नई दिल्ली. दरबार साहिब यानी Golden Temple और Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बहुप्रतीक्षित Delhi–Amritsar–Katra Expressway अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
National Highways Authority of India (NHAI) के अनुसार, एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है। इसके शुरू होते ही दिल्ली से अमृतसर की दूरी महज 4 घंटे में और कटरा का सफर लगभग 6 घंटे में तय किया जा सकेगा।
यह प्रोजेक्ट अप्रैल 2021 में शुरू हुआ था। तय समय से पहले पूरा होना था, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारी बाढ़ के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ, जिससे देरी हुई। अब निर्माण तेज गति से पूरा किया जा रहा है।
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से करीब 139 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत भी घटेगी। यात्रियों के लिए सफर अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक्सप्रेसवे धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार देगा और पंजाब व जम्मू-कश्मीर के बीच आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.