नूह जिले में कोरोना के पांच नए केस सामने आए हैं ,तीन केस तावडू खंड के गांव से हैं , दो केस नूह खंड के अलग अलग गांव से हैं

आज की दिल्ली /  इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



नूह जिले में कोरोना के पांच नए केस सामने आए हैं । पांच में से तीन केस तावडू खंड के गांव से हैं , जबकि दो केस नूह खंड के अलग अलग गांव से हैं। तावडू , भाजलाका , बिस्सर अकबरपुर , भिरावटी , रेहना गांव में नए केस सामने आए हैं। दो मरीन नल्हड़ मेडिकल कालेज तो दो मरीज अल आफ़िया अस्पताल में भर्ती हैं। आठ मरीजों को घर एकांत में रखा गया है। तावडू शहर का मरीज पारस अस्पताल गुरुग्राम में ऑपरेशन कराने गया था , वहीं पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया , वह घर आया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। भाजलाका गांव का मरीज तावडू शहर में ही रहता है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। बिस्सर अकबरपुर गांव का मरीज गांव में ही पॉजिटिव व्यक्ति के घर हुई पार्टी में गया था। रेहना गांव की गर्भवती महिला नल्हड़ मेडिकल कालेज में आई , जहां सीबी नेट मशीन से उसका सैम्पल लिया गया। 
 आपको बता दें कि नूह जिले में करीब 6288 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है । जिनमें से 3648 लोगों का सर्विलेंस पीरियड पूरा हो चुका है । अब सर्विलांस पर 2640 लोग रखे गए हैं । इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 5334 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए गुरुग्राम के एक निजी लैब में भेजे। जिनमें से 5218 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा 78 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है ।  66 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि जिले में अब 12 एक्टिव केस हैं । अभी 35 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट आना बकाया है । 

अनिल मोहानिय-  नूह मेवात

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.