धूमधाम के साथ मनाया गया लायंस क्लब दिल्ली पश्चिम विहार गोल्ड़ का अधिष्ठापन समारोह

 


नई दिल्ली। विवेक जैन। 


पश्चिम विहार में रेड़िसन ब्लू होटल के मैप्पल गोल्ड़ बैंकट हॉल में लायंस क्लब दिल्ली पश्चिम विहार गोल्ड़ लायंस डिस्ट्रिक्ट 321 ए2 क्लब संख्या 141991 का अधिष्ठापन समारोह कीर्ति 2024 बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अधिष्ठापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन विनित गोयल ने मुख्य अतिथि, एफवीडीजी लायन दिनेश बतरा  एण्ड़ एसवीडीजी लायन उमेश गर्ग ने एस्टीमड़ गेस्ट, पीडीजी लायन नरेन्द्र गोयल, पीडीजी लायन अजय कुमार गोयल, पीडीजी लायन मधु अग्रवाल, पीडीजी लायन कुलदीप कुठीआला, पीडीजी लायन गुरूचरण घई, पीडीजी लायन सुभाष बतरा ने विशिष्ट अतिथि और डीसीएस लायन अनिता जिंदल, डीसीटी लायन आरएन गुप्ता, आरसी लायन धीरज जैन, जेड़सी लायन सुनीता सेठी ने सम्मानित अतिथि कें रूप में शिरकत की। लायन प्रभा सिंधु, लायन ललित मुतरेजा, लायन प्रवीन कुलवाल ने शानदार मंच संचालन करके समारोह मे समा बांध दिया। समारोह के चेयरपर्सन लायन आनंद शर्मा व को-चेयरपर्सन लायन अमित राठी एवं लायन प्रवीण कुमार ने आये हुए अतिथियों का माला व पटका पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मान किया। इसके उपरान्त अधिष्ठापन समारोह का पीएमसीसी लायन विनय गर्ग द्वारा विधिवत शुभारम्भ किया गया। अधिष्ठापन अधिकारी पीएमसीसी एण्ड़ मल्टीपल कारडिनेटर लायन रमन गुप्ता द्वारा वर्ष 2024-25 के नवनियुक्त अध्यक्ष लायन कृष्ण जावला और उनके निदेशक मंड़ल का अधिष्ठापन पूर्ण कराया गया। आईपीडीजी एण्ड़ एमसीटी लायन भारत भूषण दुआ जो क्लब की शान है ने आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत किया। अधिष्ठापन समारोह में पीडीजी एण्ड़ चेयरपर्सन विजन एमडी 321 लायन डाक्टर दिनेश दीपक जोशी विशिष्ठ वक्ता रहे। समारोह में वक्ताओं ने लायंस क्लब की महत्ता और उसके द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। गवर्नर विनीत गोयल ने अपने संबोधन में सभी से अपील की कि हम सबको अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और लगाए हुए वृक्ष की देखभाल भी करनी चाहिए। जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए और अपनी खाने की थाली में जूठा छोड़ने से बचना चाहिए। बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी अनिल गुप्ता जो इस क्लब के साथ पिछले काफी साल से जुड़े हैं और क्लब के साथ सेवा कार्य में जुड़े रहते हैं ने समाज के सभी वर्गों से नम्र अपील की हैं कि समाज के जरूरत मंद लोगो की सेवा करें। कहा कि हमे थाली में उतना ही भोजन लेना चाहिए जितने भोजन को हम ग्रहण कर सकें।  उन्होंने उपस्थित लोगों से भोजन की बर्बादी रोकने के लिए समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। अधिष्ठापन समारोह के चेयरपर्सन लायन आनन्द शर्मा ने समारोह में आने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया क्लब के मीडिया प्रभारी अनिल गुप्ता, क्लब सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष अमित राठी, भारत भूषण दुआ, ललित मुटरेजा, अनिल गौतम सत्यनारायण गोयल, प्रवीण कूलवाल, मनीष सहनी, रोहित गुप्ता, संजीव गुप्ता एवं क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

The Criminals are becoming bolder During BJP's rule

 


The BJP has Completely failed to Curb the Criminal Incidents:-Kumari Selja


:-Drug abuse and Crime are continuously increasing Due to Unemployment in the State:-Kumari Selja

:-The Haryana is becoming the Crime Capital, with daily incidents of murder, robbery, and ransom:- Kumari Selja

:-The People of the State are living in an Atmosphere of fear:-Kumari Selja

Chandigarh/12th, August.

