औमप्रकाश धनखड़ को सौंपा दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी का दायित्व

योगराज शर्मा,   नई दिल्ली, 28 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ को पार्टी ने देश की राजधानी एवं दिल्ली प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने  देश की राजधानी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।


भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि पूरे भारत वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण विश्वास है और लोकसभा चुनाव में  प्रचंड विजय का संकल्प सिद्घ होने जा रहा है। दिल्ली की बात करें तो सभी सात सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। दिल्ली की शिक्षित और समझदार जनता जर्नाद्घन फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। चार जून को भाजपा 400 पार का संकल्प पूरा होने जा रहा है।
दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। यह चुनाव भारत को अमृत काल में आत्मनिर्भर बनाने की ओर ले जाने का चुनाव है। देश की जनता मान चुकी है कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी से बेहतर कोई नेता नहीं है। इसलिए देशभर में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में है।
 दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के भ्रष्टïचार से तंग हो चुकी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने का नारा देकर सत्ता में आई अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टïचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आधी से ज्यादा सरकार जेल में बंद है। कानून का सम्मान करना तो दूर की बात,केजरीवाल  कह रह रहे हैं कि जेल से ही सरकार चलाएंगे। प्रजातंत्र और कानून के राज में ऐसी तानाशाही पहले कभी नहीं देखी और सुनी गई।

 फोटो  औम प्रकाश धनखड़ भाजपा राष्ट्रीय सचिव एव प्रभारी दिल्ली प्रदेश।

इंडियन लेजेंड अवार्ड्स 2024 का 9वां सफल आयोजन


योगराज शर्मा

नई दिल्ली, 19 मार्च 2024. भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय दिल्ली में जी-एस.आई.एल. एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित इंडियन लेजेंड अवार्ड्स 2024 का 9वां सफल और प्रतिष्ठित कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इस अवसर पर सेलिब्रिटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में देश के 30 दिग्गजों को इंडियन लीजेंड अवार्ड्स से सम्मानित किया गया । दीप प्रज्ज्वलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वामी चक्रपाणि महाराज (अध्यक्ष - राष्ट्रीय अखिल हिंदू महासभा) और विशिष्ट अतिथियों के तौर पर मेजर जनरल सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार सहगल, पद्मश्री जीतेंद्र सिंह शंटी, योगी प्रियव्रत अनिमेष, महंत के. एल शर्मा, डॉ. संदीप मारवाह और प्रोफेसर एम.एन होडा, अलका शर्मा, नरेन् वशिष्ठ (एस्ट्रोलॉजर) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। 


बॉलीवुड गायक अशोक मस्ती,  प्रसिद्ध गायक एम.डी. देसी रॉकस्टार, इंडियन आइडल फेम मोहित चोपड़ा, बॉलीवुड गायक एम.एस निज़ामी ब्रदर्स, हरियाणवी गायक सुशील मस्ताना, गायक अक्की स्टार, अभिनेत्री कनिष्का, अभिनेत्री शिवानी शर्मा, उपाली प्रकाश छाबड़ा, गायक सागर कथा, मशहूर हरियाणवी गायक विकास कुमार और अभिषेक खंडेलवाल, तमाशा म्यूजिक कंपनी के निदेशक एवं निर्माता नीरज जैन जी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनिया भर से 250 से अधिक लोग उपस्थित थे ! विश्व की 60 प्रभावशाली हस्तियों को इंडियन प्राइड 2024 से सम्मानित किया गया है


कार्यक्रम के दौरान जी-एस.आई.एल एजुकेशनल सोसाइटी की एक मानवीय पहल नेकी की राह के कार्यों पर प्रकाश डाला गया जिसने पिछले 9 वर्षों से कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का उत्कृष्ट कार्य किया है । इस पहल को संयुक्त राष्ट्र व् अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने समय समय पर सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कारों से नवाजा है

जी-एस.आई.एल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा ने नेक कार्यों और पूरे देश में शिक्षा के प्रसार के प्रति अपना जुनून व्यक्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव और 3 लाख से अधिक बच्चों को पढ़ाने के साथ, डॉ. शर्मा ने अपने मिशन को जारी रखने और वंचित बच्चों के लिए आशीर्वाद और समर्थन हासिल करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. गौरव शर्मा ने बहुत विनम्रता से भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रबंधन को उनके सर्वोत्तम आतिथ्य देने के लिए अपना आभार व्यक्त किया !





