दिल्ली के रोहिणी जापानी पार्क मैदान में हुआ ऑनलाइन सत्संग, भंडारा


 -संगत को लंगर में मटर-पनीर की सब्जी व रोटी के साथ बर्फी का मिला प्रसाद 

दिल्ली। रविवार को नशे सहित सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए एक साथ लाखों लोगों ने अनूठा संकल्प लिया। इसके साथ ही अपने मुर्शिद ए कामिल  के प्रति समर्पण, अटूट श्रद्धा और विश्वास का संगम भी देखने को मिला। अवसर था दिल्ली रोहणी के जापानी पार्क मैदान में आयोजित डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दी नशीन पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन महा रहमोकर्म माह के 'एमएसजी भंडारा' कार्यक्रम का। जिसमें दिल्ली व आसपास के क्षेत्र से पहुंचे लाखो डेरा अनुयायियों के समक्ष प्रबंधन द्वारा किए गए सारे प्रबंध छोटे पड़ गए और रूहानी सत्संग कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पूरा पंडाल साध-संगत से खचाखच भर गया । इतना ही नहीं आलम ये था कि सड़कोंं पर डेरा श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला रेंगता नजर आया तथा यह क्रम सत्संग समाप्ति तक अनवरत जारी रहा। इस कार्यक्रम में पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उत्तर प्रदेश के शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से पावन भंडारे पर वर्चुअली रूहानी सत्संग फरमाया। और दिल्ली रोहिणी जापानी पार्क से ऑनलाइन  पूज्य गुरु जी ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही नशा मुक्त देश अभियान के तहत लोगों को नशा व सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की शपथ दिलाई। वहीं सत्संग कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरु जी के एक मात्र आह्वान पर ना केवल लोगों ने नशा बेचने से तौबा की बल्कि कार्यक्रम में पहुंचे अनेक गणमान्य जनों ने भी पूज्य गुरु जी की नशा मुक्त देश मुहिम में पूरा सहयोग देने का विश्वास दिलाया। इससे पूर्व 11 बजे धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर पावन भंडारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसके पश्चात कविराजों ने अनेक सुंदर भजन वाणी के माध्यम से साध-संगत को झूमने पर मजबूर कर दिया। सत्संग पंडाल में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीनें लगाई गई। जिनपर पूज्य गुरु जी के रूहानी वचनों को सुनकर साध-संगत निहाल हुई। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने रूहानी सत्संग को संबोधित करते हुए फरमाया कि संत सच्चा कौन सा होता है? संतों का काम क्या होता है? संत किसलिए दुनिया में आते हैं? संतों का मकसद क्या होता है इस समाज में आने का, इस धरती पर आने का? संत-जिसके सच का कोई अन्त ना हो, सन्त-जो सच से जुड़ा हो, संत, जो सदा सबके भले की चर्चा करे, सन्त-जो सबकुछ त्याग कर सिर्फ और सिर्फ ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, राम की औलाद का भला करे, सन्त-जो सच्ची बात कहे, चाहे कड़वी लगे या मीठी लगे, सन्त-जो सच से जोड़ दे और सच क्या है, ये भी सन्त बताए, कि भाई ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, राम, गॉड, खुदा, रब्ब सच था और सच ही रहेगा। उसको छोड़कर चन्द्रमा, सूरज, नक्षत्र, ग्रह, पृथ्वी जितना भी कुछ नजर आता है, जो कुछ भी आप देखते हैं सबने बदल जाना है और जो बदल जाता है, उसे सच नहीं कहा जा सकता। सच तो वो ही है जिसे एक बार सच कह दो तो हमेशा सच ही रहता है। तो सन्तों का काम सच से जोड़ना होता है। सन्त हमेशा सबका भला मांगते हैं। सन्त ना छोड़े संतमयी, चाहे लाखों मिलें असन्त, सन्तों का काम सन्तमत पर चलना होता है, सबको बताना कि ओउम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरु, राम, वो ओउम वो दाता आपके अन्दर है, उसको देखना चाहते हो तो आप भला करो, मालिक के नाम का जाप करो तो आपके अन्दर से ही वो नजर आ जाएगा।

पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि लोग परमपिता-परमात्मा को, उस ओउम, हरि, अल्लाह, गॉड, खुदा, राम को पाने के लिए, उसे ढूंढने के लिए जंगलों, पहाड़ों, उजाड़ों में जाते हैं, शायद अज्ञानवश या कोई रिद्धि-सिद्धि के लिए, शायद वैराग्य में, त्याग में भगवान के लिए जाते हों तो कितनी हैरानीजनक बात है कि आप उसे बाहर ढूंढ रहे हो और वो आपके अन्दर बैठा राम आवाज दे रहा है कि अरे मैं तो कण-कण में रहता हूँ तो तेरा शरीर भी उसी कण में आ गया, मैं तेरे अन्दर हूँ, अन्दर से ढूंढ तुझे जरूर मिल जाऊंगा। पर अन्दर उस परमपिता परमात्मा को पाने के लिए अपने विचारों का शुद्धिकरण करना होगा। अपने ख्यालों का शुद्धिकरण करना होगा। पाखंडवाद, ढोंगे, ढकोसले कभी भी इन्सान को परमात्मा से नहीं मिलाते। बहुत सारे पाखंड हैं, बहुत सारे ढोंग हैं, जिसमें समाज उलझकर रह गया है। दिनों का चक्कर पड़ गया। कोई कहता है फलां दिन अच्छा है, कोई कहता है कि नहीं, फलां दिन अच्छा है। अरे भगवान ने, परमात्मा ने दिन-रात बनाए हैं, ताकि इन्सान कहीं लोभ-लालच में आराम ही ना करे और इसका दिमाग रूपी पुर्जा हिल जाए, इसलिए दिन-रात बना दिए, समय बना दिया और हमारे ही पूर्वजों से समय की गणना करवाकर ये बता दिया कि 24 घंटे हैं, आठ पहर हैं, जो भी उन्होंने बताया। ताकि सही समय पर आदमी सो जाए और सही समय पर उठकर काम-धंधे पर लग जाए। तो परमपिता परमात्मा ने कोई दिन, कोई तारीख बुरी नहीं बनाई है। जैसे कर्म करोगे फल लाजमीं भोगेगे। संत, दया-कृपा की बात करते हैं, क्योंकि भगवान कृपा निधान है, दया का सागर है, रहमत का मालिक है। इसलिए जो संत, पीर-फकीर होते हैं, वो परमपिता परमात्मा से जुड़े होते हैं, वो भी यही बात

कहते हैं। कोई भी उनसे कहेगा कि जी, मैं गलत कर्म कर बैठा, उनका काम होता है माफ कहना, क्योंकि जब तक वो वचन करते हैं कि ये एक हद है, कि आज के बाद मत करना, आप फिर भी वो ही चीज दोहराते हैं, तो संत तो माफ कर देंगे, लेकिन वो राम हो सकता है कर्मों का लेखा-जोखा लेगा। क्योंकि संत कभी किसी को बुरा कहते ही नहीं, ये तो इन्सान की मनघडंत बातें होती हैं, कितने भी संत, पीर-फकीर, गुरु साहिबान, महापुरुष आए हैं उन्होंने सच लिखा था, आज भी सच है और आने वाले समय में भी वो सच रहेगा।

::::::::::::::::::::::::::::::::::

मेरे देश की जवानी गीत पर झूमा हर वर्ग

एमएसजी भंडारा कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरु जी द्वारा देशभक्ति व नशा के खिलाफ गाया मेरे देश की जवानी गीत का जादू भी हर वर्ग पर देखने को मिला तथा बच्चे, बुजुर्ग, युवा

व महिलाएं इस गीत पर थिरकती नजर आई। पूज्य गुरु जी के इस गीत का खुमार युवाओं के सिर पर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि गीत के व्यू विवर्सशिप का आंकड़ा रिलीजिंग के चंद दिनों में 10 मिलियन से अधिक  हो  चुका है। वहीं मुख्य स्टेज के समीप बनाई गई फूलों व रंगों की सुंदर रंगोली ना केवल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

