दुबई और सिंगापुर से भी आए अस्थि कलश, यात्रा 20 सितम्बर को दिल्ली से हरिद्वार

आज की दिल्ली। योगराज शर्मा ।
श्री देवोत्थान सेवा समिति ;पंजीद्ध के तत्वाधान में पितृपक्ष की ऐतिहासिक व सबसे बडी 18वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा मे इस बार दुबई व सिंगापुर से भी आए करीब 8 अस्थि कलश भी शामिल किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष श्री अनिल नरेंद्र ने बतायाए कि समिति विगत 17 वर्षों में करीब 1 लाखए 28 हजारए 493 अस्थि कलशां का वैदिक रीति से प्रत्येक पितृपक्ष मे विसर्जन कर चुकी है। पाकिस्तान में वर्षों से रखे 295 अस्थि कलशों को क्रमशः 2011 में 135ए 2016 में 160 लाकर भी मोक्ष दिलवा चुकी है। श्री नरेंद्र ने बतायाए कि इस बार 18वीं यात्रा दिनांक 20 सितम्बर 2019 ;शुक्रवारद्ध को प्रातः 9 से 10 बजे आम जनमानस के दर्शनार्थ पुष्पांजलि करने हेतु शहीदी पार्कए आईटीओए नई दिल्ली से शुरू होगी। एक घंटे पुष्पांजलि के बाद संतोंए महंतों व राजनेताओं के सहयोग से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। 5 झांकियोंए बैंड बाजों व करीब 400 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ यात्रा देर रात हरिद्वार पहुंचेगी और अगले दिन 21 सितम्बर 2019 ;शनिवारद्ध को हजारों अस्थि कलशों का विसर्जन 100 किलो दूध की धारा के साथ कनखल के सतीघाट पर किया जाएगा। समिति के महामंत्री एवं यात्रा संयोजक श्री विजय शर्मा ने बतायाए कि समिति की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती बीना बुदकी के अथक प्रयास से सिंगापुर व दुबई से भी करीब 8 अस्थि कलश ससम्मान दिल्ली पहुंचे हैं। साथ ही महाराष्ट्र व अहमदाबाद से भी कुल 386 अस्थि कलश आए हैं। श्री शर्मा ने बतायाए कि समिति ने पाकिस्तान के बाद दुबई और सिंगापुर में हिंदू भाई.बहनों के अस्थि कलशों को एकत्रित कर पूरे भारत के साथ.साथ विदेशों में भी मुहिम शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी हिमाचल प्रदेश से पं पवन कुमार बंटी 312 अस्थि कलशों को लाकर समिति को सौंप चुके हैं। श्री शर्मा ने बतायाए कि इस पुण्य कार्य में शासन.प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभी तक हजारों अस्थि कलश दिल्ली.एनसीआर सहित पूरे भारत से एकत्रित किए जा चुके हैं।