The General Secretary of the All India Congress Committee, former Union Minister, and MP from Sirsa, Kumari Selja, said that criminals are committing crimes openly in the state, while the government is turning a blind eye to the situation. Haryana is becoming the crime capital, with daily incidents of murder, robbery, and shootings, as well as demands for extortion. Not only this, but criminals are so bold that they are openly firing at establishments to spread fear. A government that cannot ensure the safety of its citizens has no right to remain in power. This time, the public, living in fear, will oust the BJP government from power.

In a statement released to the media, Kumari Selja said that when the state's head admits that they cannot provide security to everyone, it naturally emboldens criminals. Since the BJP came to power, it has been unable to rein in criminals, and in recent months, there has been a significant increase in crimes. Drug trafficking has not been curbed, and the police and the government are busy patting themselves on the back for catching small fry. In Sirsa and surrounding districts, drug addiction is widespread, with young people dying daily due to addiction, and entire families being destroyed. Until the police break the chain of drug traffickers, nothing will change. The government must understand that the root cause of rising crime is drug addiction, which is on the rise along with crime.

Kumari Selja said that extortion and ransom incidents have increased the most in both Hansi and Hisar. In Hansi, a businessman was murdered, and in Hisar, a showroom was openly shot at. Now, in Hisar, Rajendra Sharma is being extorted for 2 crore rupees. Businessmen are living in fear, and due to a sense of insecurity, they are contemplating fleeing the state. In various places, businessmen are protesting, demanding security and action against criminals. She said that due to the government's neglect, traders and industrialists throughout Haryana are living in an atmosphere of fear. Without ensuring the safety of their lives and property, how can they conduct business? This is why crime has increased under BJP rule, causing trade and industry to lag behind, which in turn has led to rising unemployment in the state. The government has completely failed to curb crime.

हाईवे ट्रैक्टरों की पार्किंग के लिए नहीं है', सुप्रीम कोर्ट ने दिया शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोलने का आदेश, एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने जताया आभार


 एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य की बहस सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट का आदेश- शंभू बॉर्डर की एक लेन खोलें:एंबुलेंस, बुजुर्गों-महिलाओं और छात्रों को परेशानी हो रही 


 सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाईवेज पार्किंग एरिया नहीं, एडवोकेट शांडिल्य ने किया टिप्पणी का स्वागत 

 सुप्रीम कोर्ट में डालेंगे जनहित याचिका , कोई भी हाइवे जाम ना करें इसलिए बनाई जाए गाइडलाइन: एडवोकेट वासु शांडिल्य 

चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य आज हरियाणा सरकार द्वारा हाइकोर्ट के आदेशों को चुनौती देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए और एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने शंभू बॉर्डर को आंशिक तौर पर खोलने की मांग की और इमरजेंसी वाहनों के लिए बॉर्डर खोलने की सुप्रीम कोर्ट से मांग की । सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर को आंशिक रूप से खोलने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईवे कोई पार्किंग की जगह नहीं हैं। हरियाणा सरकार हाइवे की एक लेन को एंबुलेंस, स्कूल बसें, एमरजेंसी सर्विसेज और आने जाने वाले स्थानीय लोगों के लिए खोल सकती है। इससे जनजीवन आसान होगा। सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी पंजाब एवं हरियाणा साथ ही अम्बाला और पटियाला जिले के पुलिस प्रमुख को एक सप्ताह में बैठक करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि हम मामले को लंबित रखते हैं। किसानों को भी नहीं लगना चाहिए कि उनको अलग-थलग और किनारे कर दिया गया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत के लिए गठित किए जाने वाले पैनल की शर्तों पर संक्षिप्त आदेश पारित किया जाएगा। एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने बताया कि मामले में।अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। पंजाब और हरियाणा की सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत के लिए निष्पक्ष कमेटी के सदस्यों के नाम सुप्रीम कोर्ट को दे दिए हैं। ये कमेटी सदस्य किसानों और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थता का काम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों की तरफ से सुझाए गए नामों पर संतुष्टि जताई है। हरियाणा की तरफ से जस्टिस नवाब सिंह, पूर्व डीजीपी बीएस संधू , देवेंद्र शर्मा, पूर्व आइएएस सुरजीत सिंह , किसान मसलों की समझ रखने वाले हरबंस सिंह के नाम सौंपे और पंजाब ने भी कई मुख्य नाम सौंपे । अब सुप्रीम कोर्ट हरियाणा पंजाब द्वारा दिए नामों के आधार पर कमेटी बनाएगी और किसानों के मसले को हल करवाने का कार्य करेगी । 

