संपादक
लखनऊ
विषय - होम्योपैथी के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन के 269 वे जन्मदिवस के अवसर पर भव्य समारोह में आपकी गरिमामयी उपस्थिति के उपलक्ष्य में ।
महोदय,
सविनय निवेदन है की होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन के 269 वें जन्मदिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन विनीत खंड, गोमती नगर में किया जा रहा है। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुशायरा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का केंद्रीय आकर्षण रहेगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजेश पाठक जी (उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश), आदरणीय हिज ग्रेस अपरिमेय श्याम दास जी, विशिष्ठ अतिथि सर्व माननीय श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी (मेयर लखनऊ), श्री पंकज सिंह जी (विधायक नोएडा), डॉ. हरि ओम (आईएएस), श्री पवन सिंह चौहान (एमएलसी), डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी (आईपीएस), श्री राजेश कृष्णा (आईपीएस), डॉ. अली अब्बास मेंहदी (एरा यूनिवर्सिटी), महंत धर्मेंद्र दास जी, श्री श्री तुलसीदास जी महाराज, डॉ. डी. के. सोनकर (प्राचार्य राजकीय नेशनल मेडिकल कॉलेज), डॉ. यू. एस. पाल (मेडिकल कॉलेज) इत्यादि शहर के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित वर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थिति की संतुति दी है।
आप से निवेदन है की उक्त कार्यक्रम में दिनांक 10 अप्रैल 2024, दिन बुधवार, समय, शाम 6:00 बजे संवाददाता एवं छायाकार को 5 / 147, विनीत खण्ड, गोमती नगर भेजने का कष्ट करें और स्वयं भी होम्योपैथी के संदर्भ में जागृति प्राप्त करें ताकि यह विधा समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके।
भवदीय
डॉ. उमंग खन्ना
8429868888
.jpeg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.