बल्कि समाज को एक सशक्त संदेश भी दे रही थी। रंगोली के माध्यम से जहां नशों पर चोट की गई। वहीं भारतीय संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए जागरूक कर रही थी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका दिल जीत लिया।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

डेरा सच्चा सौदा के नाम दर्ज है 76 वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 28 फरवरी 1960 को पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज को गुरु गद्दी की बख्शीश कर अपना रूप बनाया। पूजनीय साई जी के वचनानुसार शाह सतनाम जी महाराज ने देश के विभिन्न राज्यों में सत्संग कर लोगों को राम-नाम से जोड़ा। इस दौरान समाज में व्याप्त पाखंडवाद, जात-पात के भेदभाव को समाप्त कर लोगों को इंसानियत व प्रभु की सच्ची भक्ति का  पाठ पढ़ाया।  इसके पश्चात पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में पूरे विश्व में आज 152 मानवता भलाई के काम चलाए जा रहे है। साध-संगत द्वारा किए जा रहे पौधारोपण, रक्तदान, शरीरदान, नेत्रदान,  फूड बैंक,  आशियाना मुहिम सहित अन्य कार्यो में आज डेरा सच्चा सौदा के नाम 76 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है।

दिल्ली में 12 को साध-संगत मनाएगी पावन एमएसजी भंडारा

 भंडारे को लेकर साध-संगत में खासा उत्साह, घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण

-- पूज्य गुरु जी यूपी आश्रम से साध-संगत को फरमाएंगे रूहानी वचन
63 जरूरतमंद परिवारों को 1 माह का राशन भी किया जाएगा वितरित

दिल्ली। दिल्ली प्रदेश की साध संगत 12 फरवरी रविवार को सच्चे दाता रहबर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन महा रहमोकर्म माह का पावन 'एमएसजी भंडारा' जापानी पार्क एचपी पेट्रोल पंप के पीछे, रोहिणी दिल्ली, नजदीक ईएसआई डिस्पेंसरी में धूमधाम से मनाएगी। पावन एमएसजी भंडारे पर पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां उत्तर प्रदेश के शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से ऑनलाइन गुरुकुल के माध्यम से साध संगत को संबोधित करेंगे। सत्संग का कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। जिसमें पूज्य गुरु जी लोगो को नशे व सामाजिक बुराइयों को छोड़ने का संकल्प दिलाएंगे। पावन भंडारे को लेकर साध-संगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है और राज्य कमेटी भंडारे कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं स्थानीय डेरा अनुयायियों में पावन भंडारे की खुशी में होने वाले रूहानी सत्संग को लेकर इस कदर खुशी का माहौल है कि वो घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे है।
                   जिक्रयोग है कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज ने 28 फरवरी 1960 को पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज को गुरु गद्दी की बख्शीश कर अपना रूप बनाया। इसलिए इस महीने को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत एमएसजी महा रहमोकर्म माह के रूप में मनाती है। जिसमें डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 151 मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार देकर जरूरतमंदों की मदद करते है।

बच्चो को स्टेशनरी वितरित


 जयपुर :-    रूद्रा वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से जयपुर के मानसरोवर में *400 बच्चों को कापियां-किताबें, पढ़ने की अन्य सामग्री वितरित की गई उसके साथ बच्चों को चॉकलेट व अन्य खाद्य सामग्री भी दी गई जयपुर के चोमू क्षेत्र में और जयपुर के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जायजा लिया गया यहां पर बहुत जल्द रूद्रा वेलफेयर सोसाइटी फ्री एजुकेशन फ्री फूड की मुहिम के तहत अगले महीने एक विद्यालय आरंभ करने जा रही है इस मौके पर हमारे साथ रूद्रा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य विनय कौशिक, दीपक यादव, शालू जांगड़ा व सोसायटी के महासचिव पंकज शर्मा उपस्थित रहे और यह कार्य और रूद्रा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान काजल शर्मा के नेतृत्व में समाप्त हुआ


Rudra Welfare Society

बच्चे आसपास सफाई का ध्यान रखें और जंकफूड से बचें- ड़ा. गौरव शर्मा


 सोनीपत (    योगराज शर्मा    ) विद्यार्थी विद्यालय एवं  जी-सिल एजुकेशनल सोसाइटी की मानवीय पहल नेकी की

