अमर वीरों के सम्मान में झुका राष्ट्र, कारगिल विजय समारोह में गूंजी देशभक्ति


नई दिल्ली, योगराज शर्मा। श्री राम सेवा संस्थान द्वारा सुरसंगम एंटरटेनमेंट प्रा. लि. एवं वर्ल्ड स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सहयोग से सत्यवती कॉलेज ऑडिटोरियम, अशोक विहार में 'कारगिल विजय सम्मान समारोह' का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। यह समारोह वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय तथा मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 527 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिवारों के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र मेहरा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात पूरे सभागार में राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री राजभूषण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने श्री राम सेवा संस्थान एवं सहयोगी संस्थाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सेवा और त्याग की भावना को मजबूत करते हैं।


इस अवसर पर कारगिल युद्ध के 15 वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित परिवारों में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडेय तथा सेना मेडल से सम्मानित मेजर सी. बी. द्विवेदी के परिजन भी शामिल रहे। सम्मान ग्रहण करते समय पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब एक वरिष्ठ नागरिक स्वयं मंच पर पहुंचे और बताया कि सत्यवती कॉलेज के बाहर लगा कार्यक्रम का पोस्टर देखकर वे समारोह में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र कारगिल युद्ध में शहीद हुआ था। सम्मान ग्रहण करते हुए उन्होंने भावुक स्वर में कहा— आपका यह सम्मान मेरे शहीद बेटे के बलिदान को जीवित रखेगा। वर्षों बाद किसी संस्था ने हमारे शहीदों को इतने सम्मान और श्रद्धा के साथ याद किया है।

शहीद पिता के इन शब्दों ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं और कुछ क्षणों के लिए पूरा वातावरण मौन होकर शहीदों के प्रति श्रद्धा से भर उठा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती पूनम भारद्वाज, श्री राजकुमार भाटिया, श्री अशोक गोयल एवं श्री अजय महावर, पार्षद श्रीमती वीणा असीजा, श्री विकेश सेठी, श्री सुशील जोंटी एवं श्रीमती रेनू अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री रोचिका अग्रवाल तथा दिल्ली भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुनील जिंदल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


इंडियन आइडल की चर्चित गायिका सलोनी साज़ की विशेष प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। वहीं रश्मि शर्मा, योगेश मलिक, अश्विनी शर्मा, सपना भटनागर वा अन्या गायकों ने देशभक्ति एवं सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह का एक विशेष आकर्षण दिल्ली पुलिस के अधिकारी एवं सुप्रसिद्ध गायक श्री राम मनोहर मिश्रा की ओजस्वी प्रस्तुति रही। अपनी दमदार, मधुर और देशभक्ति से ओत-प्रोत आवाज़ से उन्होंने पूरे सभागार में ऐसा जोश और उत्साह भर दिया कि उपस्थित सभी लोग तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन करते रहे। उनके गीतों ने कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हर श्रोता के हृदय में राष्ट्रप्रेम और वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रबल कर दिया। इंस्पेक्टर प्रभांशु की कविता ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी! इसके अतिरिक्त एनजीओ प्रयास के बच्चों तथा त्रिमोना डांस अकादमी की सुश्री मोनिका भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और अधिक भव्य एवं यादगार बना दिया।

आए हुए सभी विधायक एवं पार्षदों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सोगो क्योर , श्री आनंद हर्बल कॉस्मेटिक्स इंडिया के अनिल सचदेवा जी ने अपनी कंपनी की तरफ से शहीद परिवार को सौंदर्य उत्पाद उपहार के तौर पर दिया तथा कार 4 यू के रंजीत बब्बर ने भी शहीद परिवार को उपहार भेंट के तौर पर दिया..!


समारोह में कोविड-19 महामारी के दौरान उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री हरीश प्रूथी को विशेष तौर पर सम्मान दिया गया एवं उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यो को एक उदाहरन के तौर पर पेश किया गया जिसकी सबने सराहना की! सम्मiन प्राप्त करने वाले अन्य गनमान्य व्यक्ति पंजाब के पूर्व आईजीपी सुरेश शर्मा, दीप्ति शर्मा जोशी, ग्लोबल हेल्थकेयर के निदेशक

आदि रहे..! 



