सेवा में,
मा० संपादक
महोदय,
महोदय,
आपको सहर्ष अवगत करवाना चाहती हूँ कि मैं डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव अपनी सांस्कृतिक संस्था "पद्मजा कला संस्थान" द्वारा आयोजित "परम्परा 2024" नाम से वार्षिकोत्सव आयोजित कर रही हूँ। जिसमें मुझसे शिक्षा प्राप्त किये हुए 50 से अधिक शिष्यों की कथक प्रस्तुति की जायेगी। पाँच वर्ष की आयु से लेकर 50 वर्ष की आयु तक के शिष्यों का प्रदर्शन कथक के नये आयामों को रंगमंच पर लायेगा।
आपसे विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम में प्रिन्ट / इलेक्ट्रानिक मीडिया के सक्षम माध्यम से इस कार्यक्रम को कवर करवाकर हमें सहयोग प्रदान करें जिससे इन नई प्रतिभाओं में कला को सीखने, प्रदर्शित करने का उल्लास बना रहें, क्योंकि यह नई प्रतिभायें ही हमारी सांस्कृतिक विरासत का भविष्य है।
सधन्यवाद
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक - 10/04/2024 (दिन बुधवार)
समय - सायं 6 बजे
कार्यक्रम स्थल- संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह,
संगीत नाटक अकादमी, गोमतीनगर, लखनऊ।
निवेदिका
डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव
कथक नृत्यांगना एवं गुरु
सचिव, पदमजा कला संस्थान, लखनऊ।
मो0 8543021131
.jpeg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.