नरेला जोन के चेयरमैन एवं वार्ड 36 से निगम पार्षद श्री जयेंद्र डबास ने केजरीवाल सरकार से एमसीडी के 13000 करोड रुपए की मांग
आज नरेला जोन के चेयरमैन एवं वार्ड 36 से निगम पार्षद श्री जयेंद्र डबास ने केजरीवाल सरकार से एमसीडी के 13000 करोड रुपए की मांग को लेकर वार्ड 36 रानीखेड़ा के भाग्य बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर हैंड बिल वितरित किए और लोगों को बताया कि दिल्ली की सरकार एमसीडी का 13000 करोड रुपए को रोके रखा है जोकि जनता के टैक्स से सालाना 65000 करोड रुपए इकट्ठा होता है उसका 12:30 परसेंट रुपया एमसीडी को देना होता है लेकिन केजरीवाल साहब उस पैसे का दुरुपयोग होल्डिंग लगवाने के लिए या अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने के लिए उस पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसके कारण एमसीडी के कर्मचारियों को कई महीने से सैलरी 6 महीने से पेंशन नहीं मिल रही है जिसके कारण कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं लोगों ने केजरीवाल साहब के इस रवैया की घोर भर्त्सना की और मांग की एमसीडी का 13000 करोड़ पर केजरीवाल साहब तुरंत जारी करें अन्यथा दिल्ली की जनता केजरीवाल साहब के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेगी इस मौके पर वार्ड 36 के मंडल अध्यक्ष परमजीत लाकड़ा किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य श्री हवा सिंह राणा, संजय राय, गीता देवी, दीपक, चंदन सिंह, विष्णु, विजेंद्र डबास, बिजेंदर गिरी, नरेंद्र पांडे, उमेश यादव, संजय, आशीष, सुकेश,, आदि कार्यकर्ता एवं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित थे
Note as forwarded as requested



No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.