साहित्य दो देशो को जोड़ने का बहुत अच्छा साधन

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा
आज की दुनियाँ मोबाइल और गूगल में मानो कैद सी हो गयी है जबकि हमारी नज़रो के सामने ऐसे ऐसे किरदार होते है जो आपको पूरी कहानी दे जाते है बशर्ते हमारे आँख और कान खुले हो क्योंकि ज्यादातर फिल्मों में हम उन्हीं किरदारों को लेते है जो हमारे आसपास घूमते फिरते है न की गूगल से, कंप्यूटर हमे जानकारी तो दे सकता है लेकिन वो उन किरदार को क्रिएट नहीं कर सकता जो आपको आसपास नज़र आते है जैसा की हेराफेरी का किरदार लिखते हुए मुझे उन्हीं के सेक्रेटरी का ख्याल आया और मैंने परेश रावल से कहा की आप अपने सेक्रेटरी को ध्यान से देखे क्योंकि अगला किरदार आपका यही है यह कहना था ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल के अंतिम दिन स्क्रीनप्ले राइटर आनंद एस. वर्धन का जिन्होंने हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, खिलाडियों का खिलाड़ी जैसी कई मनोरंजक फिल्में की है। इस अवसर पर रवाडा के उच्चायुक्त अर्नेस्ट रवामुको, पनामा के मिशन दूतावास के उपप्रमुख रिकार्डो ए ब्रना, उज़्बेकिस्तान के मिशन दूतावास के उपप्रमुख अजामोंन मंसूरोव, लेखिका कुमकुम चड्ढा, सीनियर लॉयर अनूप बॉस और प्रसिद्ध लेखक गंगा प्रसाद विमल उपस्थित हुए। इस अवसर पर संदीप मारवाह ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की यह लोग जो मंच पर बैठे है इनके अंदर ज्ञान रुपी गंगा बह रही है अब इनसे जो ले सकते हो ले लो क्योंकि यह तुम्हारा सीखने का टाइम है और न सिर्फ सुनो उसे समझो भी, मुझे बड़ी ख़ुशी है की छात्रों ने तीन दिवसीय इस फेस्टिवल में बढ़चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। अजामोंन मंसूरोव ने कहा की भारत और उज़्बेकिस्तान के साहित्य के शब्द मिलते जुलते है और हमारे देश में अब भारत की कई युनिवर्सिटी खुल गयी है, साहित्य के बारे में मैं यह कहना चाहता हूँ कि फिल्म और साहित्य किन्हीं दो देशो को जोड़ने का बहुत अच्छा साधन है। रिकार्डो ए ब्रना ने कहा कि कविता और साहित्य कभी आप रटकर नहीं लिख सकते और न कोई स्कूल आपको यह सब सीखा सकता है यह सब आपके सोल में होता है जिसे आप शब्दों का रूप दे देते है। अर्नेस्ट रवामुको ने कहा कि एबिलिटी हमारे अंदर की गहराईयों में छिपी होती है बस हमें उसे निकालना आना चाहिए। इस अवसर पर लेखिका कुमकुम चड्ढा की पुस्तक 'द मैरीगोल्ड स्टोरी' का विमोचन किया गया, साथ ही प्रसिद्ध लेखक गंगा प्रसाद विमल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया।

Endress+Hauser India CEO bags "Most Trusted CEO Award 2019"

AAJ KI DELHI/YOGRAAJ SHARMA.
Union Minister of State for Home Affairs, Hon. Kisan Reddy presents the awards Leaders create a Vision, instill a sense of purpose in people, drive the passion in them with meaningful coaching to empower people achieve the vision. The binding dot that connects the people- whether your employees, customers or the stakeholders is the formidable Trust. You therefore create a sense of value in your business ecosystem with this paradigm of trust. This trust is probably one of the most powerful elements of leadership. This was vivid when amidst 250 CEO nominations from India, 50 CEOs across various Industry sectors were selected for the “Most Trusted CEOs Award 2019”. Endress+Hauser India, a leading SWISS process automation engineering company announced that its MD, Kailash Desai has won the “Most Trusted CEO's Award 2019” award at the World Consulting Research Corporation (WCRC) IDEASFEST 2019. Union Minister of State for Home Affairs, Hon. Kisan Reddy felicitated him at the ceremony held in Delhi on 5th September’19. Present for the awards were corporates, brands and other dignitaries from various segments. The awards held by WCRC is the premier awards program honoring the leadership, innovation and commitment to excellence of the individuals and businesses in the various sectors on PAN India basis. The awards are an annual event that is focused on honouring transformational leaders. It recognises CEOs who have steered their organisations to great heights and who continue to build upon their success. Commenting on the award, Endress+Hauser, MD, Kailash Desai, said, “ I would like to thank each one of you my stakeholders and my partners for trusting me. “Trust” goes beyond meeting budgeted numbers and mainly depends on culture you build, of creating a conducive work environment, of empowering people, of investing in their growth. If you have your people’s trust you can move mountains. Hon. Kisan Reddy, Union Minister of state for Home affairs “People follow leaders out of personal choice and without the element of trust even the best, most inspiring, and coolest missions will fail or maybe have mediocre results because the team’s hearts are not in the process.” ***

Actress Monika Chaudhary latest photo-shoot

AAJ KI DELHI/YOGRAAJ SHARMA.
Bollywood films have come a long way. The actress working in the industry have won millions of hearts with their powerful acting performance as well as their beauty and gorgeous looks. Nowadays, the actress has become very bold and courageous. The growing competition in the industry has made them looks good as well. Actresses never fail to amaze fans with their some sexy and hot photoshoot. These actresses regularly do photoshoots for leading entertainment magazines and popular photographers. These photoshoots also help them in showing their other side of the personality, which they can’t display through the films. Actress Monika Chaudhary recently underwent a photoshoot. In these pictures, the actress seen in different ‘avatar’. The pictures of Monika is spreading sensation in the industry. In these pictures, the actress seems to be in bridal and ethnic look. In all the pictures Monika is looking gorgeous.

