प्रदेश भाजपा ने आयोजित किया ‘दीपावली मंगल मिलन’
दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने 1984 में हुए सिख नरसंहार के शहीदों को समर्पित होकर निकाला कैंडल मार्च
सभी पीड़ितों के लिए पुर्नवास तथा मुआवज़े को सुनिश्चित बनाएंगे: हरमीत सिंह कालका
नई दिल्ली, 1 नवंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज 1984 में हुए सिख नरसंहार के शहीदों को समर्पित होकर कैंडल मार्च निकाला तथा ऐलान किया कि जब तक कत्लेआम के सभी दोषियों को सजा नहीं मिलती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
यह कैंडल मार्च गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से शुरू हुआ जो ‘सच की दीवार’ पर जा कर समाप्त हुआ। रोष मार्च की अगुवाई कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा ने की। इस मौके पर कमेटी के महासचिव स. हरमीत सिंह कालका भी मौजूद रहे।
इस दौरान बातचीत करते हुए स. सिरसा ने कहा कि 1984 का नरसंहार ऐसी घटना है जिसे रहती दुनिया तक सिख कौम कभी भुला नहीं सकती। कांग्रेस पार्टी ने पिछले 37 वर्षों के दौरान सिख कत्लेआम के मुख्य दोषियों का बचाव किया है तथा सिख कौम ने हमेशा उन दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए संघर्ष किया है। इस संघर्ष का नतीजा यह है कि आज सज्जन कुमार जेल में उम्र कैद काट रहा है जबकि जगदीश टाइटलर केस का सामना कर रहा है और कमलनाथ के खिलाफ केस पुनः खोला जा रहा है। जब तक सभी दोषियों को सज़ा नहीं मिल जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी ने इस नरसंहार के दौरान गांधी परिवार के कहने पर सिखों का कत्लेआम किया था जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई हमनें पिछले 10 वर्षों में नये सिरे से लड़ी है।
मौके पर संबोधित करते हुए स. हरमीत सिंह कालका ने कहा कि दिल्ली कमेटी 1984 के सिख कत्लेआम के सभी पीड़ितों के पुर्नवास तथा मुआवज़े को सुनिश्चित बनाएगी। हम पहले दिन से कत्लेआम के पीड़ितों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं और जब तक इन्साफ नहीं मिल जाता संघर्ष करते रहेंगे।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने ‘5000 लाशों पर सरकार चुप्प क्यों’, ‘सिखों के कातिल जगदीश टाइटलर को गिरफ्तार करो’ आदि नारे लिखे हुए थे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज “दलित पुत्र सम्मान“ का आयोजन किया गया ।
नई दिल्ली 1 नवम्बर 2021- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज दलित वर्गों के प्रमूख प्रतिनिधियों के सम्मान में राजीव भवन में दलित भोज का आयोजन किया गया । इस अवसर पर दलित समाज की सेवा में अपना उत्कृष्ठ योगदान देने के लिए “दलित पुत्र सम्मान” दिया गया तथा शाल व पगड़ी से सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री शक्ति सिंह गोहिल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार सभी उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक श्री चरन सिंह कंडेरा, श्री वीर सिंह ढिंगान और श्री अमरीश सिंह गौतम इस मौके पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री जयकिशन जी ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों दलित समाज के प्रतिनिधि व भारी संख्या में यूनियनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
श्री शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मोदी की केन्द्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दलितों के अधिकारों का हनन किया हैं। लोकतंत्र की हत्या की है और झूठ और लूट की दीवार खड़ी कर दी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और बाबा साहेब ने दलितों को बराबरी का अधिकार दिया था।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में दलितों को उनके अधिकार दिए, हितों की रक्षा की और उनके उत्थान व उनके भविष्य को संवारने के लिए उन्हे सिर उठाकर जीने के लिए हमेशा उनका साथ दिया।
श्री जयकिशन ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली की अरविन्द सरकारों के शासनकाल में दलित महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ बलात्कार की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। इन दोनों सरकारों ने दलितों पर हुए अत्याचार की सजा देने के मामलों में कोई रूचि नही दिखाई हैं। कांग्रेस द्वारा दलितों को दिए अधिकारों को तहस नहस कर दिया उनके अधिकारों को छीन लिया गया है। श्री जय किशन ने दलित समाज के लोगों से अपील की कि वे इन सरकारों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के प्लेटफार्म पर आकर इनका मुकाबला करें। उन्होंने दलित समाज को भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस आंदोलन करेगी और सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी सड़को पर आकर आपके कंधे से कंधा मिलाकर इन सरकारों से लोहा लेंगे। उन्होने सभी सम्मानित लोगों को अपनी शुभकामनाऐं दी व कार्यक्रम में भाग लेने वाले दलित समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
