Switzerland embassy wrote back to WHRO

As we all know our World Human Right Organization is working at International Pace for the exchange of human rights activities. During our work we are delighted to get reply from Switzerland embassy from India where they appreciated our work and showed their interest in tend to work with our organization. Anyone around the world who wants to be the part of our organization is most welcome to join the same. Send your profile details. For fees or any other enquiry, contact us on whatsapp : +91-7011490810. Website: www.whrotrust.com HumanRights.Pro Human Rights Campaign Human Rights Commission World Human Rights Organization (WHRO) #humanrights #HumanRightsViolations #HumanRightsChallenge #HumanRightsCommission #humanrightsactivist #HumanRightsDay

हरियाणा के मुख्यमंत्री को मिला कोविड-19 कमिटमेंट अवॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा यह मेरा सम्मान नहीं सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान चंडीगढ़, 16 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को एशिया वन मैगज़ीन ने कोविड-19 कमिटमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद प्रदेश की अर्थव्यवस्था के पुनरूद्धार और समाज के सामूहिक कल्याण में योगदान के लिए मिला। मुख्यमंत्री ने यह सम्मान लेते हुए कहा कि यह उनका सम्मान नहीं बल्कि प्रदेश के सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान है। यह सम्मान एशिया वन मैग्जीन की टीम द्वारा चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से एशिया वन मैग्जीन व अन्य अवार्ड विजेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के उन सभी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान है, जिन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह न करते हुए दिन-रात मरीजों की सेवा की और लोगों को महामारी के प्रति जागरूक किया। लॉकडाउन के बावजूद नहीं रूकी सेवा भावना मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद लोगों की सेवा भावना नहीं रूकी। उन्होंने घर-घर जाकर दैनिक आवश्यकताओं की चीजों और दवाइयां पहुंचाने का काम किया। लोगों ने घर से दूर फंसे जरुरतमंदों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की। इस दौरान सरकार ने भी जिम्मेदारी पूर्वक लोगों की सहायता की। मैं कोरोना वॉरियर्स का कृतज्ञ - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं सभी कोरोना वॉरियर्स का कृतज्ञ हूं। उन्हीं की बदौलत हम प्रदेश में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण करने में सफल रहे। मैं ऐसे मानव सेवकों का अभिनंदन करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मुख्यमंत्री ने मैग्जीन की टीम का भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव श्री अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य मौजूद रहे।

पंजाबी गायक अली ब्रदर्स, कश्मीरी कलाकार, उमर नज़ीर ने 15वें सांस्कृतिक कार्यक्रम "रोशन" में आर्यन्स ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

मोहाली 17 मार्च । श्री। मुख्य अतिथि पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल थे। आर्यन्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ अंशु कटारिया ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता की और आर्यन्स ग्रुप के सैकड़ों छात्र और पूर्व छात्र जिनमें लॉ, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, नर्सिंग, बी.एड. समारोह में कृषि, पैरामेडिकल, पॉलिटेक्निक ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। आर्यों के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्व आदि राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रदर्शन से पूरी भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। अली ब्रदर्स ने "सामन", "तेरी उम्मीद", "रश्के कमर", "दम गुटकू", "हल्का हलका सुरूर" आदि पर अपने लाइव प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नज़ीर ने "रिंडा हो", "दिलबरो" पर प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ", "हा शेर सावरो", "रोशाय", "चानी बापथ" आदि कलाकारों को भी संगीत उद्योग में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री। राकेश अग्रवाल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि आर्यन्स ग्रुप में पूरे भारत के छात्र हैं जो विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रहे हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से अपनी-अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के अलावा पाठ्येतर गतिविधियां भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। वे छात्रों के समग्र विकास में मदद करते हैं। विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों को दिखाते हुए, रोहित और समूह द्वारा भांगड़ा प्रस्तुत किया गया, जबकि खुशी और समूह ने झूमर, मीराज़ हुसैन और समूह ने बॉलीवुड नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए प्रेरित किया। मनप्रीत और ग्रुप ने लुडी पर परफॉर्म करते हुए अपने-अपने तरीके से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो. रोशन लाल कटारिया, श्रीमती रजनी कटारिया (संस्थापक), डॉ. परवीन कटारिया, महानिदेशक; प्रो. बीएस सिद्धू, निदेशक, आर्यन्स ग्रुप; डॉ. जेके सैनी, निदेशक, आर्यन्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग; डॉ गरिमा ठाकुर, उप निदेशक, आर्यन्स ग्रुप; श्रीमती कुसुम सूद, डीन, शिक्षाविद; श्रीमती मनप्रीत मान, डीन छात्रवृत्ति विभाग; श्री मनु कटारिया, मुख्य वित्त अधिकारी; इस अवसर पर श्री नवदीप गिरधर, संपर्क अधिकारी आदि भी उपस्थित थे। मीडिया समन्वयक

