मरीज बेड पर, पास में चूहों की दावत! गोंडा जिला अस्पताल की बदहाल तस्वीर, वीडियो हुआ वायरल


  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गोंडा मेडिकल कॉलेज के पेशेंट वार्ड का बताया जा रहा है, जहां मरीज बेड पर लेटा है और ठीक पास रखे खाने पर चूहे बेखौफ होकर दावत उड़ाते नजर आ रहे हैं

वीडियो में देखा जा सकता है कि मरीज के बेड के पास स्टील रैक पर दवाइयों के साथ डिस्पोजेबल पत्तल में खाना रखा है। इसी खाने पर छोटे-बड़े चूहे बिना किसी डर के घूमते और खाते दिखाई दे रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि मरीज और उनके तीमारदार खाने को छूने तक से डर रहे हैं। इससे अस्पताल की साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा किया है। वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर तंज कसते हुए इसे सरकारी अस्पतालों की हकीकत बताया। कुछ लोगों ने इसे विकास के दावों पर सवाल उठाने वाला दृश्य करार दिया।

अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लोगों की मांग है कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

#GondaHospital
#ViralVideo
#UPHealthSystem
#GovernmentHospital
#PublicHealth
#CleanHospital
#HealthcareCrisis
#UPNews

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.