शालीमार बाग नार्थ वार्ड से प्रत्याशी श्रीमती सुरभी जाजू के चुनाव कार्यालय का उदघाटन आज दिल्ली

 नगर निगम उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ने प्रारम्भ किया सघन प्रचार


केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं सांसद मनोज तिवारी ने किया उपचुनाव प्रत्याशियों के कार्यालयों का उदघाटन


नई दिल्ली, 14 फरवरी। आगामी नगर निगम उपचुनावों के लिये भाजपा प्रत्याशियों ने आज रविवार अवकाश का लाभ उठाते हुए पदयात्राओं एवं बैठकों के माध्यम से सघन प्रचार किया और शालीमार बाग नार्थ एवं चौहान बांगर से प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उदघाटन हुआ।

शालीमार बाग नार्थ वार्ड से प्रत्याशी श्रीमती सुरभी जाजू के चुनाव कार्यालय का उदघाटन आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. हर्षवर्धन और सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में किया। दिल्ली भाजपा के महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, जिला केशवपुरम अध्यक्ष राज कुमार भाटिया, पार्षद तिलकराज कटारिया, श्रीमती अंजू जैन एवं श्री सुजीत ठाकुर, पूर्व पार्षद श्रीमती ममता नागपाल, जिला प्रभारी श्री श्याम शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती संतोष गोयल, प्रदेश प्रवक्ता श्री खेमचंद शर्मा के आलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उदघाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर प्रत्याशी का मनोबल बढ़ाया।

2017 में इस शालीमार बाग नार्थ वार्ड से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं प्रत्याशी श्रीमती सीमा शर्मा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मंगोलपुरी के युवक रिंकू शर्मा की निर्मम हत्या के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी एवं उनकी पार्टी की ओछी प्रतिक्रियाओं को देखकर दिल्ली की जनता स्तब्ध है और इन्हीं उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को सबक सिखायेगी। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वह अगले एक सप्ताह में घर-घर जाकर वोट चैक करने का कार्य पूरा कर लें और वोटरों को अधिकाधिक वोट डालने को प्रेरित करें क्योंकि जितना अधिक मतदान होगा उतनी प्रबल भाजपा की विजय होगी।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोविड काल में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की प्रशंसा की और कहा कि जो सेवा एवं त्याग गत वर्ष कार्यकर्ताओं ने किया उसके परिणाम स्वरूप इस उपचुनाव में भाजपा को बड़ी विजय मिलेगी।

सांसद मनोज तिवारी ने वार्ड से दिवंगत भाजपा पार्षद श्रीमती रेनू जाजू के सेवा कार्य का स्मरण किया और कहा कि क्षेत्रवासी उनके कार्य की स्मृति में पुनः इस वार्ड से विजय बनायेगी।
   
रोहिणी-सी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल ने आज रोहिणी सेक्टर 24 की जे.जे. कॉलोनी एवं शाहबाद डेयरी में पदयात्रा कर प्रचार किया और उत्तराखंड समाज की विशाल बैठक को सम्बोधित किया। दिल्ली भाजपा के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, ज़िला भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी एवं पूर्व विधायक वेद प्रकाश के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता भी प्रचार में सम्मलित हुये।

सांसद मनोज तिवारी ने चौहान बांगर वार्ड से प्रत्याशी मौहम्मद नाजिर अंसारी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया और आज विधायक अजय महावर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन गोयल ने चुनाव प्रचार को दिशा दी।

त्रिलोकपुरी ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश गुगरवाल ने आज त्रिलोकपुरी की सेवा बस्तियों में प्रचार किया और जिला अध्यक्ष विनोद बछेती ने उनके समर्थन में कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित किया।

कल्याणपुरी से प्रत्याशी सियाराम कनौजिया ने आज विधायक अभय वर्मा एवं स्थानिय कार्यकर्ताओं के साथ सघन प्रचार किया। उन्होने कहा क्षेत्र में बसा पूर्वांचल समाज इस चुनाव में भाजपा को विजयी बनायेगा।

स्वास्थ्य भारत ही सशक्त और समर्थ भारत बन सकता है-डॉ. अनिल जैन



नई दिल्ली, 14 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री और सांसद डॉ. अनिल जैन ने कहा कि एक स्वस्थ भारत ही भविष्य का सशक्त और समर्थ भारत बन सकता है। बजट मे स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सरकार ने कई बड़ी घोषणा की है और   2,28 लाख करोड रुपए का  प्रावधान  किया है।दे रखा गया है।