एनडीएमसी की स्टाफ नर्स सुश्री कैरोलिन आर्थर को 'कोविड महामारी के दौरन उनके कामों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं टीवी पत्रकार श्री हरि शर्मा, दीपांशु, सुश्री रिशाली यादव, श्री योगराज शर्मा और हरीश शर्मा को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। 


कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभांशु कुमार, संजय वाधवा, अनिल सचदेवा, अजय गोयल, हरीश पंडित, आर. सी. शर्मा, राजेश सिंघल, अतुल खन्ना, प्रेम प्रकाश, ब्रजेश जुनेजा, सैमसन रॉबर्ट, तमो मार्शल आर्ट से रघुवेंद्र, रुचि सरीन, रजनी मिश्रा एवं तृप्ति सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों, शहीद परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सेवा और वीर सैनिकों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

मेट्रो में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह पर दिल्ली मेट्रो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 चोरी के मोबाइल बरामद


दिल्ली मेट्रो पुलिस की स्पेशल स्टाफ, कश्मीरी गेट मेट्रो थाना एवं मेट्रो पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के मोबाइल फोन खरीदने और बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 22 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से दिल्ली मेट्रो में हुई मोबाइल चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार लगातार मिल रही सूचनाओं, खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर संयुक्त टीम ने 10 जुलाई 2026 को खजूरी चौक, दिल्ली में छापेमारी कर आरोपी समीर पुत्र वकील को गिरफ्तार किया। आरोपी करावल नगर के नेहरू नगर का निवासी है तथा उसका पैतृक गांव बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह मेट्रो ट्रेनों में सक्रिय चोरों से चोरी किए गए मोबाइल फोन खरीदता था और उन्हें अवैध माध्यमों से बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। उसकी निशानदेही पर दिल्ली मेट्रो में दर्ज मोबाइल चोरी के तीन मामलों का भी सफलतापूर्वक खुलासा हुआ।

इन मामलों का हुआ खुलासा

  • थाना कश्मीरी गेट मेट्रो का मामला (एफआईआर संख्या 80043354/2026)

  • थाना आईएनए मेट्रो का मामला (एफआईआर संख्या 80029643/2026)

  • थाना शास्त्री पार्क मेट्रो का मामला (एफआईआर संख्या 80001272/2026)

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद सभी 22 चोरी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कश्मीरी गेट मेट्रो लाया गया।

मोबाइल चोरी का तरीका

जांच में सामने आया कि आरोपी मेट्रो यात्रियों को निशाना बनाने वाले आदतन चोरों से चोरी के मोबाइल खरीदता था। इसके बाद वह इन मोबाइलों को अवैध चैनलों के माध्यम से बेच देता था, जिससे चोरी की संपत्ति का स्रोत और असली अपराधियों की पहचान छिपी रहती थी।

जांच जारी

दिल्ली मेट्रो पुलिस अब उन चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है जो आरोपी को चोरी के मोबाइल उपलब्ध कराते थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अन्य मोबाइल चोरी के मामलों में भी शामिल रहा है या नहीं।

डीसीपी मेट्रो डॉ. आनंद डाभी ने बताया कि इस कार्रवाई से दिल्ली मेट्रो में मोबाइल चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है तथा चोरी के मोबाइलों की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो पुलिस की ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

🚨 **FRANCHISE OPPORTUNITY – MEDIA MASTER** 🎥🎤

 


**Start Your Own Online Media Institute in Your District or State!**

क्या आप Education या Media Field में अपना खुद का Brand बनाना चाहते हैं?
**MEDIA MASTER** लेकर आया है **1-Year Online Media Diploma Course** के लिए **State & District Level Franchise Opportunity**.
✅ 100% Online Course
✅ Complete Training & Support
✅ Ready-to-Use Study Material
✅ Low Investment – High Growth Potential
✅ Build Your Own Media Education Brand
🎓 Journalism | Anchoring | Reporting | Video Editing | Digital Media | Social Media | News Production
अगर आप अपने जिले या राज्य में **Online Media Institute** शुरू करना चाहते हैं, तो आज ही हमसे जुड़ें।
📞 **For Franchise & Admission Details**
**MEDIA MASTER**
📱 **7011490810**
**Empower Minds • Build Careers • Create Future Media Professionals**

रोहिणी में दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क पंजीकरण शिविर आयोजित

 


राजधानी दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में मानव सेवा चैरिटेबल सोसायटी ऑल इंडिया के तत्वावधान में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र द्वारा दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डी-11/20 मार्केट, निरंकारी साईं बाबा मंदिर, सेक्टर-7, रोहिणी में संपन्न हुआ।

शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण कराया। विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप परीक्षण भी किया गया, ताकि उन्हें उपयुक्त उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, ट्राईसाइकिल सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया।

शिविर में मौजूद लोगों ने इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पात्रता मानदंड एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक सरकारी सहायता एवं सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजसेवियों एवं सहयोगी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

150 Meritorious Sikh Students to Be Honoured Today at Sahibzada Fateh Singh Academic Excellence Award 2026

 


New Delhi The Global Sikh Charitable Trust, in association with Japtegh Foundation, is set to organize the Sahibzada Fateh Singh Academic Excellence Award 2026 today at Gurudwara Sri Guru Singh Sabha, J Block, Rajouri Garden, New Delhi.

