अनिल अरोड़ा, सह-संपादक
नई दिल्ली, । डांस फीट एकेडमी द्वारा आयोजित भव्य डांस स्टेज शो ‘सपनों पर होंगे कदम’ का सफल आयोजन 21 जून 2026 को मुक्ताधारा ऑडिटोरियम, भाई वीर सिंह मार्ग, गोल मार्केट, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ईशा सक्सेना और माही ठाकुर उपस्थित रहीं। वहीं अभिनेता जुनैद हुसैन खान, मॉडल एवं अभिनेत्री गरिमा, ‘दिल्ली डार्लिंग्स’ फेम पूजा दुआ तथा आनंद कुमार गोहर ने सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर भारत सम्राट मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष सोनू कश्यप, फ्लेक्सी फिटनेस डांस एकेडमी की पूर्णिमा चौहान, डॉ. सुनीता पांडे, संजय आर्यन, नवनीत, सुमन सोलंकी एवं डॉ. संजय भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
डांस फीट एकेडमी के आयोजक एवं कोरियोग्राफर रवि राजपूत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डांस सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में चेतन एडवरटाइजिंग के डायरेक्टर, सब-एडिटर एवं नेशनल ब्रांड एंबेसडर अनिल अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी सूरज थापा और प्रवीण कुमार ने निभाई, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर एवं मॉडल शिल्पी बहादुर द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट सुजाता सिंह एवं उनकी टीम, प्रांजल जैन, ज्योति कोचर, कीरत सिंह, माधुरी कर्माकर (रीमा), हर्ष कश्यप, भारत भूषण, कमल शर्मा, ममता मेहरा, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, कवि-गीतकार प्रभांशु कुमार, सुमित भोजगी, सौरभ गुप्ता एवं पोपट लाल सहित अनेक सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
‘डांस, परफॉर्मेंस, कॉन्फिडेंस और फन’ के मूलमंत्र पर आधारित इस शो में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने भरपूर सराहना दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया तथा एकेडमी ने भविष्य में भी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.