31 मार्च से पहले जमा करना होगा बकाया हाउसटेक्स

 एमसीडी ने पैनल्टी और सजा से बचने के लिए बकायेदारो को चेताया


नई दिल्ली। दिल्ली मे रहने वाले उन मकान मालिको के लिए एक जरुरी एलान ये है कि जिनका पुराना बकाया प्रोपर्टी टेक्स है या इस साल का हाउसटेक्स, वो तुरंत जमा करवाए। आगामी 31 मार्च तक ये टेक्स न भरने वालो पर कडी कार्यवाही हो सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन से हाउस टेक्स विभाग के ज्वाइंट एसेसर व क्लेक्टर मनीष कुमार ने आज की दिल्ली से खास बातचीत में बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह दिल्ली की अधिकतर जनता समय पर हाउसटेक्स का भुगतान करती ही है। लेकिन कुछ लोग किसी भी कारण से अब तक प्रोपर्टी टेक्स नही भर पाए है उनको सलाह दी जाती है कि वो अपना बकाया और इस साल का टेक्स 31 मार्च 2024 से पहले जमा करवा दें। उन्होने बताया कि इस बारें में जनता की सहायता करने के लिए एमसीडी के प्रोपर्ट टेक्स कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। जो लोग पूरा सप्ताह नौकरी या बिजनेस मे व्यस्त होते है और वीकेड पर ही उनके पास समय होता है, उनके लिए ये विशेष सुविधा दी गई है। ताकि व शनिवार और रविवार को भी टेक्स जमा करवा सकेंगे।

रोहिणी एमसीडी ने 18 रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशनो को सहभागिता मित्र बनाया

 


हाउसटेंक्स विभाग और आरडब्लूए पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

योगराज शर्मा

रोहिणी में दिल्ली नगर निगम द्वारा सहभागिता दिवस कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया इस कार्यक्रम में लगभग 45 RWA/CGHs से लगभग 150 सदस्यों ने भाग लिया सभी को सहभागिता योजना GEO TAGING तथा नया epic बनाने के विषयों पर विस्तार में जानकारी दी गई सभी सदस्यों की जागरूकता के लिए सहभागिता जिओ टेगिंग और यूपिक की जानकारी देने के लिए वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया लगभग 18 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को सहभागिता मित्र के रूप में नियुक्त किया गया और भविष्य में ऐसे और अधिक सहभागिता मित्र बनने रहने का आश्वासन दिया गया उन्हें अपने सोसाइटी में अच्छा काम करने के लिए और निवासियों को योजना का समर्थन प्राप्त करने के लिए वेज और उचित सम्मान के साथ सहभागिता मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने सभी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए और उनकी समस्याओं का समाधान किया।

पीरागढ़ी रोहतक रोड पर उद्योग नगर-मियांवली नगर के बीच फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास


 नई दिल्ली, संवाददाता। स्थानीय विधायक रघुविंदर शौकीन के करकमलों द्वारा यहां पीरागढ़ी रोहतक रोड पर उद्योग नगर-मियांवली नगर के बीच फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पीडबल्यूडी के अधिशासी अभियंता बिचित्तर सिंह, सहायक अभियंता जगमोहन सिंह मीणा, कनिष्ठ अभियंता शुभम श्रीवास्तव के साथ उद्योग नगर फैक्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, शशि महाजन, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद धमीजा, सुनील मोंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक रघुविंदर शौकीन ने कहा कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग रोहतक रोड पर हमेशा भारी यातायात रहने की वजह से आए दिन सड़क पार करने वाले लोगों विशेषकर स्कूली बच्चों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता था। स्थानीय निवासियों और उद्योग नगर फैक्ट्री एसोसिएशन के निरंतर अनुरोध के बाद उन्होंने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए दिल्ली सरकार से मिलकर यहां एक फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को मंजूर करवा लिया है। इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य इसी महीने में शुरू होकर अगले छह महीनों में पूरा हो जाने की संभावना है।

इस अवसर पर पीरागढ़ी वार्ड से पूर्व निगम प्रत्याशी सन्नी खेड़ा, समाजसेवी विकास चलाना, रिंकू प्रभु दयाल, राम नरेश सहित अनेकों स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

