झांसी की दलित बस्तियों में की समाज सेवा


 

कोविड 19 महामारी से बचाव एवं कोरोना की तीसरी लहर से बचने के ही नही उनके होने वाले लक्षणों के लिए जनमानस में जनजागरूकता अभियान के तहत कोरोना योद्धाओं द्वारा भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर महानगर में कांग्रेस  सहित विभिन्न समाज सेवी संगठन की कई टीमों ने दलित बस्तियों में  की समाज सेवा

झांसी :शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के निर्देशानुसार महानगर में राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कोरोना काल  को देखते हुए 5-5  सदस्यों की टीम में जिला चिकित्सालय पर हैदर अली ,मनीष रायकवार बिजौली मलिन बस्ती पर अरविंद बबलू सभासद एवं युवराज सिंह एवं प्रभा पाल, गुदरी में राकेश अमरया, गिरजा शंकर राय  ने विभिन्न जगह भोजन मास्क एवं शल्पाहार का वितरण किया एवं लोगों को कोरोना वायरस की तीसरी लहर के प्रति सावधान किया! एवं शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भी राजीव गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया!


भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राजीव गांधी  के समय में देश कई संकटों से गुजरा और उन्होंने दृढ़ता पूर्वक देश को संभाल लिया कांग्रेश शासनकाल में पोलियो जैसी महामारी को अभियान चलाकर करोड़ों लोगों एक ही दिन में को दवा पिलाकर देश को पोलियो मुक्त किया और आज देश में कोरोना वैक्सीन के लिए आम जनमानस परेशान है लेकिन उसे वैक्सीन नहीं मिल पा रही!

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनो के बुन्देलखण्ड के  ज़ोन प्रमुख  गिरजाशंकर राय पौत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं बुन्देलखण्ड जोन के अध्यक्ष  ने कहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी ने इस देश को 21वीं सदी में सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से पहुंचाया वहीं दूसरी तरफ आज  सरकार के कुशासन की वजह से देश आगे जाने की बजाए पीछे की ओर चल दिया और कोरोना बीमारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन जीवन रक्षक दवाइयां इंजेक्शन आदि  अभाव के कारण इंसान तड़प- तड़प कर अकाल मौत का शिकार हुए  यहां तक की अस्पताल में ना तो लोगों को बेड मिले और न ही मरने के बाद श्मशान में जलाने के लिए जगह लोगों का सड़कों पर दाह संस्कार तक हुआ!



अनिल  रिछारिया एवं अफसर खान ने भी विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की


गोष्ठी का संचालन गिरजा शंकर राय एवं आभार पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने किया!

मनप्रीत सिंह बावा को मिला इंटरनेशनल करोना योद्धा अवार्डस 2021

 


करोना के इस संकट काल में हमारे करोना योद्धा सेवा में जुटे है। डाक्टर, पुलिस, निगम, स्वास्थ्य कर्मी, पत्रकार, सोशल वर्कर्स सब अपने स्तर पर सेवा मे लगे है। ऐसे हो करोना काल में समर्पित सेवकों को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन सम्मानित कर रही है। पश्चिमी दिल्ली से वरिष्ठ सोशल एक्टिविस्ट मनप्रीत सिंह बावा जी को इस करोना काल में बेहतरीन कार्य और सोशल एक्टिविटीज के लिए वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन की तरफ से सम्मानित किया गया है। मनप्रीत जी का सिख चुनाव को निष्पक्ष करवाने में विशेष योगदान रहा और करोना काल में जरुरत मंदो की सेवा कार्य में सबसे आगे है। वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन, इंडिया के चेयरमैन योगराज शर्मा ने इस सम्मान की घोषणा करते हुए उनहें ओर्गेनाइजेशन में महतवपूर्ण जिम्मेदारी देने का एलान भी किया है।

महाजन सभा ने फेस शील्ड उपलब्ध कराए

 