प्रदेश भाजपा द्वारा आज यहाँ डॉक्टरों के साथ बजट 2021-22 पर चर्चा के लिए सम्मेलन किया गया। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा, दिल्ली भाजपा डॉक्टर सेल के संयोजक डॉ. वी.के. मोंगा, दिल्ली भाजपा डॉक्टर सेल के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र रुहेला, सह-प्रभारी डॉ. अनिल गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मोनिका पंत एवं डॉ. हरीश गुप्ता सहित विभिन्न भाजपा दिल्ली डॉक्टर सेल के पदाधिकारी मौजूद थे। 

अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया बजट देश के नागरिकों के साथ उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। पहले अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए लोग जमीन तक बेच बेचने को मजबूर थे। उनके इस दर्द को समझते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों के लिए पांच लाख रूपये तक की स्वास्थ्य बीमा लाई। इस योजना से डेढ़ करोड़ लोगों को लाभ मिल चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल मे  अब तक 115 योजनाओं से 70 करोड़ लोगों के जीवन में परिवर्तन आ चुका है। इसमें गरीब, मजदूर, शोषित, बेरोजगार, महिला, बच्चे, बुजुर्ग आदि शामिल हैं।

अनिल जैन ने कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री के पूरे 5 साल के कार्यकाल के दौरान पहली बार 12 करोड़ से अधिक लोग बीपीएल से बाहर आए हैं। सुविधा से वंचित रहने वाला भारत आज 150 देशों को दवाइयां पहुंचाकर उनका प्रतिनिधित्व कर रहा है। यही नहीं चार लाख प्रतिदिन पीपीई किट बन रहे हैं, जो कोरोना से पहले एक भी नहीं बनते थे। आज भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पीपीई किट निर्यातक देश बन गया है। ये सारी बातें भारत के बढ़ते प्रभुत्व को दर्शाती है।

भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह का हालिया रिलीज होली सॉन्ग ‘लहंगवा लस लस करता’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 12 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया

 बादशाह को टक्कर देकर पवन सिंह अपने प्रतिद्वंद्वियों को दे दी चेतावनी

भोजपुरी सुपरस्टार गायक पवन सिंह  का हालिया रिलीज होली सॉन्ग लहंगवा लस लस करता’ ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में 12 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया हैजो बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के गाने को जोरदार टक्कर दे रहा है। बादशाह के गाने को एक दिन में 13 मिलियन व्‍यूज मिले हैं। 


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज पावर स्टार पवन सिंह का पहला होली गीत 'लहँगवा लस-लस करता  ने रिलीज होने के मात्र 3 घंटे में ही 2 मिलियन व्यूज6 घंटे में 4 मिलियन व्यूज और 8 घंटे में 6 मिलियन व्यूज14 घन्टे में 9 मिलियन व्यूज और 20 घंटे में 12 मिलियन व्‍यूज यूट्यूब पर पार कर लिया था। इस गाने में सुपरस्टार पवन सिंह के अलावा नीलम गिरी हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरिया दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

लिंक : https://youtu.be/xY9_55sFFKc  

वहींपवन सिंह ने अपने इस गाने के सक्‍सेस के बाद अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया और अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर  कहा कि बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे। उन्‍होंने कहा कि जो हम तक पहुँच नही सकते वो हमको क्या गिराएंगे / हमारे दुश्मनो से कहो अपना कद ऊँचा करें / बराबरी होगी तो हम भी दुश्मनी निभाएंगे / हर हर महादेव।

आपको बता दें कि पवन सिंह का जलवा इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी अपकमिंग फिल्‍म मेरा भारत महान’ का ऑडियो - वीडियो सेटेलाइट राइट 1 करोड़ 51 लाख में बिका हैजो भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री सबसे अधिक है। और अब यह गाना लहंगवा लस लस करता’ ने भी रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अब तक किसी भी भोजपुरी  गाने को एक दिन में 12 मिलियन व्‍यूज नहीं मिले हैं।


Stupendous Launch of OTT Platform "Don Cinema" in New Delhi



A great dispatching and achievement gathering of "Don CINEMA" was held in Hotel JW Marriott Aero City, New Delhi on 12th February 2021, wherein cheif visitor was entertainer Zannat Zubair, vocalist Shahid Mallaya, entertainer Bhumika Gurang and comedian Sunil Pal. Other VIP visitors were Rahul Saxena (MP of Mumbai), Dr Shrikant Shinde (MP of Kalyan, Dombivali), producer Meena Sethey Mandal (Film 'Primary Mulayam') alongside her lead entertainer Amith Sethi. 