 हाईवे कोई पार्किंग की जगह नहीं: सुप्रीम कोर्ट 

 पीठ ने कहा, हम शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत करने के लिए गठित की जाने वाली समिति की शर्तों पर संक्षिप्त आदेश पारित करेंगे । आप लोग प्रदर्शनकारी किसानों को सड़क से ट्रैक्टर हटाने के लिए राजी करें । अदालत ने ये भी कहा कि हाईवे वाहन पार्किंग के लिए नहीं बनाए गए हैं । बता दें कि सुप्रीम कोर्ट पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली हरियाणा सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी । जिसमें राज्य सरकार को एक हफ्ते के अंदर अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर अवरोधक हटाने के लिए कहा गया था । प्रदर्शनकारी किसान यहां पर 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं ।

AAP celebrates the bail of Sisodia as if he has been exonerated by the court--people want the corrupt punished—Congress’ consistent stand has been that the guilty should get jail, and innocent bail—Devender Yadav


 NEW DELHI—Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav said that Delhi Congress had taken the  consistent stand that the corrupt should get jail and innocents should not be punished in the now scrapped liquor policy, but Manish Sisodia, who spent 17 months behind bars, and was denied bail eight times by the courts, continues to be an accused in the liquor scam and money laundering cases, though the Aam Aadmi Party celebration gives the false impression that he had been acquitted from the case. 

 

Shri Devender Yadav said that the Congress party firmly believes in the fairness of the judicial system, and the courts will not keep innocent in jail without bail for long periods. He said that those involved in the liquor scam try to create a false impression that they are all innocents, and the actions by the ED and the CBI were mere political witch-hunt, without explaining why the old liquor policy was scrapped in a hurry when the Lt. Governor ordered a CBI probe into the liquor scam.

 

Shri Devender Yadav said that the Aam Aadmi Party leaders will not be able to face the people with a straight face after failing to provide potable water during the extreme summer this year, prevent water-logging and many avoidable deaths though the party is in power both in Delhi and theMunicipal Corporation of Delhi (MCD). He said that AAP cannot make any excuses for failing to keep the civic infrastructure in proper shape, and for failing to carry out cleaning of the drains and sewers before the monsoon. He said that the drains had not been cleaned for the past 10 years became clear when hundreds of tonnes of silt and wastes were removed from the Barapullah after the Lt. Governor directed the MCD to clean it following water-logging.

 

Shri Devender Yadav said that Delhiites  have now realized the huge corruption committed by the AAP Government in implementing the old liquor policy, and Sisodia cannot claim innoncence till the court exonerates him from all the charges against him.

 

AAP, BJP leaders and workers join Congress

 

Several leaders of Aam Aadmi Party and BJP, along with their supporters, today joined the Delhi Congress at the DPCC office, Rajiv Bhawan, in the presence of DPCC president Shri Devender Yadav. Shri Yadav draped them with the Congress scarfs to welcome into the Congress family. The AAP leaders and workers of Nangloi and Najafgarh Assembly constituencies, who joined Congress, included ex-Councillor from Ward No 47 Rajendra Singh, organizing secretary Nand Kishore, Mandal observer Varun Kumar, Indrajit Singh, Social Media observer Faizud, Bablu Khan, BJP youth leader Rajkumar, Pawan Yadav, BJP Block secretary of Najafgarh Ramesh Lamba, AAP Block president Sachiv Lukkad. Municipal Councillor Mandeep Shoukeen, AICC secretary Rohit Choudhry, ex-Councillor Prithvi Singh Rathore and Block president Ramesh Kaushik were also present. Shri Devender Yadav said that due to wide-spread corruption and non-performance by the AAP Government, the leaders and workers of the party were disillusioned, and wanted to join the Congress, as they were impressed by the dynamic leadership of the party by Shri Mallikarjun Kharge and Shri Rahul Gandhi, and believed in the policies and programmes of Congress.

बागवानी को बढ़ावा देने के लिए गांव फूलकां में खोला जाए बागवानी विवि का क्षेत्रीय संस्थान:कुमारी सैलजा


 कौशल प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना से किसानों और युवाओं को सबसे ज्यादा लाभ


