ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच टेक कंपनी Meta ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने 11 मार्च 2026 को अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Facebook, WhatsApp और Facebook Messenger पर नए एंटी-स्कैम डिटेक्शन टूल्स लॉन्च किए हैं। इनका उद्देश्य यूजर्स को फेक जॉब ऑफर, फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिए पैसे मांगने या संदिग्ध लिंक भेजकर किए जाने वाले ऑनलाइन स्कैम से पहले ही सावधान करना है।
कंपनी के अनुसार आजकल स्कैमर्स सीधे धोखाधड़ी नहीं करते, बल्कि पहले लोगों से बातचीत कर भरोसा बनाते हैं और फिर उन्हें ठगते हैं। इसी पैटर्न को पहचानने के लिए नए टूल्स को डिजाइन किया गया है, जो संदिग्ध गतिविधियों पर पहले ही अलर्ट देकर यूजर्स को सचेत करेंगे।
फेसबुक पर अब अगर किसी संदिग्ध अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है—जैसे बहुत कम म्यूचुअल फ्रेंड्स हों या लोकेशन किसी दूसरे देश की दिख रही हो—तो यूजर्स को स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई देगी। इससे उन्हें यह फैसला लेने का मौका मिलेगा कि रिक्वेस्ट स्वीकार करनी है या ब्लॉक कर देना है।
इसी तरह मैसेंजर और व्हाट्सऐप पर भी ऐसे फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जो संदिग्ध मैसेज, लिंक या पैसे मांगने वाले संदेशों के बारे में पहले ही चेतावनी देंगे।
कंपनी का कहना है कि यह नया सिस्टम मार्च 2026 से चरणबद्ध तरीके से कई देशों में रोलआउट किया जाएगा। इससे फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन ठगी के मामलों को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.