एकत्रीकरण व उनके विधिवत वैदिक रीति से विसर्जन करने की प्रक्रिया के निमित कार्य शुरू करने की घोषणा की है।श्री नरेंद्र ने कहा,कि समिति के महामंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जल्द ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है, कि समिति पिछले 19 वर्षो से पूरे देश ही नही, अपितु विदेशों से करीब 1,42,647(एक लाख बयालीस हजार छह सौ संतालीस)भी उन अस्थि कलशो का संग्रहण कर कनखल स्थित सतीघाट पर प्रतिवर्ष विसर्जन करता आया है,जिनका अपना कोई नहीं होता। महामंत्री विजय शर्मा ने बताया,कि 15 मई 2021 से समिति की विभिन्न युवा टीमें दिल्ली एनसीआर से उन सभी अस्थि कलशो को ससम्मान एकत्रीकरण करेगी, जिन्हें मां गंगा के आंचल में मोक्ष कराकर सदगति प्रदान की जाएगी।पितृपक्ष तक पूरे भारतवर्ष से एकत्रित कर उन्हें 100 किलो दूध की धारा के साथ विसर्जन किया जाएगा।

माइन्डसेट गुरु प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन, मुंबई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया



दिल्ली- वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन WHRO दिल्ली में समाज सेवा और मानवाधिकार के लिए कार्यरत संस्था है। इसी संस्था के मुम्बई क्षेत्र के लिए प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री को वाईस प्रेसिडेंट चुना गया। 


ज्ञात हो प्रो डॉ दिनेश गुप्ता एक मेकैनिकल इंजीनियर है, वे इंजिनीरिंग के साथ साथ सामाजिक, आध्यात्मिक, पत्रकार, साहित्यिक तथा व्यापार जगत में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारी दिनेश  गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगराज शर्मा  तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइसटस ओर्गेनाइजेशन के अधिकारियों को धन्यवाद कहा। आगे भी वह इसी तरह से अपना योगदान ओस समाज और मानवता के उत्थान के लिए देते रहेंगे। मनुष्य को आध्यात्मिक और मानवतावाद को उच्च चेतना पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे- यह भावना उन्होंने व्यक्त की। साथ ही उन्होने मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी इलाको में ओर्गेनाइजेशन की टीम बनाने व संगठन को मजबूत करके कार्य करने का विश्वास दिलाया। उन्होने कहा कि जो लोग संगठन से जुडना चाहते है वो संस्था कि वेबसाईट से या उन्हें या किसी पदाधिकारी को संपर्क कर सकते हैं। ओर्गेनाइजेशन की वटसअप हेल्पलाइन 7011490810 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

इस्लामिक ज़िहाद से मानवता की रक्षा के लिये एकजुट हो सम्पूर्ण विश्व के धर्मगुरु-यति नरसिंहानंद सरस्वती



शिवशक्ति धाम डासना के अधिष्ठाता यति नरसिंहानंद सरस्वती जी महाराज,राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष वीर चक्र विजेता कर्नल टी पी एस त्यागी जी,सुप्रसिद्ध हिंदूवादी चिंतक व लेखक विनोद सर्वोदय,अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना शर्मा,त्यागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी,कारगिल योद्धा बाबा परमेन्द्र आर्य,हिंदू फोर्स के संस्थापक दीपक सिंह तथा कुछ विशिष्ट हिंदूवादी कार्यकर्ताओ ने आज प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।