महंत योगी बालकनाथ के सीएम बनने के लिए बगलामुखी यज्ञ का आयोजन

 


योगराज शर्मा।

राजस्थान में अलवर से सांसद व हाल ही मे विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने महंत योगी बालकनाथ को सीएम बनाने के लिए  महामंडलेश्वर योगिनी गुरुमां राधा सरस्वती रिषिकेश मां बगलामुखी यज्ञ कर रही हैं। उनका कहना है कि विधायक बालकनाथ को ही राजस्थान का सीएम बनाया जाना चाहिए। जिससे राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर निर्भय, निष्पक्ष शासन हो सके। वरिष्ठ पत्रकार योगराज शर्मा से बातचीत में उन्होने कहा कि एक सही मुख्यमंत्री में जो गुण होने चाहिए वो सभी महंत बालकनाथ में हैं। योगिनी गुरु मां उनके चुनाव में भी जनप्रचार के लिए उनके इलाके में गई थीं।

आईए आपको बताते है कि कौन है महंत योगी बालकनाथ। राजस्थान चुनाव के दौरान कई नेताओं ने सुर्खियां बटोरी, जिसमें बीजेपी के टिकट पर अलवर के तिजारा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता बाबा बालकनाथ भी शामिल हैं. बता दें कि बालकनाथ अलवर से सांसद भी हैं. बालकनाथ की तुलना उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जा रही है. बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें राजस्थान का योगीकहकर संबोधित कर रहे हैं. चुनाव से पहले अपने नामांकन में बालकनाथ ने घोषणा की थी कि उनकी आयु 39 साल है और उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है. बालकनाथ ने चुनावी एफिडेविट में खुद को अविवाहित बताया. बता दें कि बालकनाथ नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी रोहतक स्थित बोहर मठ के महंत हैं. बोहर मठ का रोहतक में बड़ा प्रभाव माना जाता है क्योंकि इस मठ की कई सारी यूनिवर्सिटी, कॉलेज, हॉस्पिटल, स्कूल आदि हैं. ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बालकनाथ ने अपनी चुनावी एफिडेविट में बताया कि उनके पास नकदी 45 हजार रुपए हैं जबकि बैंकों में कुल जमा राशि 13,79,558 रुपए हैं. महंत बालकनाथ का जन्म राजस्थान के अलवर जिले के कोहराना गांव में साल 1984 में हुआ था. उनके पिता सुभाष यादव एक किसान थे जबकि उनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी थीं. बालकनाथ अपने माता पिता के इकलौते संतान थे. उनके परिवार ने 6 साल की उम्र में अध्यात्म की पढ़ाई के लिए उन्हें महंत खेतानाथ के पास भेज दिया. महंत खेतानाथ के बाद वो महंत चांद नाथ के साथ रहने लगे. महंत चांद नाथ ने साल 2016 में उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना. बालकनाथ नाथ संप्रदाय के आठवें संत हैं और साथ ही योगी बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं. बालकनाथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं. योगी भी नाथ संप्रदाय से ही ताल्लुक रखते हैं और नाथ संप्रदाय के मुताबिक योगी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बालकनाथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.

राजनीति में पहली बार बालकनाथ चर्चा में तब आएं जब बीजेपी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें उतारने का फैसला लिया. राजस्थान के अलवर से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को 3 लाख से भी अधिक वोटों से मात दी.

World Disability Day Celebration by British Council

On the occassion of World Disability day, a combined programme by the students of eminent NGOs was organised by British council.  Nirvana world,very well known and renowned for its varied talents was also invited wherein the stars of Nirvana performed Variety of Performances to show the abilities  they have. Nirvana stars Sameeksha and Nishtha did  the opening of this grand show, which was witnessed by the deputy director ,President, vice President secretary and various other eminent guests from British council.
Other star performers were Tanmay,Yamini,Gunika,Pratyaksh kayala .
The applaud received for each star was commendable.Founder President of Nirvana,Ms.Naveenta
  was highly appreciated by the almuni n team for her dedication for the noble cause.other participating ngo s were Tamanna,ujjala,manovikas and National association for Blind.
A message for acceptance and empathy was very beautifully given by all the participants.