मूंगफली खाकर छिलका फेंकने की आदत कर दें बंद, इन 6 तरीकों से कर लें इस्तेमाल

सर्दियों में मूंगफली खाना लगभग हर घर में आम है। लेकिन अक्सर लोग मूंगफली खाने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आज से यह आदत बदल लीजिए। दरअसल, मूंगफली के छिलके कई काम के होते हैं और इन्हें घर में 6 स्मार्ट तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

मूंगफली के छिलकों को सुखाकर मिट्टी में मिला दें। ये धीरे-धीरे गलकर ऑर्गेनिक खाद बन जाते हैं, जिससे पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है।

छिलकों को पौधों की जड़ों के आसपास बिछा दें। इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और खरपतवार भी कम उगते हैं।

घर में सब्जियां उगाते हैं तो मूंगफली के छिलके मिट्टी को हल्का और पोषक बनाने में मदद करते हैं।

किचन वेस्ट की कम्पोस्ट बनाते समय मूंगफली के छिलके मिलाने से कम्पोस्ट जल्दी और बेहतर तैयार होती है।

कुछ लोग इन्हें पालतू जानवरों की बिछावन में भी इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये नमी सोखने में मददगार होते हैं (साफ और सूखे होने चाहिए)

गांव या ठंडे इलाकों में लोग सूखे मूंगफली के छिलकों को आग जलाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये आसानी से जल जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.