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुका है।

चंडीगढ़, 17 मार्च राशन के डिपो पर पहुंचने वाले नमक में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश में गरीबों को हल्की क्वालिटी और पत्थर-कंकड़ वाला मिलावटी नमक दिया जा रहा है। सरकार नहीं चाहती कि गरीब व्यक्ति आराम से नमक-रोटी भी खा सकें। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि राशन डिपो के गेहूं, चीनी व सरसों के तेल में भ्रष्टाचार के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। वहीं अब नमक में भी भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। महंगाई की मार से लोगों की थाली से सब्जी व दाल गायब हो चुकी हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले आज भी हजारों परिवार ऐसे हैं, जो नमक-मिर्च के साथ रोटी खाने को मजबूर हैं। यही लोग राशन डिपो से नमक लेते हैं, लेकिन सरकार को न इनका पेट भरने की परवाह है और न ही इनके स्वास्थ्य का कोई ध्यान है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के प्रदेश में करीब 11 लाख राशन कार्ड हैं। प्रत्येक राशन कार्ड पर एक किलोग्राम प्रति माह के हिसाब से इनके लिए 11 मीट्रिक टन नमक आता है, जिसे 5 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचेे जाने का प्रावधान है। लेकिन, इस नमक में भी ऊपर तक सांठगांठ करते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसलिए ही हर महीने अलग-अलग ब्रांड का नमक राशन डिपो पर सप्लाई होता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि इससे पहले खराब क्वालिटी का गेहूं, निम्न स्तरीय चीनी, एक्सपायर हो चुका सरसों का तेल भी राशन डिपो पर पहुंचता रहा है। इतने मामले सामने आने के बाद एक बार भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नमक के बिना कोई भी सब्जी, दाल या चटनी भी नहीं बन सकती। नमक ही किरकिरा होगा तो फिर इसका प्रयोग भी नहीं किया जा सकता। राशन डिपो से नमक खराब मिलने के बाद लोगों को मजबूरी में बाजार से भी नमक खरीदना पड़ रहा है। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि अभी तक नौकरियों की बोली लगाने, रजिस्ट्री घोटाले, शराब घोटाला, पीडब्ल्यूडी के निर्माण घोटाले, नगर निगमों के सफाई घोटाले, चावल घोटाला, अनाज घोटाला आदि में भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बनाने के बाद अब गरीबों को दिए जाने वाले नमक में भी भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। गरीबों का पेट भरने की बजाए इस नमक के जरिए अपनी जेबों में नोट भरे जा रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने होली मिलन पर दी सभी को बधाई