The prestigious event will honour 150 outstanding Sikh students of Classes X and XII from Delhi who have secured 75% and above in their CBSE and other board examinations. The initiative aims to recognize academic excellence while encouraging students to pursue higher education with confidence and determination.

The ceremony will feature an inspiring lineup of distinguished speakers and education experts, including:

  • Author Sherry – Renowned International Motivational Speaker

  • Dr. Maninder Kaur – Director, Guru Nanak Institute of Management, Punjabi Bagh

  • Dr. Rishi Ranjan Kumar – Assistant Professor, Department of Physics, School of Basic & Applied Sciences, K.R. Mangalam University

  • Dr. Atul Kumar – Assistant Professor, Department of Commerce, Bharati College, University of Delhi

In addition to the keynote speakers, prominent career counsellors, GenAI trainers, academicians, and education experts will interact with students, providing valuable insights into higher education, career planning, emerging technologies, scholarships, and future opportunities.

The organizers stated that the award ceremony is dedicated to celebrating the achievements of Sikh youth while motivating them to excel in academics and contribute meaningfully to society.

The event will be streamed LIVE on the "Sikhi Da Buta" YouTube Channel, enabling audiences across the country and abroad to witness the celebrations.

Venue: Gurudwara Sri Guru Singh Sabha, J Block, Rajouri Garden, New Delhi

Theme: "Vidya Vichari Ta Parupkari" — Knowledge, when reflected upon, leads to the welfare of humanity.

STARDUST EVENTS TO GRANDLY LAUNCH “PLUS SIZE CURVY MODELS CALENDAR 2026–27


New Delhi:** Challenging the traditional standards of beauty in the fashion industry, **Stardust Events** is set to launch the much-awaited **"Plus Size Curvy Models Calendar 2026–27"** in the coming days. This unique calendar features more than **25 talented plus-size and curvy models** from across India, celebrating confidence, glamour, individuality, and body positivity.

 

The primary objective of the calendar is to convey that beauty is not confined to a particular size or shape. Every featured model represents self-confidence, elegance, and professionalism, proving that every body deserves equal respect, recognition, and representation in the fashion industry.

 


According to the organizers of Stardust Events, this initiative is an important step toward promoting **body positivity** and encouraging plus-size women to embrace their identity with confidence. Models selected from various cities across the country participated in an exclusive professional photoshoot for the calendar, showcasing their unique personalities and inspiring journeys.

 

Several featured models shared that this platform is much more than a fashion project—it is a celebration of self-confidence, self-respect, and empowerment. They emphasized that today's women are breaking stereotypes, embracing their individuality, and reaching new heights of success regardless of society's conventional perceptions of beauty.

 

The **"Plus Size Curvy Models Calendar 2026–27"** stands as an inspiring symbol of **diversity, inclusivity, confidence, and empowerment** in the fashion industry. It aims to motivate countless women to pursue their dreams fearlessly while redefining beauty through confidence rather than size.

SM Boxing Club Alipur Delhi’s Four Boxers Selected for Professional Boxing League (PBL) 2026

 


Alipur, Delhi | SM Boxing Club, Alipur Delhi, is proud to announce that four of its talented boxers have been selected to participate in the prestigious Professional Boxing League (PBL) 2026, scheduled to be held from July 6 to July 10, 2026, at Talkatora Indoor Stadium, New Delhi.

Selected Players and Weight Categories:

  • Chanchal Kumari – 53.5 Kg
  • Shivani – 61.2 Kg
  • Sanjana Devi – 69.9 Kg
  • Deepak Sharma – 90.9 Kg

These athletes have earned this remarkable achievement through their dedication, discipline, and consistent performance in the sport. Their selection is a matter of great pride for SM Boxing Club and reflects the high-quality training and guidance provided by the academy.

