उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। झुंडपुरा गांव में खुले नाले में गिरने से 11 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठे।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा रोज़ की तरह घर से बाहर निकला था। सड़क किनारे बना नाला लंबे समय से खुला और बिना ढक्कन के था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही मासूम की जान चली गई।
हादसे का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन से नाले को ढकने की शिकायत की थी, लेकिन लापरवाही और अनदेखी के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नाले को ढका गया होता, तो आज एक मासूम की जान बच सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह हादसा एक बार फिर खुले नालों और बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा मासूमों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ेगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.