होली को सभी लोग श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं-आदेश गुप्ता नई दिल्ली, 16 मार्च। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आपस में एक-दूसरे को गुलाल लगाया एवं रंगों की होली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सभी को बधाई एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस त्योंहार को भारत के सभी लोग प्रेम पूर्वक मनाते हैं। जैसे भारत में सभी जाति एक साथ सौहार्द पूर्ण तरीके से रहते हैं, वैसे ही होली में सभी रंगों का एक होना इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है। उन्होंने मीडियाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में बिना किसी भेद भाव किए सभी लोग आपस में मिल-जुल कर मस्ती के इस त्योंहार को आनंदपूर्वक मनाते हैं। इसलिए आप सभी होली को श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। होली समारोह में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, श्री हर्ष मल्होत्रा एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह सहित प्रदेश के उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारी सहित जिला के भी पदाधिकारी उपस्थित थे।

जनप्रिय छवि और घर-घर तक पहुंच है सुमित प्रकाश की

योगराज शर्मा नई दिल्ली। शालीमार बाग विधानसभा के वार्ड 64एन यानि पीतमपुरा इलाके में इन दिनो घर घर पहुंच कर कोई व्यक्ति जनसंपर्क में लगा है तो वो हैं सुमित प्रकाश। रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन हों या फिर मार्केट्स के व्यापार मंडल, गली कूचे से लेकर कोठियों तक की एक एक समस्या को लेकर संघर्ष करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुमित प्रकाश की कार्यशैली को आज की दिल्ली अखबार ने नजदीक से देखा और परखा। बुजुर्गों के बीच घंटो बैठकर राजनीति और समाज की चर्चा और उनकी समस्याएं सुनना हो या फिर बच्चो के बीच पार्क मे जाकर बात करना। गली गली घूम कर महिलाओ का अभिवादन सतकार करके उनकी परेशानियां पूछना और उनको दूर करने मे जुट जाना सुमित प्रकाश की आदत में शुमार है। विधायक वंदना कुमारी की टीम के सबसे अनुशासित व कर्मठ सदस्य रहे सुमित प्रकाश सामाजिक गतिविधियों में बढचढ कर भाग लेते है। भले ही शिव बारात निकालने जैसे धार्मिक कार्य हो या फिर व्रत त्यौहारों पर भंडारे का आयोजन कर भाईचारा बढाने का प्रयास। इलाके से लेकर पूरी दिल्ली की समस्याओं के लिए चिंतित सुमित प्रकाश कहते है, कि जिस स्वच्छता के नाम पर भाजपा सीना तान कर अफनी तारीफें नही करती थकती, उसी भाजपा की एमसीडी में सरकार ने 15 साल मे एक भी सेनिट्रि लेंडफिल नहीं बनवाया। कूड़े का निपटान नहीं, इलाके में पार्क नहीं, हर बरसात में गलियो नालियों में पानी भर जाना, एमसीडी स्कूलों की दुर्दशा, जैसी समस्याएं साफ बताती है कि जनता अब भाजपा से परेशान होचुकी है। सुमित प्रकाश कहते हैं कि इस बार दिल्ली नगर निगम में 272 में से सभी सीटें एकतरफा आम आदमी पार्टी को मिलेंगी, ये जनता मन बना चुकी है।

होर्डिंग्स्-पोस्टरों से गंदी कर दी दिल्ली, एमसीडी और पुलिस ने आंखे मूंदी - हेडिंग

