BETI BACHAO BETI PADHAO | SAVE GIRL CHILD | NARENDER MODI | SHOT FILM | ...

https://youtu.be/MhcYjw1uplA बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश देती हमारी इस शोर्ट फिल्म को 13 लाख से ज्यादा दर्शकों का प्यार मिला। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को समर्पित। निर्माता निर्देशक योगराज शर्मा

BECOME ANCHOR REPORTER OR CAMERAMAN, MEDIA COURSE

फ्रेंड्स अगर आप TV Anchor या News Anchor/ REPORTER/CAMERAMAN बनना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको मीडिया कोर्स करना होगा और आपकी कम्युनिकेशन स्किल स्ट्रांग होनीं चाहिए। कुछ लोग यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया से पत्रकारिता कर रहे हैं लेकिन उनके पास कोई औपचारिक डिप्लोमा, डिग्री या सार्टिफिकेट नहीं है। इसके बिना ना तो ओफिशियल पत्रकारिता करना उचित है और न ही नियम कानूनो की टेक्नीकल जानकारी होती है। आप चाहे यूट्यूब चैनल चला रहे है या फिर अखबार या न्यूज पोर्टल। या मीडिया में कार्यरत है, आप हमारे यहां से मीडिया कोर्स कर सकते हैं। एंकरिंग रिपोर्टिंग और कैमरामैन का संयुक्त छह महीने का सार्टिफिकेट कोर्स और एक साल का डिप्लोमा उपलब्ध है। ये आप अपने शहर में रहकर ओनलाइन क्लासेस से या रैगूलर कोर्स के रुप में कर सकते हैं। पत्रकारिता का कोर्स करने के साथ साथ आपको बेझिझक बोलने का तरीका और कैमरे के सामने बोलने का साहस होना चाहिए। आपका लुक कैमरा फ्रेंडली हो। आपके बोलने के अंदाज से लोग आकर्षित हों। इसके साथ ही TV Anchor बनने के लिए आप मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े कोर्स करें। आप भी इच्छुक हैं तो वटसअप पर अपना रिजयूम और एक फोटो व आधार कार्ड भेजें, ताकि दाखिले की प्रक्रिया शुरु की जा सकें। जर्नलिस्ट टुडे इंस्टीट्यूट ओफ मीडिया स्टडीज, दिल्ली, वटसअप 7011490810

'Kahani RubberBand Ki' cast celebrate the film trailer's success

Movie buffs have all the reasons to rejoice with back-to-back movies releasing in cinemas. After many successful releases, the audience is awaiting the release of Sarika Sanjot's directorial debut 'Kahani RubberBand Ki'. The trailer has got an extremely positive response from viewers and critics. Clocking more than 20 million views on the internet, makers are excited about the movie's release. 'Kahani RubberBand Ki' stars 'Sasural Simar Ka' fame Manish Raisinghan, 'Balika Vadhu' actress Avika Gor, Pratik Gandhi, Gaurav Gera, Aruna Irani and Kanwar Paintal in prominent roles. As the movie's trailer garnered an overwhelming response on the web, the cast and crew celebrated the success by having a cake-cutting ceremony in Mumbai's Raheja Classic Club. The celebration was attended by Manish Raisinghan, Sarika Sanjot, music composer Manmeet Singh of Meet Brothers, Gaurav Gera, singer Altamash Faridi, Shyam Lal, Meenakshi Sethi, Rajesh Jais, Romil Chaudhary, Dr. Yogesh Lakhani of Bright Outdoor Media Pvt Ltd and Hargun Kaur among other names associated with the film. Debutante writer-director Sarika Sanjot is extremely happy as her maiden film is receiving a terrific response before its release. The film is a comedy entertainer that raises awareness about sex education and conveys a message about condom use in a light-hearted way. At the event, Manmeet Singh could not stop gushing about the director. He said, "Sarika has written the movie's plot keeping in mind endless entertainment. It takes a lot of creativity to bring a story about condom use as many consider it a taboo in India." Watch the trailer of 'Kahani RubberBand Ki' here - https://youtu.be/EGJe1o8nL_4 Along with the storyline, the film has some good musicals sung by Kunal Ganjawala, Hargun Kaur and Altamash Faridi. The main protagonist, Manish Raisinghan at the event said, "I have drawn inspiration from Ayushmann Khurrana before doing this film. The kind of films he does throw light on societal issues. I hope that viewers will like my attempt in the film." Shot extensively in Varanasi, Raisinghan is hopeful that people's perception of condoms will change after watching the film. Produced under Sarika's banner Moon House Productions, 'Kahani RubberBand Ki' is scheduled for its theatrical release on October 14, 2022.

