दुबई और सिंगापुर से भी आए अस्थि कलश, यात्रा 20 सितम्बर को दिल्ली से हरिद्वार

आज की दिल्ली। योगराज शर्मा ।
श्री देवोत्थान सेवा समिति ;पंजीद्ध के तत्वाधान में पितृपक्ष की ऐतिहासिक व सबसे बडी 18वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा मे इस बार दुबई व सिंगापुर से भी आए करीब 8 अस्थि कलश भी शामिल किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष श्री अनिल नरेंद्र ने बतायाए कि समिति विगत 17 वर्षों में करीब 1 लाखए 28 हजारए 493 अस्थि कलशां का वैदिक रीति से प्रत्येक पितृपक्ष मे विसर्जन कर चुकी है। पाकिस्तान में वर्षों से रखे 295 अस्थि कलशों को क्रमशः 2011 में 135ए 2016 में 160 लाकर भी मोक्ष दिलवा चुकी है। श्री नरेंद्र ने बतायाए कि इस बार 18वीं यात्रा दिनांक 20 सितम्बर 2019 ;शुक्रवारद्ध को प्रातः 9 से 10 बजे आम जनमानस के दर्शनार्थ पुष्पांजलि करने हेतु शहीदी पार्कए आईटीओए नई दिल्ली से शुरू होगी। एक घंटे पुष्पांजलि के बाद संतोंए महंतों व राजनेताओं के सहयोग से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। 5 झांकियोंए बैंड बाजों व करीब 400 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ यात्रा देर रात हरिद्वार पहुंचेगी और अगले दिन 21 सितम्बर 2019 ;शनिवारद्ध को हजारों अस्थि कलशों का विसर्जन 100 किलो दूध की धारा के साथ कनखल के सतीघाट पर किया जाएगा। समिति के महामंत्री एवं यात्रा संयोजक श्री विजय शर्मा ने बतायाए कि समिति की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती बीना बुदकी के अथक प्रयास से सिंगापुर व दुबई से भी करीब 8 अस्थि कलश ससम्मान दिल्ली पहुंचे हैं। साथ ही महाराष्ट्र व अहमदाबाद से भी कुल 386 अस्थि कलश आए हैं। श्री शर्मा ने बतायाए कि समिति ने पाकिस्तान के बाद दुबई और सिंगापुर में हिंदू भाई.बहनों के अस्थि कलशों को एकत्रित कर पूरे भारत के साथ.साथ विदेशों में भी मुहिम शुरू कर दी है। इससे पूर्व भी हिमाचल प्रदेश से पं पवन कुमार बंटी 312 अस्थि कलशों को लाकर समिति को सौंप चुके हैं। श्री शर्मा ने बतायाए कि इस पुण्य कार्य में शासन.प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभी तक हजारों अस्थि कलश दिल्ली.एनसीआर सहित पूरे भारत से एकत्रित किए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.