चंडीगढ़, 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कहा है कि सिरसा और फतेहाबाद जिला बागवानी में हरियाणा ही नहीं उत्तर भारत में प्रमुख फल उत्पादक जिलों में आते है। सिरसा जिला के गांव फूलकां में सौ एकड़ भूमि पड़ी है और उसमें विशाल भवन बना हुआ जो कभी कुरुक्षेत्र विवि का क्षेत्रीय केंद्र होता था वहां पर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल, या आईसीएआर  भारतीय बागवानी संस्थान का क्षेत्रीय संस्थान और कौशल प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की जा सकती है जिससे दोनों ही जिलों के किसानों और युवाओं को लाभ होगा। क्षेत्र में बागवानी और सब्जी उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कुमारी सैलजा ने कहा है कि सिरसा और फतेहाबाद जिले बागवानी में हरियाणा में अग्रणी जिले है जहां पर भारी मात्रा में फल, अमरूद, किन्नू,  बेर, आंवला और सब्जियों की पैदावार होती है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि जिला फतेहाबाद और सिरसा में बागवानी की प्रमुखता के बावजूद, इस क्षेत्र में विशेष शिक्षा और कौशल विकास में एक उल्लेखनीय अंतर है। वर्तमान में कृषक परिवारों के छात्रों को चिकित्सा, वाणिज्य या मानविकी जैसे असंबंधित शैक्षणिक धाराओं को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता है। ये क्षेत्र उनकी व्यावहारिक जरूरतों या कृषि में भविष्य के कैरियर की संभावनाओं के अनुरूप नहीं है। मौजूदा संस्थानों को सीमित क्षमता हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) और करनाल और हिसार में अन्य बागवानी संस्थान मूल्यवान शिक्षा प्रदान करते हैं, उनकी क्षमता इन दो जिलों के इच्छुक छात्रों की बढ़ती संख्या को समायोजित करने के लिए अपर्याप्त है। यह भौगोलिक दूरी और सीमित प्रवेश प्रासंगिक शिक्षा तक पहुंचने की चुनौती को बढ़ाता है।

उन्होंने कहा है कि स्थानीय कौशल विकास सिरसा के गांव फूलकां में बागवानी विज्ञान अध्ययन और कौशल प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना से स्थानीय बागवानी प्रथाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाए तो इससे छात्रों को प्रासंगिक कौशल और ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलेगी, जिससे उनके परिवारों और क्षेत्र के कृषि क्षेत्र को सीधे लाभ होगा। उन्होंने कहा है कि बागवानी में बढ़े हुए शैक्षिक अवसर स्थानीय नवाचार और उत्पादकता को बढ़ावा देने पर इन जिलों के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। इससे शिक्षा क्षेत्र और संबंधित उद्योगों में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। हमारे क्षेत्र में बागवानी के महत्व और वर्तमान शैक्षिक कमी को देखते हुए, फूलकां गांव में एक समर्पित बागवानी विज्ञान अध्ययन और कौशल प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम होगा। प्रदेश में सिरसा 20 प्रतिशत फल उत्पादन के साथ पूरे हरियाणा में पहले स्थान पर है। कुमारी सैलजा ने कहा है कि उन्हें आशा हैं कि उनके इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने और इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए आवश्यक निर्देश देंगे, जिससे हरियाणा में स्थानीय समुदाय और बागवानी क्षेत्र पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

बॉक्स

सिरसा और फतेहाबाद में किन्नू और अमरूद का होता है सबसे अधिक उत्पादन

उन्होंने कहा है कि सिरसा जिला में 1552.4 हेक्टेयर में अमरूद, 12696.30 हेक्टेयर में किन्नू, 273 हेक्टेयर में बेर, 221 हेक्टेयर में आंवला, इसी प्रकार फतेहाबाद जिला में 859.20 हेक्टेयर में अमरूद, 1288.50 हेक्टेयर में किन्नू, 90 हेक्टेयर में बेर और 38 हेक्टेयर में आंवला होता है। किन्नू और अमरूद उत्पादन में दोनों ही जिले प्रमुख स्थान रखते हे जबकि किन्नू उत्पादन में सिरसा और फतेहाबाद की गिनती उत्तर भारत के प्रमुख फल उत्पादक जिलों में होती है। सिरसा के गांव फूलकां में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल, या आईसीएआर भारतीय बागवानी संस्थान का क्षेत्रीय संस्थान और कौशल प्रशिक्षण क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने से बागवानी को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा फलों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। साथ ही दोनों ही जिलों के किसानों और युवाओं को लाभ होगा।

एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन


 स्वतंत्रता दिवस का दिन देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने व उनको नमन करने का अवसर प्रदान करता है - लोकेश एस सादिजा


- देशवासी देश के वीर शहीदों और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले महान लोगों के सपनों का भारत बनाने और देश की उन्नति और समृद्धि के लिये कार्य करें - नीतू मदान

