योगी आदित्‍यनाथ को ऐसे मिली पिता आनंद सिंह बिष्‍ट के निधन की खबर

आज की दिल्ली / इंडियन  न्यूज़ ऑनलाइन 



नई दिल्‍ली उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता, आनंद सिंह बिष्‍ट का निधन हो गया है। सोमवार सुबह दिल्‍ली के ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनकी हालत गंभीर थी और उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, यूपी सीएम लॉकडाउन से जुड़े इंतजामों पर लखनऊ में बैठक कर रहे थे, इसी बीच उन्‍हें पिता के निधन की सूचना दी गई।

बीजेपी के बड़े नेता गए थे देखनेAIIMS में भर्ती रहे आनंद सिंह बिष्‍ट को देखने रविवार रात बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहुंचे थे। कल रात ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था। आज डॉक्‍टरों ने जवाब दे दिया। सुबह 10.30 बजते-बजते उनकी हालत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि मल्‍टी-ऑर्गन फेल्‍योर के चलते बिष्‍ट का निधन हो गया।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.