करोना के इस संकटकाल में सबसे ज्यादा जरुरत है स्वास्थ्य सेवाओ में बढोतरी किए जाने की। सरकार अपने स्तर पर कोशिशे करती ही है। साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी इसमें बढ चढ कर हिस्सा ले रही है। अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे पर दिल्ली प्रदेश महाजन सभा ने डीडीयू हॉस्पिटल के वैक्सिनेशन नर्सिंग स्टाफ व सिविल डिफेंस के वार्केरो के लिए फेस शील्ड उपलब्ध कराएं जिसकी सराहना श्री राजेंद्र मीना जी (एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) & सतिंदर पूरी (चीफ वार्डन) जी ने की। दिल्ली प्रदेश महाजन सभा सभी सदस्यों का धन्यवाद करती है।

JOIN- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION



 “Freedom means the supremacy of human rights everywhere. Our support goes to those who struggle to gain those rights or keep them. Our strength is our unity of purpose. To that high concept there can be no end save victory.”

JOIN- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION

WHATSAPP 7011490810

करोना प्रबंधन में फेल रही है केंद्र व दिल्ली सरकार इस्तीफा दें

 


जयकिशन ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

 

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकिशन ने आज जारी एक बयान मे देश मे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए कहा कि करोना प्रबंधन में जिस तरह से केंद्र व दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसलिए पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। जयकिशन ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार तुरत दो दिन के अंदर सर्वदलिय बैठक बुलाएं और देश को पूरी जानकारी दें कि करोना के प्रबंधन में वो कैसे विफल रही है। जयकिशन ने कहा कि आज न्यायपालिका सरकार चला रही है। नेता को केवल अखबारी और वटसअप सोशल मीडिया की बयानबाजी कर रहे है। चंद अधिकारियों, न्यायपालिका, मीडिया की सक्रियता से देश बचा हुआ है।

जयकिशन ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए एक अखबार द्वारा जारी उस खबर का जवाब देने के लिए कहा जिसमें खुलासा हुआ है कि जब देश मे करोना से लोग मर रहे है ऐसे मे पिछले तीन महीने मे 93 देशों को वैक्सीन क्यो बेची गई। साथ ही उन्होने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी करोना के मामले में लापरवाह बताते हुए कहा कि वो राधा स्वामी और गुरुद्वारा रकाबगंज के कोविड सेंटर का तो दौरा करते है, लेकिन दिल्ली के उन सरकार अस्तपालों और कोविड सेंटरों का दौरा क्यो नहीं करते जहां सैंकड़ो मरीज रोजाना मर रहे है। दवा, गैस से लेकर उपकरणों तक की कालाबाजारी हो रही है। ऐसे लोगो पर क्या एक्शन किया सरकार ने।

आज फिर पेट्रोल, डीजल के दाम बढाए जाने की निंदा करते हुए श्री जयकिशन ने कहा केंद्र और दिल्ली सरकार आम आदमी का गला घोंटने पर उतारु है। उन्होने सीएम केजरीवाल से जवाब मांगा है कि वैक्सीन प्लांट के नाम पर हजारों करोड़ रुपये कहां खर्च किए। क्या केवल अपनी छह साल की तरक्की के विज्ञापनों में खर्च के लिए उनके पास पैसा है। सरकारी कर्मचारियों को जो सेलरी तक नहीं मिल रही है। उसका क्या किया सरकार ने।

श्री जयकिशन ने कहा कि इस समय निचले तबके के लोगो की मदद करना सबसे जरुरी है। ओटो, टेक्सी, ई रिक्शा चलाने वाले, दिहाडी मजदूरी करने वालो को दस दस हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार करें। इसके अलावा बिजली पानी मुफ्त करने के साथ बच्चो की स्कूल फीस भी सरकार जमा करवाएं। ईडब्लूएस कोटे का जो प्राइवेट स्कूलों का पैसा सरकार ने रोक रखा है वो तुरंत जारी किया जाए ताकि स्कूल ओनलाइन पढाई समेत सभी सुविधाएं जारी रख सकें। उन्होने कहा कि आज सरकारों के पास कोई वित्तिय संकट नही है। उनको जीएसटी, पेट्रोल डीजल का कमीशन समेत आय के सभी साधन काम कर रहे है। ऐसे में जनता को मदद करना सरकार का दायित्व है, जो सरकारें पूरा नहीं कर पा रही हैं। इसलिए उन्होने देश मे राष्ट्पति शासन लगाने की मांग की है।