आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
Bajaj Auto कंपनी अपनी सबसे पावरफुल Pulsar RS400 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Bajaj Pulsar RS400 बाइक RS200 वाले प्लेटफॉर्म पर ही आधारित होगी है। हालांकि यह बाइक बिल्कुल नए लुक में होगी। बाइक को नया लुक देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया जा रहा है। बता दें कि Bajaj Auto ने साल 2014 के ऑटो एक्सपो में 400 सीसी की दो कॉन्सेप्ट मोटरसाइकल पेश की थीं।
अगस्त में होगी लॉन्च
कंपनी ने 2014 के ऑटो एक्सपो में एक क्रूजर स्पोर्ट Pulsar CS400 और दूसरी रेस स्पोर्ट Pulsar RS400 प्रदर्शित की थी। वहीं इसके बाद कंपनी ने Dominar 400 बाइक लॉन्च की, जो काफी हद तक CS400 की तरह दिखती है। इसके बाद अब कंपनी Pulsar RS400 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया गया है कि अब कंपनी इस शानदार मोटरसाइकल को अगस्त में लॉन्च कर सकती है।
इन बाइकों से होगी टक्कर
रिपोर्ट के मुताबिक Bajaj Pulsar RS400 को पहले यानी अगस्त में इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसके बाद इसे भारतीय बाजार में उतारने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बाइक के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नई बाइक का मुकाबला TVS Apache RR 310 और KTM RC390 जैसी बाइक्स से होगा।
कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक
Bajaj Auto की यह बाइक अब तक की सबसे पावरफुल बाइक होगी। कंपनी इस बाइक में Dominar 400 में आने वाला 373.2 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन देगी। इसका इंजन 40 बीएचपी की पावर और 35 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। बजाज पल्सर RS400 परिमीटर फ्रेम चेसिस के मॉडिफाइड वर्जन पर आधारित हो सकती है, जिसका इस्तेमाल पल्सर RS200 और Dominar 400 में किया गया है। पल्सर RS200 अपनी कैटिगरी में देश की एकमात्र फुल-फेयर्ड मोटरसाइकल है।
फीचर्स
नई Pulsar RS400 के फ्रंट में USD फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जाने की उम्मीद है। वहीं बाइक की कीमत कम करने के लिए कंपनी इसमें टेलेस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स भी दे सकती है। RS400 में ड्यूल-चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड मिलेगा। इसमें काफी बड़ी फेयरिंग, बड़ा व बोल्ड फ्यूल टैंक और न टेललैंप मिलने की उम्मीद है। बाइक में ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.