राह और उजाला सिग्नस हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के लिए एक फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उजाला सिग्नस अस्पताल की ओर से शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सैक्टर 14 के फैमिली क्लिनिक से दंत रोग विशेषज्ञ डॉ वरुण एवं डॉ शिखा शर्मा एवं अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। स्वास्थ्य जांच शिविर में शहर से लगभग 200 बच्चों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

विद्यालय की विद्यालय की डायरेक्टर मैडम सोनिया ने कैंप के दौरान बताया कि आजकल बच्चे मोबाइल का अधिक प्रयोग करते हैं जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों को मोबाइल दे परंतु सीमित समय के लिए ही दें।

नेकी की राह के अध्यक्ष डॉ गौरव शर्मा ने बताया कि बच्चों को चाहिए कि अपने स्वास्थ्य का और आसपास की सफाई का ध्यान रखें। सर्दी का मौसम होने के कारण उन्हें अपना और अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड एवं जंक फूड से बचना चाहिए। बच्चों को सर्दी के मौसम में स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का सेवन करना चाहिए।

 इस अवसर पर उजाला सिग्नस के यूनिट अध्यक्ष सुरेश कालरा  व जी-सिल एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष विजय शर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

आईआईएफटी बरेली के शो डिजाइनर्स मॉडल्स की चकाचौंध



 ग्रैंड फैशन शो ग्लोबल इंटरनेशनल कॉउचर वीक का आयोजन बेल-ला-मोंडे, होटल, NH8, नई दिल्ली में 6, 7 और 8 जनवरी 2023 को किया गया था, जिसमें कई डिजाइनरों ने अपने संग्रह दिखाने के लिए भाग लिया था।

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ग्लोबल इंटरनेशनल कॉउचर वीक से भी जुड़ा है।

आईआईएफटी बरेली सेंटर ने रेज़ल डैज़ल - परफेक्ट कलेक्शन ग्लैम अप ए चिक कॉकटेल पार्टी, इवनिंग बैश एंड रेड कार्पेट थीम पर अपने संग्रह प्रदर्शित किए हैं। डिजाइनर आंचल रस्तोगी, आकाश यादव, अंजू गंगवार, अंशिका प्रधान, अर्जुन सिंह, छेत्री, अवंतिका जोशी, आयुषी राणा, बीनू गगवार, दिव्यांशी, फरीन सिद्दीकी, हीना नाज, हिमानी पाल, कामिनी, कनिका चहल, मेघा बिस्वास, नेहा सक्सेना, नीतू यादव, निहारिका पगरानी, ​​निमिशा अग्रवाल, निशा चटर्जी, परविंदर कौर, रिद्धिका गोयल, समीक्षा श्रीवास्तव, श्वेता सूरी और सुनैना सिंह ने उच्चतम स्तर पर रचनात्मकता दिखाई और परिधान बनाने के लिए नवीन कपड़ों का उपयोग किया।


आईआईएफटी शो के लिए शो स्टॉपर सुश्री शालिनी भाटिया - मॉडल और इन्फ्लुएंसर थीं और आईआईएफटी शो की ओपनिंग सुश्री सुनीता पाल - मिस इंडिया फाइनलिस्ट थीं। आईआईएफटी शो के दौरान कई प्रसिद्ध पेज 3 हस्तियां इस शो को देखने के लिए आई थीं। इस अवसर पर बोलते हुए श्री रत्नदीप लाल ने आयोजकों, सभी डिजाइनरों और पूरी टीम को आयोजन को सफल बनाने में उनके महान प्रयासों के लिए बधाई दी और यह भी बताया कि यह आईआईएफटी डिजाइनरों के लिए वैश्विक मंच पर अपनी रचनात्मकता दिखाने का महान अवसर है। आईआईएफटी की स्थापना 1990 में श्री रत्नदीप लाल (आईआईएफटी समूह के अध्यक्ष), भारत के एक प्रमुख फैशन टेक्नोलॉजिस्ट के नेतृत्व में की गई थी। फैशन आइकॉन और अंतर्राष्ट्रीय फैशन सेलिब्रिटी श्री रत्नदीप लाल लंदन कॉलेज ऑफ फैशन, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट लंदन से स्नातक थे और दुनिया भर में फैशन शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। – बस आईआईएफटी कहें और 100 हजार से अधिक हाथ आसमान में उठ जाएंगे, यही आईआईएफटी की ताकत है जो 2 दशकों से अधिक समय से भारत में फैशन शिक्षा का नेतृत्व कर रहा है। 