Expressing his happiness on the occasion, Mr. Sandeep Malik, Founder of SM Boxing Club and International Boxing Coach, said:

"This is a proud moment for all of us. Chanchal, Shivani, Sanjana, and Deepak have earned this opportunity through hard work, commitment, and perseverance. I am confident that they will deliver outstanding performances in the Professional Boxing League and bring glory to the club."

SM Boxing Club, Alipur Delhi, has been consistently producing talented boxers at national and international levels and remains committed to providing young athletes with world-class training and opportunities to excel in the sport.

SM BOXING CLUB, ALIPUR DELHI

“Training Champions, Building Futures”

डांस फीट एकेडमी का भव्य स्टेज शो ‘सपनों पर होंगे कदम’ संपन्न

 


अनिल अरोड़ा, सह-संपादक

नई दिल्ली, । डांस फीट एकेडमी द्वारा आयोजित भव्य डांस स्टेज शो ‘सपनों पर होंगे कदम’ का सफल आयोजन 21 जून 2026 को मुक्ताधारा ऑडिटोरियम, भाई वीर सिंह मार्ग, गोल मार्केट, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ईशा सक्सेना और माही ठाकुर उपस्थित रहीं। वहीं अभिनेता जुनैद हुसैन खान, मॉडल एवं अभिनेत्री गरिमा, ‘दिल्ली डार्लिंग्स’ फेम पूजा दुआ तथा आनंद कुमार गोहर ने सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर भारत सम्राट मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष सोनू कश्यप, फ्लेक्सी फिटनेस डांस एकेडमी की पूर्णिमा चौहान, डॉ. सुनीता पांडे, संजय आर्यन, नवनीत, सुमन सोलंकी एवं डॉ. संजय भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

डांस फीट एकेडमी के आयोजक एवं कोरियोग्राफर रवि राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डांस सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में चेतन एडवरटाइजिंग के डायरेक्टर, सब-एडिटर एवं नेशनल ब्रांड एंबेसडर अनिल अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी सूरज थापा और प्रवीण कुमार ने निभाई, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर एवं मॉडल शिल्पी बहादुर द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सुजाता सिंह एवं उनकी टीम, प्रांजल जैन, ज्योति कोचर, कीरत सिंह, माधुरी कर्माकर (रीमा), हर्ष कश्यप, भारत भूषण, कमल शर्मा, ममता मेहरा, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, कवि-गीतकार प्रभांशु कुमार, सुमित भोजगी, सौरभ गुप्ता एवं पोपट लाल सहित अनेक सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

‘डांस, परफॉर्मेंस, कॉन्फिडेंस और फन’ के मूलमंत्र पर आधारित इस शो में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने भरपूर सराहना दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया तथा एकेडमी ने भविष्य में भी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

फादर्स डे समारोह का भव्य आयोजन, समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने की सहभागिता


नई दिल्ली, योगराज शर्मा। विजय राज वेलफेयर सोसायटी (रजि.) द्वारा मुक्तधारा ऑडिटोरियम, गोल मार्केट, नई दिल्ली में फादर्स डे के अवसर पर एक भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पिता के त्याग, प्रेम, संस्कार और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक, प्रशासनिक, न्यायिक, मीडिया, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह, लाइव म्यूजिक तथा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित अतिथियों ने पिता के सम्मान, पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में राधेश्याम सिंह (निदेशक, जेटलाइन कूरियर्स लिमिटेड), महेंद्र भास्कर (अध्यक्ष, जिला करोल बाग), महंत वरुण शर्मा जी (प्राचीन हनुमान मंदिर, यमुना बाजार), महंत सुरेश शर्मा जी (महासचिव, कनॉट प्लेस प्राचीन हनुमान मंदिर) तथा दिनेश कुमार गुप्ता (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस) उपस्थित रहे।

सेलिब्रिटी मुख्य अतिथि के रूप में विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर, बॉलीवुड एवं पंजाबी गायक शंकर साहनी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री मंजू शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विशिष्ट अतिथियों (VVIP) में हरिकिशन गुप्ता, संजय शर्मा, सतेंद्र त्रिपाठी, कपिल खन्ना, श्रीमती चित्रा दलाल एवं मीना सलवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विशिष्ट आमंत्रित (VIP) में राजिंदर कपूर, प्रतीक कोहली, राजेश कुमार, अजय भाटिया, प्रदीप कुमार, श्री ओमवीर गुप्ता, विनोद शर्मा, अतुल त्रिपाठी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं विश्व मानवाधिकार संगठन (WHRO) के अध्यक्ष योगराज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मानित अतिथियों में डॉ. बॉबिन सलूजा, हेमलता शर्मा, राम मनोहर, डॉ. राजेश चौहान, सचिन खटाना, भावना एस. नायर, अभिषेक मिश्रा, राधिका विज खत्री, राहुल कुमार, माइकल पोल तथा चिराग श्रीवास्तव शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य राजीव वर्मा, सविता वर्मा, नेहा धामी सिंह, शेखर जैन, हेमंत, मधु गुप्ता, संजीव ठुकराल एवं सुमन जैन पुंगलिया का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मीडिया कवरेज THE 24x7 NEWS UPDATE तथा आज की दिल्ली द्वारा की गई।

