Weekly Lucky Tarot Horoscope (23 फरवरी–1 मार्च 2026): फरवरी का अंतिम सप्ताह खास रहने वाला है। वैदिक गणना के अनुसार इस दौरान मंगल का गोचर कुंभ राशि में होगा, जहां पहले से राहु, शुक्र, बुध और सूर्य की स्थिति महत्वपूर्ण प्रभाव बना रही है। वहीं बुध वक्री होकर अस्त भी होंगे। ऐसे में पंचग्रही योग और अन्य शुभ संयोग कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोल सकते हैं। होली और होलाष्टक की शुरुआत के बीच यह सप्ताह कई लोगों के लिए खुशियों से भरा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और प्रतिष्ठा में उछाल लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और होली का उत्साह घर में रंग भरेगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आत्मविश्वास बढ़ाएगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं लाभ देंगी और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। निवेश से लाभ और नई नौकरी के अवसर बन सकते हैं। मित्रों के साथ होली का त्योहार यादगार रहेगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय रचनात्मक कार्यों में सफलता दिला सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बढ़ेगी और रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है।
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई ऊर्जा लेकर आएगा। करियर में स्थिरता और व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी और पुराने विवाद खत्म होंगे।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.