तुर्किये में जनसंख्या संकट के संकेत, प्रजनन दर में तेज गिरावट


  तुर्किये की कुल प्रजनन दर (Fertility Rate) में बीते कुछ वर्षों में चिंताजनक गिरावट दर्ज की गई है। जहां 2017 में यह दर 2.08 थी, वहीं 2024 तक घटकर 1.48 पर पहुंच गई है। यह आंकड़ा न सिर्फ जनसंख्या को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी 2.1 के स्तर से काफी नीचे है, बल्कि वैश्विक औसत 2.25 से भी कम है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रजनन दर में यह गिरावट तुर्किये के लिए दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां खड़ी कर सकती है। कम होती जन्म दर का सीधा असर भविष्य में वर्कफोर्स की कमीबुजुर्ग आबादी के बढ़ते बोझ और सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों पर पड़ सकता है।

इस गिरावट के पीछे शहरीकरण, बढ़ती महंगाई, करियर प्राथमिकताएं, देर से शादी और जीवनशैली में बदलाव जैसे कई कारण बताए जा रहे हैं। खासकर युवा वर्ग में परिवार बढ़ाने को लेकर झिझक और आर्थिक अनिश्चितता बड़ा फैक्टर बनकर उभरी है।

जनसांख्यिकी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दशकों में तुर्किये को भी उन देशों की सूची में गिना जा सकता है, जहां जनसंख्या सिकुड़ने लगी है। ऐसे में सरकार के सामने अब परिवार-प्रोत्साहन नीतियां और सामाजिक सुधारों को तेज करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.