हाल ही में आईआईएफटी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के उद्घाटन समारोह में फैशन शूट किया है और एफिल टॉवर, पेरिस, टॉवर ब्रिज लंदन में आईआईएफटी पोशाकों का फैशन शूट किया है और यूके में बॉलीवुड उत्सव में आईआईएफटी डिजाइनों का प्रदर्शन किया है।









संस्कार सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंची गणमान्य हस्तियां


 नई दिल्ली, योगराज शर्मा।  संस्कार सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे राष्ट्रीय संत सद्गुरु दयानिधि महाराज केंद्रीय मंत्री दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक पार्षद सहित अनेक गणमान्य हस्तियां


मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा उत्तर प्रदेश बिहार महाराष्ट्र दिल्ली सहित अनेक राज्यों से पदाधिकारी हुए सम्मिलित


7 जनवरी को दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित संस्कार सेना एवं वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय संत सद्गुरु श्री दयानिधि महाराज केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल विधायक मदन लाल अंतरराष्ट्रीय जादूगर राजकुमार जी प्रभाकर डी ज्वेलर्स कंपनी के डायरेक्टर प्रवीण शर्मा रामरतन ग्रुप के चेयरमैन विजय चौधरी सुरपति दास इस्कॉन वृंदावन एवं नगर निगम पार्षद सामाजिक संस्थाओं के फाउंडर एवं फिल्मी जगत से अनेक मॉडल तथा वरिष्ठ पत्रकार संपर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा एवं संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश पावटा मीणा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सहाय सिरसी महाराष्ट्र से प्रोफेसर डॉक्टर शंकरराव चोपड़ै राष्ट्रीय सचिव अलका धुर्वे प्रमुख रूप से उपस्थित हुए सभी अतिथियों का संस्कार सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यतेंद्र श्रीवास्तव दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार गर्ग वेब पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्कार सेना के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार मित्तल राष्ट्रीय महासचिव लियाकत अली खान प्रदेश महासचिव मोहम्मद आदिल निशा शर्मा डॉक्टर रजनी मालवीय की टीम ने सभी अतिथियों का सम्मान एवं माता पिता पूजन किया सभी अतिथियों के द्वारा संस्कार सेना  की सराहना कि।

 तो वही राष्ट्रीय संत दयानिधि महाराज ने भी अपने पिताश्री की भी पूजा कर आशीर्वाद लिया तथा संस्कार सेना को आशीर्वाद दिया कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के रायसेन छिंदवाड़ा राजगढ़ सीहोर भोपाल भिंड मुरैना सहित अनेक जिलों से पदाधिकारी उपस्थित रहे सभी पदाधिकारियों का भी आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र एवं साल श्रीफल से सम्मान किया

निकिता रावल बिकनी में बीच किनारे छुट्टिया मानते आयी नज़र - देखें तस्वीरें

 


 

निकिता रावल एक खुश दिल एक्ट्रेस है क्योंकि वह नए साल में अपने दोस्तों के साथ समुद्र तट पर छुट्टियां मनाती  नज़र आयी  अभिनेत्री ने अपने हॉलीडेज से कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं और यह निश्चित है कि आप अपना बैग पैक कर लें।

 

येलो बिकिनी पहने निकिता हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं और उन्होंने बीच पर अपनी परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट किया। वह इस समय बैंकॉक में अपने जीवन का समय बिता रही है। उसने अपने बीच वेकेशन की अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कीं जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी। तस्वीरों में निकिता बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं। उन्होंने सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया।