केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कानून के खिलाफ अपने प्राण न्योछावर कर चुके अन्नदाता किसान के सम्मान में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

 




aAmarAmarApniASHISHBabliBansiBhardwajbinodBPNDelhidharmendraDigambardwarkaGovindhimanshuHindiErosJAGJanbhawnaKarobarLambasafarManvirMERIMOHAMMEDNeerajNeyazNyayaomowaisp.c.pramodPramodpappuRaghvendraRAJEEVRanveerRasRashidRashtravaniVinayrathi.sanjiv@gmail.comRaviRitasaiSameerSanjaysantoshsantoshsapansecularqayadatshamimkhan2007shankarShravanSRIJANSudeshnaTanveervinodVIPWasimWednesZohairArshadmohammededitornewsmxRobinsaurabhAfnanShashiamarshaktinews2004SyedDivanshugagankhurramammar@yahoo.co.inanil_ks78@yahoo.co.inAnjumbrahmcorruptionaajkal@gmail.comd.delhiaurdelhi@gmail.comdainikDevendradhruvg9hamarahindmat@yahoo.co.iniqrarjeetkajournalistsanjeevjhajournoumesh@outlook.commekhalidkumargajendra15@gmail.commaMahamahendermohdmohdjalish@yahoo.comMmbivarthasanjaySareenn8singh.kanwaljeetNaveenjanuthanNareshPawanRajivrojanasabkikhabar@gmail.comSaahassachkahoonsamacharSandeepsanjaySantoshSATYAsaurabhsawanSharmaTARAurmilaVijayviraatWajoodMohammadNaeemnikhil.bDeepakSarvahitredhandednews.networkNationalajayPuneetreeta.mediadillidilse01manojparveshAnamikaShivendraJagtarshyamRounakAshutoshsarasach786tejSunilISatyamrythem.kumar27NSPvermageet648AtulRajenderavikagupta18.agmukeshbaghel85chetanmishra47themediamorningdelhimailnewsharshitverma11993aakashnews2ds4news3nikitajn91prathamswarnawabakhtar80delhikihaqeeqathindustanopinion11shahzad786.pks.virensingh14xyznewsagencykanchan11auramant029sni.news.agencyeditor.aonenewstvindiastatestimeshamaramaqsadurduabhishekuniquemanavvirendrasingh8423editoramannewstfazeeljournalistdainik.indiadarpanMushtaqnat.news

Ø  केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कानून के खिलाफ अपने प्राण न्योछावर कर चुके अन्नदाता किसान के सम्मान में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी जिलों में जिला अध्यक्षों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।


 

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर, 2020 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठै जिन किसान भाईयों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए है उन अन्नदाता किसान भाईयों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने इस मौके पर दुख व्यक्त करते हुऐ कहा कि उन्हें अपने किसान भाईयों की इस दुखद मुत्यू का गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जो किसान भाई केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपने प्राण न्यौछावर कर चुके है वें किसान भाई सदा हमारें दिलों में अमर रहेंगे। उन्होंने अन्नदाता किसानों के हितों में केन्द्र की मोदी सरकार से मांग करते हुऐ कहा कि मोदी सरकार इन तीन काले कानून को रद्द कर जल्द से जल्द हमारे किसान भाईयों को राहत दें। चौ. अनिल कुमार ने केजरीवाल पर भी कताक्ष करते हुऐ कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द को भी किसानों के प्रति कोई रूचि नहीं हैं वें जो कुछ भी करते है वो सिर्फ एक दिखावा होता है या उनका उसमें कोई न कोई राजनीतिक उद्देश्य छिपा होता है। यदि अगर सच में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द किसान भाईयों के हितैषी है तो वें दिल्ली में उनके ही द्वारा पारित किसानों के खिलाफ कानून को रद्द क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली में शासित आप” पार्टी की सरकार आपस में मिली हुई हैजनता की भलाई व किसानों के प्रति सहानुभूति केवल मात्र एक दिखावा है और ये दोनों पार्टीयां ही अपने-अपने राजनीतिक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

 

इन श्रंद्धाजलि सभाओं में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों व तमाम वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुऐ कहा कि यदि सच में मोदी सरकार किसानों के हित में है तो मोदी सरकार किसानों के हित में तीन काले कानून को रद्द कर उसी कानून को पारित क्यों नहीं कर देती जिसमें किसानों का हित है। आज देश के अन्नदाता किसान को अपने अधिकार के लिए इस तुफानी ठण्ड में खुले आसमान के निचे बैठे लगातार 21 दिन से ज्यादा हो चुके है और लगभग 20 हमारे किसान भाई अपने प्राण न्योछावर कर चुके है। केकिन फिर भी केन्द्र की मोदी सरकार को हमारे किसान भाईयों पर जरा भी दया नहीं आ रहीं है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आवाज उठाते हुऐ कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसान भाईयों की इस लड़ाई में कन्धे से कन्धा मिलाकर उनके साथ खड़ा रहेगा। 

मुख्य संवाददाता,

..........................नई दिल्ली।

6 Attachments
 
 

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.