बच्चों में खुशियां बिखेरती, डॉ. गुनीता सिंह डायरेक्टर डेंटेम द्वारा आयोजित दिवाली स्पेशल ग्रेटीट्यूड सीरीज़
दीवाली उम्मीदों का प्रतीक है, यह त्योहार घर में खुशियां लेकर आता है। लेकिन इस दीवाली, खुशियों का पैमाना वो नहीं है जो महामारी से पहले था। पहले जैसी बहुत सी चीज़ें आज हमारे बीच नहीं हैं, महामारी में हम बहुत से लोगों को खो चुके हैं। तो इस त्योहार को खास एवं खुशियों से भरपूर बनाने के लिए डाॅ गुनीता सिंह, बीडीएस, एमडी डेंटल लेज़र्स, डायरेक्टर, डेंटेम एवं एसोसिएट कन्सलटेन्ट सर गंगा राम अस्पताल ने इस दीवाली एक खास ग्रेटीट्यूड सीरीज़ की योजना बनाई है। नई दिल्ली के वसंत विहार के पास कुली कैंप से शुरू हुआ और आज चौथे दिन नेहरू कैंप में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लगभग 80 बच्चों ने फिर से ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। और अब कल पुरस्कार वितरण होगा।
‘खुशी बांटने से खुशी बढ़ती है’ इसी सोच के साथ डाॅ गुनीता सिंह ने अपनी टीम एवं दोस्तों के साथ मिलकर दीवाली से 7 दिन पहले इस सीरीज़ की शुरूआत की। इसके तहत शुक्रवार को बच्चों के लिए पहली चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके बाद पुरस्कार भी दिए गए। पहले दो दिन के कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नाश्ता भी दिया गया, साथ ही कैम्प में मौजूद सभी बच्चों को पार्टीसिपेशन सर्टिफिकेट एवं दीवाली के उपहार भी दिए गए।
इस अवसर पर 9 विजेताओं को विशेष उपहार भी दिए जाएंगे। सीरीज़ के बारे में बात करते हुए डाॅ गुनीता ने कहा, ‘‘मैं अपने आस-पास मौजूद हर व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाना चाहती हूं, खासतौर पर ज़रूरतमंद बच्चों में खुशियां बांटना चाहती हूं। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं ऐसा किस तरह करूं। तभी मेरी दोस्त प्रियंका सिंह ने मुझे इसके लिए रास्ता दिखाया। वे वसंत विहार से ही है और वंचित समुदायों के बच्चों के लिए काम करती हैं। इस दीवाली हमने वास्तव में इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनमें खुशियां बिखेरने की यह छोटी सी पहल की है। 30 अक्टूबर को हमने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र भी दिए। हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान देखकर मेरा दिन बन गया। मैं बेहद संतुष्ट और खुश महसूस कर रही हूं।”
Kabir Khan, Mini Mathur, Kubra Sait, Jim Sarbh and other celebrities at ETERNALS red carpet premiere!!
Marvel Studios presents Diwali entertainer “Eternals,” the 25th movie in the Marvel Cinematic Universe and an all-new adventure introducing 10 Super Heroes never seen before on screen, releasing this Diwali 5th November in 6 languages - English, Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam.
A special red carpet premiere was held which was attended by many B-Town favorites such Kabir Khan, Mini Mathur, Jim Sarbh, Kubra Sait, Vijay Verma and many more!
Everyone present was seen absolutely raving about the film!
“Eternals” follows a group of heroes from beyond the stars who had protected the Earth since the dawn of man. When monstrous creatures called the Deviants, long thought lost to history, mysteriously return, the Eternals are forced to reunite in order to defend humanity once again. Marvel Studios’ “Eternals” stars Gemma Chan, Richard Madden, Kumail Nanjiani, Lia McHugh, Brian Tyree Henry, Lauren Ridloff, Barry Keoghan, Don Lee with Kit Harington, with Salma Hayek and Academy Award–winner Angelina Jolie.
The film is produced by Kevin Feige and Nate Moore, and directed by Chloé Zhao, who won this year’s best director Academy Award for “Nomadland.
”
शाहदरा विधानसभा में हुआ भाजपा की झुग्गी सम्मान यात्रा का भव्य स्वागत