प्रेस वार्ता में अपने विचार रखते हुए यति नरसिंहानंद सरस्वती जी ने कहा कि अब सम्पूर्ण विश्व के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।पूरी दुनिया में बढ़ती हुई मुस्लिम जनसँख्या ने पूरी दुनिया को विनाश की ओर धकेल दिया है।अब भारत ही नहीं बल्कि यूरोप और अमेरिका तक में कट्टरपंथी जिहादियो का प्रभाव बढ़ रहा है।आधुनिक लोकतंत्र उनकी ताकत बन चुका है और पूरी दुनिया उनके सामने बेबस नजर आ रही है।दुर्भाग्य से भारत इस समय पूरी दुनिया की सबसे कमजोर कड़ी बन चुका है जो इस्लामिक देश बनने के बिल्कुल नजदीक पहुँच चुका है।अब यह बिल्कुल स्पष्ट है की 2029 में भारत का प्रधानमंत्री मुस्लिम बनेगा जिसके बाद भारत की स्थिति पाकिस्तान, बांग्लादेश,अफगानिस्तान,सीरिया, इराक,लेबनान से भी बदतर हो जायेगी।

अपने विपुल संसाधन और जनसँख्या के बूते पर इस्लामिक भारत पूरी दुनिया के लिये सबसे बड़ा खतरा होगा और इस्लाम के जिहादी इसे अपना गढ़ बना कर सम्पूर्ण विश्व को बर्बाद कर देंगे।हम भारतवासी इस्लाम के जिहाद के सबसे बड़े और पुराने शिकार हैं।ये हमारी नैतिक व मानवीय जिम्मेदारी है कि हम सम्पूर्ण विश्व को इस्लामिक जिहाद के खतरों के बारे में बताए और मानवता को बचाने के लिये हर सम्भव बलिदान दे।

उन्होंने बताया की सम्पूर्ण विश्व को इस्लामिक जिहाद के खतरे के बारे में बताने के लिये इसी वर्ष 15,16,17,18 और 19 दिसम्बर को सनातन धर्म की आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार में 5 दिवसीय विश्व धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा जिसमे पूरी दुनिया के धर्मगुरु निमंत्रित किये जायेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि वीर चक्र विजेता कर्नल टी पी एस त्यागी जी इस विश्व धर्म संसद के मुख्य संयोजक होंगे।

कर्नल टी पी एस त्यागी जी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एक सैनिक होने के नाते वो कभी भी उन खतरों को अनदेखा नहीं कर सकते जो राष्ट्र,धर्म और मानवता के लिये चुनौती बनते जा रहे हैं।इस देश का एक दायित्ववान नागरिक होने के नाते ये हम सबका कर्तव्य है कि हम इस देश का इस्लामीकरण न होने दे और न ही इस देश को सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तरह का बर्बाद और आतंकवादी देश बनने दे।

उन्होंने यह भी कहा कि विश्व धर्म संसद का आयोजन एक बहुत बड़ा दायित्व है और इस आयोजन से जुड़कर इसे सफल बनाना अब उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य होगा।यह विश्व धर्म संसद भारत के "विश्व बंधुत्व" के संदेश को सम्पूर्ण विश्व को देने का कार्य करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस समय विश्व को इस्लामिक जिहाद की नहीं बल्कि शांति की जरूरत है।यह बात सबको समझाने की जिम्मेदारी हमारी है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री विनोद सर्वोदय जी ने कहा की जैसे जैसे भारत में मुस्लिम जनसंख्या बढ़ती जा रही है,वैसे वैसे भारत के हिन्दू आत्मरक्षा के मूल अधिकार से वंचित होते जा रहे हैं। आज स्थिति ये है की यदि को मुसलमान किसी हिन्दू के घर पर डकैती डालने जाता है और हिंदू उसका ठीक प्रकार से प्रतिरोध करता है तो पुलिस हिंदू को ही दोषी मानकर उसे जेल भेज देती है।ये वर्तमान में इस्लाम के जिहादियों की ताकत है,जो इस समय पूरी दुनिया को बताना ही पड़ेगा क्योंकि जो आज यहां हो रहा है, कल वो पूरी दुनिया में होगा।पूरी दुनिया को इस खतरे के बारे में सचेत करना ही विश्व धर्म संसद का लक्ष्य है।

प्रेस वार्ता में त्यागी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी,बाबा परमेन्द्र आर्य,अनिल यादव और चौधरी रामनारायण सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।