नई दिल्ली। विवेक जैन।
नई दिल्ली में भगवानदास रोड़ पर स्थित वीके कृष्णा मेनन भवन, द इंड़ियन सोसायटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ में देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस को मन्नत एंटरटेनमेंट, रोशनी की दिशा व खुशी फाउंडेशन स्माइल फॉरेवर संस्था द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में पदमश्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह शंटी, ऑक्सीजन मैन गुरप्रीत सिंह रम्मी, दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर किरण सेठी, दिल्ली पुलिस में सेल्फ डिफेंस के ट्रेनर एवं गायक डाक्टर शिव कुमार कोहली, पंजाबी पॉप सिंगर अशोक मस्ती सहित देश की अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। रोशनी की दिशा की संस्थापक नीतू मदान, मन्नत एंटरटेनमेंट के संस्थापक लोकेश एस सादिजा, खुशी फाउंडेशन स्माइल फॉरेवर के संस्थापक डिंपल कैलाश व लीना गुप्ता ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का पटका पहनाकर व फूल बुग्गा, मोमेंटो व तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर ब्राईड़ल रैम्प शो का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आजादी की महत्ता पर प्रकाश डाला और देश पर अपने जीवन को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों और उनके परिवार को नमन किया। लोकेश एस सादिजा ने कहा कि देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए हमारे पूर्वजो ने एक लम्बी और बेहद कठिन यात्रा की है। इस दौरान कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, कई साल जेल में बिताए और अंग्रेजों द्वारा हमारे पूर्वजो को दिल दहला देने वाली मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी गयी। कहा कि देश की आजादी में अनेकों महान लोगों का बलिदान शामिल है और आज का दिन देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने व उनको नमन करने का अवसर प्रदान करता है। नीतू मदान ने कहा कि हमें देश के वीर शहीदों और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले लोगों के सपनों का भारत बनाने और देश की उन्नति और समृद्धि के लिये कार्य करना चाहिए। डिंपल कैलाश ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति, साहस और समर्पण के महत्व को समझाता है। इस दिन हम स्वतंत्रता के लिए लडने वाले वीर शहीदों की स्मृति में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते है और उनके बलिदान को सराहते है। लीना गुप्ता ने कहा कि खुश नसीब है वो जिनका खून देश के काम आता है, हर किसी के हिस्से में ना ये मुकाम आता है। इस अवसर पर केक काटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को एक दूसरे के साथ साझा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी सविता अरोड़ा व राखी तंवर, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, एक्टर जुनेद हुसैन, एंकर व मॉड़ल शिल्पी बहादुर, मॉड़ल व टीवी एक्टर शैली बिंद्रा, मेकअप आर्टिस्ट हरजिन्द्र चीमा, अंजू शर्मा, एंकर रितिका कश्यप, आमीर सिद्दकी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

उड़ान एक पहल ने किया शहीद भगत सिंह नोबेल अवार्ड-2024 का भव्य आयोजन


 नई दिल्ली। विवेक जैन।


मंड़ी हाउस स्थित लिटिल थियेटर ग्रुप ऑडिटोरियम में उड़ान एक पहल फाउन्डेशन द्वारा शहीद भगत सिंह नोबेल अवार्ड-2024 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद ए आजम भगत सिंह के पौत्र यादविन्द्र सिंह संधू, पद्म श्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के जय भगवान गोयल ने मुख्य अतिथि, कमांड़ो सुरेन्द्र सिंह, कालका मंदिर के पुजारी सुनील सन्नी, रूबी फोगाट यादव, दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर किरन सेठी, इंटरनेशनल हुमन राइटस प्रोटेक्शन काउंसिल के चेयरमैन डाक्टर टीएम ओंकार व शहीद भगत सिंह बिग्रेड की दिल्ली विंग के सदस्यों ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक एवं उडान एक पहल फाउन्डेशन के चेयरमैन डाक्टर दीपक मित्तल ने आये हुए सभी अतिथियों का फूलमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, बुग्गे व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। आडिटोरियम में बैठे लोगो ने कार्यक्रम में आये अतिथियों का ताली बजाकर अभिनन्दन किया। इसके उपरान्त सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भारत के विभिन्न प्रदेशों से आये हुए लगभग 60 देशभक्तों व समाजसेवियों को शॉल ओढ़ाकर, मेड़ल पहनाकर, मोमेन्टो व प्रमाण-पत्र भेंट कर शहीद भगत सिंह नोबेल अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यादविन्द्र सिंह संधू द्वारा सभी लोगों को शहीद भगत सिंह जी द्वारा जेल में लिखी डायरी की पुस्तक भेंट की गयी। कार्यक्रम में सेल्फ डिफेंस ट्रेनर दिल्ली पुलिस एवं गायक डाक्टर शिव कुमार कोहली ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत सुनाये जिस पर आडिटोरियम में बैठे सभी जन देशभक्ति के रंग में झूम उठे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित नृत्य व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।