सड़को-गलियों में जनसंपर्क के लिए कर रहे है ध्वनि प्रदूषण- न्यूज के बीच मे स्लग नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव आने वाले है । हालांकि न तो चुनाव आयोग ने कोई तारीख तय की है और न ही पार्टियों ने प्रत्याशी तय किए हैं। लेकिन टिकट के दावेदारों में से हर किसी ने अपने इलाके में पोस्टर होर्डिंग्स आदि लगाकर पूरी दिल्ली को गंदा कर दिया है। न ध्वनि प्रदूषण की चिंता है न लोगो की परेशानियों की फिक्र। दावेदार नेताओ ने अपने नाम के होर्डिंगस लगाकर रिक्शा और आटो को पूरे इलाके मे दौडाना शुरु कर दिया है। सबसे ज्यादा खराब हालत कहे तो रोहिणी और बवाना जिलो की होगी। किराडी विधानसभा का हाल तो और भी बेहाल है। रोहिणी के नेता भी कुछ पीछे नहीं। जिसकी जितनी हैसियत, उतने ही बडे होर्डिंग्स लगाकर लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरु कर दिया। रोहिणी मे मनीष चौधरी नाम के एक नेता ने तो अवंतिका बस स्टेंड चौराहे को बाप की बपौती समझ लिया है। महीनो से इन साहब के होर्डिंग्स लगे है, लेकिन मजाल है कि एमसीडी का कोई अधिकारी उनके होर्डिंगस उतारने की हिमाकत कर ले। ऐसे ही विजय विहार वार्ड 26एन में छुटभैये नेताओ नेताओं ने अपनी बीवियों के नाम के पोस्टरो से दिवारें गंदी कर दी है। आप पार्टी के तीन नेताओं ने तो लाखों बहा दिए पोस्टरों की राजनीति में लेकिन टिकट मिलेगी या नहीं, कन्फर्म नहीं। रोहिणी सेक्टर 16 आप नेता प्रदीप मित्तल भी ऐसे पोस्टर नेताओं में अगली लाइन में रहते हैं। पूरे इलाके में ध्वनि प्रदूषण फैलाते इनके बैट्री रिक्शा प्रचार करते रहते है, लेकिन कोई रोकने वाला नही। दो ही काम है इनके एक विधायक की जी हजूरी दूसरी सड़को पर पोस्टरो की भरमार। सीट लेडीज हो गई तो बीवी का नाम आगे करके पोस्टर होर्डिंगस बदल दिये हैं। कमोबेश ऐसी ही पूरी ही बाहरी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली की हालत हो गई है। लोग परेशान हो गऐ। नियम तो ये है कि ऐसे दिल्ली को गंदा करके पोस्टर होर्डिंगस लगाने वालो पर बाकायदा एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जवाब दें रोहिणी की पुलिस और एमसीडी कि कितने लोगो पर पिछले छह महीनो पर एफआईआर दर्ज करवाई है। हकीकत तो ये है कि न तो पुलिस के अधिकारियों को ही कुछ चिंता है और न ही एमसीडी के लोगो को फिक्र। ऐसे में कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन नेताओं की खबर कौन लेगा। रोहिणी जोन एमसीडी के डिप्टी कमीशनर सतनाम सिंह से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होने बताया कि लगातार नगर निगम इस बारे में स्पेशल ड्राइव चलाता है, और अब जिन जगहों पर इस खबर में बताया गया है, वहां भी विशेष कार्यवाही की जाएगी। इन होर्डिंग्स पोस्टर पर कार्यवाही करने वाले रोहिणी जोन के एओ ललित गुप्ता से इस विषय मे जब पूछा गया तो उन्होने कहा कि नेता रोजाना पोस्टर होर्डिंग्स लगाते है, हम लगातार उन्हें उतारते रहते है। लेकिन जब अवंतिका चौक पर महीनो से लगे मनीष चौधरी व अन्य नेताओं के होर्डिंग्स पर पूछा गया तो उनका जवाब था कि वो तो डीसी साहब ही बताएंगे। वो भी इलाके का दौरा करते रहते हैं। वही मीडिया के लिए जवाबदेह हैं। अब इन साहब से कोई ये पूछे कि पिक एंड चूज करके जो होर्डिंग्स छोडने का काम वो और उनकी टीम करती है, उस उनकी जेब तो भर सकती है, लेकिन क्या जमीर भी गंवारा करता है। जिस दिल्ली को साफ रखने की जिम्मेदारी का वो वेतन पाते है, उसे कितनी इमानदारी से वो निभाते है, जनता सब जानती है। चित्र में लगा अवंतिका चौक का होर्डिग बता रहा है कि नेताजी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे है और फरवरी खत्म हो चुका है, लिहाजा एक महीने से ज्यादा तो ये होर्डिंग लगा ही हुआ है।