Occasion began with Introduction of Don Cinema alongside welcome speech followed by Display Showreel of Don Cinema and sharing the trailer of the movies 'Principle Mulayam' and 'Casualty'. After this Mehmood Ali, Dr. Ali Irani and Satish ji approached stage for sharing their heartfelt congratulations to the owner. followed by performance of entertainer Bhoomika's , Sunil Pal's comedy and  shayri act, entertainer Jannat Zubair was facilitated, later Singer Shahid Mallya and artist Beeswajita introduced their exciting presentation, all visitors appreciated a great event. 

महमूद अली ने नई दिल्ली में किया ओटीटी प्लेटफार्म 'डॉन सिनेमा' को लॉन्च


होटल जे डब्ल्यू मैरियट, एयरो सिटी, नई दिल्ली में "डॉन सिनेमा" का एक भव्य लॉन्चिंग और सक्सेस पार्टी आयोजित किया गया था, जिसमें चीफ गेस्ट अभिनेत्री ज़न्नत जुबैर, गायक शाहिद मालया, अभिनेत्री भूमिका गुरंग और कॉमेडियन सुनील पाल थे। अन्य वीआईपी मेहमान राहुल सक्सेना (मुंबई के सांसद), डॉ श्रीकांत शिंदे (कल्याण, डोंबिवली के सांसद), नितमत्री मीना सेठी मंडल (फिल्म 'मैं मुलायम') के साथ उनके प्रमुख अभिनेता अमित सेठी भी थे।


कार्यक्रम की शुरुआत डॉन सिनेमा की उद्घोषणा के साथ-साथ स्वागत भाषण के संग हुई और इसके बाद डॉन सिनेमा के प्रदर्शन शोरील और फिल्मों का ट्रेलर 'मैं मुलायम' और 'विक्टिम' प्रदर्शित किया गया। इसके बाद महमूद अली, डॉ अली ईरानी और सतीश जी को उनके भाषण के लिए मंच पर बुलाया गया। अभिनेत्री भूमिका के शानदार प्रदर्शन के बाद, सुनील पाल की कॉमेडी शायरी, अभिनेत्री जन्नत जुबैर को भावपूर्ण स्वागत किया गया, बाद में गायक शाहिद माल्या और गायक बेस्वविता ने अपने रोमांचक प्रदर्शन को प्रस्तुत किया, पूरे मेहमानों ने बहुत आनंद लिया।

 

रणदीप हुड्डा, राहुल मित्रा और उर्वशी रौतेला ने सीएम योगी से की मुलाकात



फिल्म निर्माता राहुल मित्रा के साथ उनके करीबी दोस्तों अभिनेता रणदीप हुड्डा, निर्देशक नीरज पाठक और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर जियो स्टूडियोज की ओर से बनाई जा रही वेब सीरीज़ 'इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग के लिए बॉलीवुड ब्रिगेड शहर में थी।मुख्यमंत्री ने उन्हें शूटिंग में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी पर भी चर्चा की गई।

टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह वेब सीरीज प्रदेश पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर के कार्यों से प्रेरित है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सुगम शूङ्क्षटग के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए फिल्म नीति में विभिन्न प्रावधान किए गए हैं।

फिल्म जगत के इन प्रतिनिधियों ने फिल्म सिटी की स्थापना के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश में फिल्म गतिविधियों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी लाने में उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों को ओडीओपी उत्पाद भेंट किए। मुलाकात के दौरान सूचना एवं एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल भी उपस्थित थे।

Randeep Hooda, Rahul Mittra & Urvashi Rautela meet CM Yogi



Film-maker Rahul Mittra along with close friends actor Randeep Hooda, director Neerraj Pathak & actress Urvashi Rautela called on UP Chief Minister Yogi Adityanath at his official residence in Lucknow today.                                  The Bollywood brigade was in town for the shoot of Jio Studios’ web series, Inspector Avinash, a cop thriller based on real-life experiences of retired UP police officer Avinash Mishra, essayed by Randeep Hooda who made a splash in the digital space with the Netflix film Extraction and will now be making his web series debut with this show.                                   The series directed by writer-director Neerraj Pathak will also feature Urvashi Rautela, Adhyayan Suman, Mahesh Manjrekar, Rajniesh Duggal, Amit Sial, Govind Namdev, Freddy Daruwala and Rahul Mittra in pivotal roles. The CM assured his support to the visiting celebs for a hassle-free shoot in the state, apart from discussing the proposed film city project. Additional Chief Secretary Information Navneet Sehgal was also present in this hour long exclusive interaction.