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने सिख वेश में सिख विरोधी साजिशों को अंजाम देने वालों पर फटकार लगाई

अकाली दल (दिल्ली) शिरोमणी अकाली दल के साथ एकजुट, परमजीत सिंह सरना अकाली दल की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली/09अक्टूबर: सरदार परमजीत सिंह सरना की अगुवाई में अकाली दल की दिल्ली इकाई के शिरोमणी अकाली दल के साथ एकजुट होने से पंथक और पंजाब की धार्मिक -राजनीतिक घटनाक्रम में एक नया तथा महत्वपूर्ण मोड़ आया है। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने इस घटनाक्रम को सिख और पंजाब की धार्मिक तथा राजनीति में निर्णायक गेम चेंजर करार देते हुए जत्थेदार सरना को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया तथा उनसे पूरे पंथ को एक पंथक झंडे के नीचे सभी को एकजुट करने के अभियान की अगुवाई करने का आग्रह किया। उन्होने सरदार सरना से अन्य पार्टी की इकाइयां बनाने के लिए कहा। सरदार सरना ने इस अवसर पर अपने भाषण में ‘‘ सिखों के गददारों और काली भेड़ों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन कठपुतलियों और उनके आकाओं की हरकतों ने सिख पंथ में निराशा की लहर दौड़ गई है ’’। सरदार सुखबीर सिंह बादल ने उन गददारों पर जमकर निशाना साधा ,जिन्होने सिखों के दुश्मनों को बढ़ावा देने और इसे लागू करने के लिए सिख वेश में काम किया’’। उन्होने कहा, ‘‘ सिख समुदाय में गृहयुद्ध छेडने के लिए कुटिल साजिशें रची जा रही हैं। उन्होने सरदार सरना और उनकी पूरी टीम और समर्थकों को इस नेक काम को अपना अटूट समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा , ‘‘ एकता ही इन साजिशों को पराजित करेगी’’। सरदार बादल ने कहा कि संकट के दौर ने हमेशा खालसा पंथ को एकजुट किया है। उन्होने कहा, ‘‘ आज खालसा पंथ और उसके ऐतिहासिक संस्थानों पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दुश्मन हमला कर रहे हैं, जो हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी को वैध ठहराकर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को तोड़कर पंथ को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होने कहा कि बाहरी हमले और आंतरिक तोड़फोड़ से लडने के लिए एकता की आवश्यकता है’’। इस अवसर पर सरदार परमजीत सरना ने कहा कि उन्होने अकाली दल को कभी नही छोड़ा और अब भी वे पार्टी के एक सिपाही हैं। उन्होने कहा, ‘‘ मैने हमेशा पंथ की भलाई के लिए काम किया है और आज मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा’’। उन्होने कहा कि जिन लोगों को पार्टी की टिकट पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) का चुनाव लड़ने के बाद विश्वासघात किया है, उन्हे पंथ से माफी मांगनी चाहिए और पार्टी में वापिस आना चाहिए। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी,सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ,सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर और बीबी रंजीत कौर ने भी भाषण दिया।

आईएबीसी ने किया डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का विमोचन

विवेक जैन भारत की पहली भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित होने वाली प्रथम महिला अधिकारी व पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का शिकागों में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अजीत सिंह और विनेश विरानी के नेतृत्व में प्रमुख सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर किया गया। आईएबीसी के अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को डॉ किरण बेदी की महानता से अवगत कराया। आर्ट ऑफ लिविंग की विनेश विरानी ने अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में डॉ किरण बेदी को उनके निडर नेतृत्व के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ किरण बेदी को बेहतरीन प्रबन्धन व पुलिस विभागों की संरचनात्मक नींव में व्यापक सार्थक सुधारों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ किरण बेदी ने बताया कि उनकी पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस सुशासन के मूल सिद्धांतों पर उनके दृष्टिकोण और सुशासन की क्षमता को समाहित करती है। कहा कि उन्होंने अपने जीवन के हर कदम पर अनेकों चुनौतियों का सामना दृढ़ संकल्प, विश्वास और अडिग संकल्प के साथ किया। डॉ किरण बेदी ने सभी प्रवासी भारतीयों से महात्मा गाँधी के आदर्शों पर चलने की जरुरत पर बल दिया। डॉ भरत बरई ने भारत के स्वंतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। एफआईए शिकागो के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ने डॉ किरण बेदी के सम्मान में लिखी गई एक विशेष कविता किरण प्रस्तुत की जिसे डॉ किरण बेदी सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने बहुत सराहा। इस अवसर पर राकेश मल्होत्रा ने भारतीय अमेरिकी व्यापार परिषद से हर वर्ष दो अक्टूबर का दिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आईएबीसी प्रमुख कीर्ति कुमार रावूरी ने फियरलेस गवर्नेंस पुस्तक को सरकारी सिविल सेवा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत की। ऋचा चंद द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग, नेशनल इंडिया हब, इलिनोइस क्रिकेट एसोसिएशन, वीएचपीए, हिंदू महिला नेटवर्क, शिकागो के भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि राजा कृष्णमूर्ति, डॉ भरत बरई, डॉ श्रीनिवास रेड्डी, भारतीय कौंसलावास से कौंसुल रंजीत सिंह, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, शिकागो के प्रमुख समुदाय के लोग, श्वेता बैद, एल्डरवुमन, सिटी ऑफ़ ऑरोरा, नाग जायसवाल, मुरुगेश कासिलिंगम, विनीता गुलाबानी, निक वर्मा, सुब्बू अय्यर, सतीश दादापोगु, युवा अशंख, अनी सिंह सहित कई समुदाय के नेता उपस्थित थे।