21 जून 2026 को आयोजित फादर्स डे समारोह की संपूर्ण वीडियो कवरेज देखने के लिए YouTube चैनल "THE 24x7 NEWS UPDATE" को सब्सक्राइब करें।

https://www.youtube.com/@THE24x7NEWSUPDATE

 

Reality Show “Zindagi Unfiltered” Brings Harjinder Kaur into the Spotlight


New Delhi:
Reality shows today have evolved beyond entertainment, becoming powerful platforms that showcase real-life stories, personal struggles, and inspiring journeys. One such emerging personality gaining attention through the popular reality show “Zindagi Unfiltered” is Harjinder Kaur, popularly known as Har Kaur Cheema.

Zindagi Unfiltered is a reality-based show that focuses on presenting the authentic lives, experiences, and emotional journeys of its participants without scripted drama or artificial presentation. The show highlights individuals from diverse backgrounds, allowing viewers to connect with their struggles, achievements, and inspiring life stories.

Harjinder Kaur has attracted viewers’ attention with her positive outlook, confidence, and impactful personality. She believes that success is not measured solely by achievements but also by an individual’s ability to face challenges and overcome obstacles with determination. This mindset has helped her stand out among fellow participants.

According to media observers, today’s youth are increasingly drawn to personalities who represent authenticity and inspire others through their real-life experiences. Harjinder Kaur is emerging as one such public figure whose journey resonates with audiences seeking motivation and meaningful stories.

Known for her interest in social causes and women’s empowerment, Harjinder Kaur aims to use her growing platform not only for personal recognition but also to spread positive messages within society. She believes that every individual possesses the potential to create a unique identity, provided they have self-confidence and the determination to keep moving forward.

Her increasing presence in the reality entertainment industry suggests that she could establish a significant position in media and public life in the coming years. Her journey serves as an inspiration to young people striving to achieve their dreams despite challenges and setbacks.

Harjinder Kaur’s story reinforces the message that with confidence, determination, and a positive attitude, every challenge can be transformed into an opportunity for growth and success.

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, रवि सर के.आर. मंगलम महिला क्रिकेट टीम बनी विजेता, सांझी कुदरत ट्रस्ट द्वारा आयोजित

 


नई दिल्ली, महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से सांझी कुदरत ट्रस्ट द्वारा आयोजित एसपीएल महिला वनडे क्रिकेट मैच का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में रवि सर के.आर. मंगलम महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएस हैरी महिला क्रिकेट टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अकादमी के चेयरमैन जे एस पाली और कोच जीएस हैरी विजेताओ को ट्रोफी व मैडल दिए।

यह विशेष महिला क्रिकेट प्रतियोगिता दिल्ली स्थित जीएस हैरी वूमेन एंड मेन क्रिकेट अकादमी में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, कोचों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरदारनी परमजीत कौर, संस्थापक, संजही कुदरत ट्रस्ट रहीं। उन्होंने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

30 ओवर के इस एकदिवसीय मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि अंत में रवि सर के.आर. मंगलम महिला क्रिकेट टीम ने बेहतर रणनीति और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

आयोजन के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने महिला क्रिकेटरों के जज्बे और खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में खेल भावना, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

यह सफल आयोजन महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। खिलाड़ियों और दर्शकों ने इसे यादगार और प्रेरणादायक आयोजन बताया।

 

विवादों से दूर, प्रदर्शन पर फोकस: ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ में छाई सना शा


नई दिल्ली।
रियलिटी शो की दुनिया में जहां अक्सर विवाद, बहस और व्यक्तिगत टकराव सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ की प्रतिभागी सना शा अपनी शांत, आत्मविश्वासी और लक्ष्य-केंद्रित रणनीति के कारण दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बिना किसी अनावश्यक विवाद का हिस्सा बने, सना ने यह साबित किया है कि प्रतिभा, मेहनत और सकारात्मक सोच भी सफलता की मजबूत नींव बन सकती है।

‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार सुबह 11 बजे दूरदर्शन उत्तर प्रदेश तथा WAVES PB OTT App पर किया जाता है। शो का निर्देशन नेहा गिरी ने किया है, जबकि इसके निर्माता मोहम्मद अली हैं। शो को अमीन अंसारी का विशेष सहयोग प्राप्त है।

शो की शुरुआत से ही सना शा ने प्रतियोगिता को लेकर एक स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाया है। जहां कई प्रतिभागी विवादों और आपसी मतभेदों के माध्यम से चर्चा में रहने का प्रयास करते हैं, वहीं सना ने हर चुनौती और गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन को अपनी प्राथमिकता बनाया है। उनका मानना है कि किसी भी प्रतियोगिता में सफलता का सबसे बड़ा आधार मेहनत और निरंतरता होती है।

सना की सबसे बड़ी विशेषता दबाव की परिस्थितियों में भी संतुलित बने रहना है। रियलिटी शो प्रतिभागियों की मानसिक और भावनात्मक क्षमता की कठिन परीक्षा लेते हैं, लेकिन सना ने हर परिस्थिति में धैर्य, परिपक्वता और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। वह चुनौतियों को बाधा नहीं, बल्कि सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने का अवसर मानती हैं।

उनकी खेल भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण ने न केवल साथी प्रतिभागियों बल्कि दर्शकों का भी दिल जीता है। टीम टास्क हो या व्यक्तिगत चुनौती, सना हर कार्य में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेती हैं। यही वजह है कि वह प्रतियोगिता की मजबूत दावेदारों में गिनी जा रही हैं।

सना शा की बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि दर्शक आज भी ईमानदारी, सरलता और वास्तविक व्यक्तित्व को पसंद करते हैं। बिना किसी विवाद का सहारा लिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है और यह संदेश दिया है कि सम्मान, अनुशासन और आत्मविश्वास भी सफलता दिला सकते हैं।

इसके अलावा, सना ने कई मौकों पर अपनी नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दिया है। कठिन परिस्थितियों में शांत रहना, टीम के सदस्यों का उत्साह बढ़ाना और व्यावहारिक निर्णय लेना उनकी विशेषताओं में शामिल है। उनकी रणनीतिक सोच और संतुलित व्यवहार ने प्रतियोगिता को और रोचक बना दिया है।

दर्शकों का मानना है कि सना शा में एक सफल प्रतियोगी बनने के सभी गुण मौजूद हैं। गतिविधियों पर फोकस और विवादों से दूरी बनाए रखने की उनकी शैली उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग पहचान दिला रही है। उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

जैसे-जैसे ‘जिंदगी अनफिल्टर्ड’ आगे बढ़ रहा है, सना शा के प्रदर्शन को लेकर उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। दर्शक उनके आगामी टास्क और चुनौतियों में प्रदर्शन को देखने के लिए उत्साहित हैं। सना की यात्रा केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और अनुशासन का रास्ता चुनते हैं।

सना शा का संदेश स्पष्ट है— सफलता विवादों से नहीं, बल्कि समर्पण, गरिमा और निरंतर प्रयासों से हासिल की जाती है।

‘21 वर्ष मानव सेवा’ के संकल्प के साथ मनाव सेवा चैरिटेबल सोसायटी का सफल आयोजन

 


अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित

नई दिल्ली, योगराज शर्मा। मनाव सेवा चैरिटेबल सोसायटी (रजि.) ऑल इंडिया द्वारा समाजसेवा के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा महान समाज सुधारक एवं मालवा की प्रसिद्ध महारानी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोहिणी स्थित द टेक्निया इंस्टीट्यूट, मधुबन चौक में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके समाज कल्याण कार्यों, महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी सेवा, समर्पण और सुशासन का प्रेरणास्रोत है।


इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा नेता विरेंद्र सिंह चौहान, प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार संजय निरवान, एफएफडब्ल्यू, गायिका प्रीति देव, हिमाचल के लोकप्रिय गायक तारिक मलिक, कवि एवं लेखक ललित गर्वा तथा संजय मलिक  सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सोसायटी के पदाधिकारियों प्रीतम लूथरा और दलजीत सिंह लूथरा ने मीडिया को बताया कि संस्था पिछले 21 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है।


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मनाव सेवा चैरिटेबल सोसायटी के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनकल्याण के लिए इसी प्रकार कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। समारोह का समापन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।