नेशनल पेट्रेओटिक अवार्डस 2019 का आयोजन

विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे देशभक्तों का सम्मान
नई दिल्ली, 15 अगस्त। देश के लिए जीने मरने और देशहित में विभिन्न क्षेत्रो में काम करने वाले देशभक्तों को जनकपुरी दिल्ली में सम्मानित किया गया। समाजसेवा, सुरक्षाबलो में तैनात, संगीत जगत, ज्योतिष व अन्य कई क्षेत्रो में काम करने वाले 21 लोगो को आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट व आज की दिल्ली मैग्जीन की तरफ से जनकपुरी के महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट ओफ टेकनोलोजी में हुए एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि सम्मानित की गई हस्तियों में तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारी अजय भाटिया, समाजसेवी संजय पुरी, कनिका चोपड़ा, डा. प्रतिभा सिंह, विजय गांधी,सैम आहूजा, महाराजा सूरजमल कालेज की डायरेक्टर डा. रुचिका राणा व इंचार्ज इको क्लब परमवीर सिंह, हरियाणा के गायक वीर दहिया जिनका गीत तेरी आख्या का यो काजल देशभर में मशहूर है, स्टासप्लस के द वाईस कार्यक्रम की सेमीफाइनलिस्ट तनीषा दत्ता, ज्योतिषाचार्या पुनीत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामगोपाल शुक्ला, रजनी कुमारी, युवा आर्किटेक्ट नकुल शर्मा, निर्माता निर्देशक कुक्स अहलुवालिया, शिवास दादू, पंजाबी सिंगर चन्नी मस्ताना के अलावा मॉडल व एक्टर निशा शर्मा, कार्तिक गांधी व रितिका बी दिल्ली, सुनीता श्रीवास्तव भी शामिल थे। कार्यक्रम में संरक्षण हरित अभियान की तरफ से संजय पुरी द्वारा कालेज के सैंकड़ो स्टूडेंटस को पर्यावरण संरक्षण व अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया गया।

आज की दिल्ली पत्रिका व आलंबन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संजय पुरी को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान - 2019 से सम्मानित किया गया।

संरक्षण NGO, आलम्बन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान आज जनक पुरी स्थित महाराजा सूरजमल इंस्टिट्यूट के इको क्लब के साथ मिल कर आज़ादी की 73वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में पर्यावरण,जल संरक्षण व पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन आज की दिल्ली मैगजीन के सम्पादक श्री योगराज शर्मा ने किया. संरक्षण के एनजीओ एवं संयोजक संजय पुरी ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में जल का संकट सबसे बड़ी समस्या है आज 60 करोड़ लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं और करीब 1 साल में 2 लाख से अधिक लोगों को दूषित पेयजल पीने से अपनी जान गंवानी पड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि जल संसाधन जल सरंक्षण हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर काबू पाने के लिए पौधारोपण एक कारगर उपाय है। इस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने 150 पौधे आज कॉलेज परिसर में लगाए इस मौके पर पंजाबी गायक चन्नी मस्ताना ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। आज की दिल्ली पत्रिका व आलंबन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस मौके पर संजय पुरी को सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालक श्री योगराज शर्मा ने कहा कि राजनीति में अपनी सक्रियता से समाज कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के काम में संजय पुरी पिछले कई वर्षों से जुटे हैं। इनकी जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने शॉपिंग मॉल्स, अस्पताल व व्यवसायिक केंद्रों में पार्किंग को निशुल्क करने का आदेश दिया है। इसी के साथ पश्चिम दिल्ली के लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए पालम-डाबरी रोड के बीच बनी तीन दुकानों को हटाने के पीछे भी संजय पुरी का ही योगदान रहा है। आज पूरी पश्चिम दिल्ली के लोगों को जाम से छुटकारा मिल गया है इसलिए इनकी इस शानदार उपलब्धियों को मद्देनजर उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट की निर्देशिका डॉक्टर रुचिका राजा ने प्रशस्ति पत्र, तिरंगा, अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। श्री पुरी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यर्थ में जल की बर्बादी ना करने के साथ अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा व साफ-सुथरा रखने के साथ अपने प्रत्येक जन्मदिन पर 1 या उससे अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में कर्नल वीके शर्मा, रीना मेहरा, एन आर नारायण, चरण जीत सोढ़ी, राममेहर शर्मा, ए के आनंद, सतपाल ओबराय, हरविंदर सिंह, हरपाल सिंह गुलाटी, अमन उप्पल, मंतूराम, हरिओम, राजेंद्र कनोजिया, किशन सिसोदिया, रजनी सूद, संजय शर्मा, श्याम मदान, कपिल खुल्लर, संजय शर्मा अजीजु रहमान, आतिश पवार ने भाग लिया।

