ऑपरेशन "क्लीन स्वीप" - ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई
थाना सुल्तान पुरी के अलर्ट स्टाफ ने एक ड्रग तस्कर को पकड़ा
45 निषिद्ध नशे के इंजेक्शन और 45 सुईयां बरामद
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्य करते हुए, थाना सुल्तान पुरी के सतर्क स्टाफ ने 01 ड्रग तस्कर जिसका नाम बाद पूछताछ कृष्ण @ बाबू पुत्र जागीर दास निवासी वर्तमान पता: ई -6/208, सुल्तान पुरी, दिल्ली और स्थायी पता: 388 / 34, टी-हट्स, सीडी पार्क जहांगीर पुरी, दिल्ली, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है जिससे 45 निषिद्ध फेनिरामाइन इंजेक्शन और ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन व 45 सुइयां बरामद की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 19.08.2022 को थाना सुल्तान पूरी में तैनात HC हरपाल ई-ब्लॉक, सुल्तान पुरी में इलाका गश्त पर थे जो रात करीब 8:10 बजे उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को पीले रंग की पॉलीथिन ले जाते देखा, जो काफी संदेहास्पद दिख रहा था। उसे सत्यापित करने के लिए जैसे ही HC हरपाल उसकी ओर बढे वह अचानक भागने लगा जिससे शोर मच गया, HC हरपाल ने कुछ मीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया व उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास पीले रंग की पॉलीथिन मिली जिसकी जांच करने पर उसमे कुल 22 फेनिरामाइन इंजेक्शन, 22 ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन और 44 सुईयां बरामद की गई। उक्त व्यक्ति की पहचान सूरज सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ई-6, झुग्गी नंबर 208, सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई।
तद्नुसार, थाना सुल्तान पुरी में एफआईआर संख्या 725/22, दिनांक 19.09.2022, U/s 22(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया व आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी सूरज ने खुलासा किया कि सभी प्रतिबंधित इंजेक्शन दिल्ली के सुल्तान पुरी निवासी बाबू नाम के व्यक्ति द्वारा दिए गए थे।
श्री समीर शर्मा, डीसीपी/ओडी ने ऑपरेशन "क्लीन स्वीप" के तहत अधिक सतकर्ता से कार्य करते हुए ड्रग तस्कर बाबू को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। एसएचओ/सुल्तान पुरी के नेतृत्व में अलर्ट टीम का गठन किया व जानकारी विकसित करने के लिए गुप्तचरों को तैनात किया गया, जिन्होंने दिन-रात काम किया और ड्रग तस्कर के बारे में जानकारी विकसित की।
तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी का विवरण प्राप्त किया गया और उसकी पहचान कृष्ण उर्फ बाबू पुत्र जागीर दास निवासी वर्तमान पता : ई-6/208, सुल्तान पुरी, दिल्ली और स्थायी पता: 388/34, टी-हट्स, सीडी पार्क जहांगीर पुरी, दिल्ली, उम्र 34 वर्ष में की गई। दिनांक 24.08.22 को कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उक्त ड्रग तस्कर कृष्ण उर्फ बाबू को जहांगीर पुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 45 प्रतिबंधित फेनिरामाइन इंजेक्शन और ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन (एनडीपीएस एक्ट के तहत शामिल) 45 सुई बरामद की गईं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.