जनक पुरी में सेंट फ्रार्सिस स्कूल के बच्चों ने संरक्षण-NGO के साथ मिल कर भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वी वर्षगांठ के अवसर पर पर्यावरण व पानी बचाओ रैली निकाली

( आज की दिल्ली । योगराज शर्मा ) भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वी वर्षगांठ के अवसर पर जनक पुरी में सेंट फ्रार्सिस स्कूल के बच्चो ने स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानियो को स्मरण करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने व् हराभरा बनाने के संरक्षण-NGO के तहत के लिए पर्यावरण व जल बचाओ रैली निकाली। वेस्ट दिल्ली की डी सी पी मोनिका भारद्वाज ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. रैली से पूर्व मोनिका भारद्वाज ने भारतीय स्वतंत्रता सैनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन करते हुए भाव भीनी श्रधान्जली दी. स्कूल परिसर में आज पेपर रि-साइकिल यूनिट का विधिवत उद्घाटन भी रिबन काट कर डीसीपी ने किया. इस अवसर पर संरक्षण-NGO के संयोजक श्री संजय पुरी ने भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन का एक स्मृति चिन्ह डी सी पी मोनिका भारद्वाज, स्कूल के प्रिंसिपल फादर एंटोनी, इको क्लब की इंचार्ज मोनिका कपूर व जनक पुरी के एस एच ओ श्री जय प्रकाश भेंट किया. रैली के दोरान बच्चो ने नुक्कड़ नाटक व् गीतों के जरिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण को जनअभियान बनाए जाने की जरूरत की लोगो से अपील की. इस मौके पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए मोनिका भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण में वृक्ष ही एकमात्र विकल्प है, जिससे हम बिगड़े हुए पर्यावरण को सुधार सकते है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण करना अतिआवश्यक हो गया है। संरक्षण-NGO के संयोजक संजय पुरी ने बच्चो को अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखने व हराभरा बनाने में अपना योगदान देने के साथ- साथ अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा या उस से अधिक पोधे लगाने के साथ व्यर्थ में पानी को बर्बाद न करने की शपथ दिलाई. रैली का समापन ए २ ब्लाक जनक पुरी के श्री राम वाटिका में हुआ जहाँ काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. जहाँ स्वतंत्रता आन्दोलन के सेनानियो को स्मरण करते हुए श्रद्नाजली अर्पित की गई. इस दोरान बच्चो ने सीनियर सिटीजन पार्क में वृक्षारोपण करते हुए अशोका के 50 पौधे लगाये. इस मोके पर सरदार आर एस सिक्का कर्नल वी के शर्मा ओम प्रकाश, एस के शर्मा डॉ बी एम चितराल रजनी सूद, अशोक अरोरा अनिल कुमार गुप्ता डॉ के एल अरोरा रमेश पबनानी एम एम गुलाटी रवि मक्कड़, वाई के अग्रवाल, रेखा गौतम, करुणा गुप्ता, पी वी बंसल, गौरव चावला, आर के गुप्ता, के के खन्ना, एम एल सेठी, सरदार डी एस फुल, जितेंदर खुल्लर, संजय अरोरा, के के खुल्लर, सोनू तंवर, अनु टंडन, आम आदमी पार्टी के पश्चिम जिला महिला की संयोजिका रीना मेहरा, अमन उप्पल, चरण जीत सोढ़ी, रंजन मलिक, आतिश पंवार, व संजय शर्मा ने कार्यक्रम के समापन पर संरक्षण-NGO की ओर से सभी बच्चो को CERTIFICATE देकर सम्मानित किया.